सरायकेला : आदित्यपुर पुलिस को चलाए जा रहे विशेष एंटी क्राइम अभियान के बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 16 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान सोनू सोनकर के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, आशियाना मोड़ के समीप संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति भागने लगा, जिससे उसकी गतिविधियों पर शक हुआ. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे दबोच लिया.
Advertisements
Advertisements

Advertisements

Advertisements

