Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
झारखंड : हजारीबाग में एक भयानक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। लगभग आधा दर्जन से ज्यादा घायल भी बताए जाते हैं। हादसा चरही घाटी में मंगलवार को हुआ। बताया जाता है कि चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास हजारीबाग की ओर से आ रहे कंटेनर और बस की आमने सामने टक्कर हो गई। मृतकों में बस चालक, कंटेनर चालक और एक महिला शामिल हैं। महिला खूंटी की रहने वाली बताई जा रही है। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। इनमें चार की हालत…
नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 7 लाख रुपये की रिश्वत के लेन-देन के मामले में उत्तर रेलवे, डीआरएम कार्यालय, नई दिल्ली के एक वरिष्ठ डीईई और एक एसईई सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक अन्य शख्स भी शामिल है, जिसे गिरफ्तार किया गया है। इन पर आरोप है कि रेलवे अधिकारियों ने उक्त निजी रेलवे वेंडर की दिल्ली स्थित निजी कंपनी और उसके परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए रिश्वत की मांग की और उसे स्वीकार किया। तलाशी के दौरान सीबीआई ने 63.85 लाख रुपये नकद, 3.46 करोड़ रुपये (लगभग) मूल्य के सोने की…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ हमले के बाद चीन घबराया हुआ है। इस बीच अमेरिका ने नए टैरिफ का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद यह चीन के खिलाफ बढ़कर 104% प्रतिशत हो जाएगा। अमेरिका के नए टैरिफ की घोषणा के बाद अब चीन को भारत की याद आई है। बीजिंग: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारी-भरकम टैरिफ हथौड़े की मार पड़ने के बाद अब चीन को भारत की याद आई है। अमेरिकी टैरिफ ने दुनिया के बाजार में उथल-पुथल मचा दी है। हालांकि, चीन ने टैरिफ का विरोध जारी रखा है, लेकिन अंदर ही अंदर वह घबराया हुआ…
जादूगोड़ा : झारखण्ड मे एनजीटी द्वारा बालू के उठाव पर रोक लगने के बावजूद भी यूसील जादूगोड़ा इकाई मे इन दिनों भारी संख्या मे भारी वाहन से ओवरलोड बालू कि सप्लाई किए जाने मामले में यूसील के सीएमडी डॉ संतोष कुमार सतपति अब कारवाही की मूड में दिख रहे है. वहीं इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच किए जाने को लेकर यूसील के डीटी मनोज कुमार को निर्देश दिया गया है वे इस मामले को लेकर जांच कर रहे है। क्या है मामला…… जानकारी के अनुसार यूसील जादूगोड़ा में लगातार ठेकेदार द्वारा प्रशासन को दरकिनार…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के सीटीआर डिपार्टमेंट में मंगलवार को पूजा-पाठ के पश्चात नये वित्तीय वर्ष का कामकाज शुरू हुआ। मंगलवार को प्लांट में आयोजित पूजन कार्यक्रम में महामंत्री आरके सिंह अपनी टीम के साथ शिरकत किये। यहां विधि पूर्वक पूजा अर्चना के पश्चात महामंत्री आरके सिंह समेत यूनियन पदाधिकारियों तथा सीटीआर हेड संजय कुमार सिन्हा के हाथों नारियल फोड़ा गया। सीटीआर में सभी कर्मी सेफ्टी का पूरी तरह से पालन करते हुए पूजा – पाठ के कार्यक्रम में भाग लिये।
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा मार्च माह में कंपनी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का मंगलवार को सामूहिक विदाई सह सम्मान समारोह यूनियन परिसर में आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान कुल 22 सेवानिवृत्त कर्मियों को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर महामंत्री आरके सिंह के हाथों सम्मानित किया गया। इस दौरान सम्मानित होने वाले सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ यूनियन के पदाधिकारी एवं संबंधित सेवानिवृत्त कर्मियों के डिपार्टमेंट के कमेटी मेंबर भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने बारी-बारी से सेवाकाल के अनुभवों को साझा किये। महामंत्री आरके सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि…
घाटशिला : भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनीता देबदूत सोरेन ने घाटशिला प्रखंड के काङाडूबा पंचायत में हो रहे अखंड हरीनाम सकीर्तन में शामिल हुई एवं वहां माथा टेक क्षेत्र के लोगों में सुख-समृद्धि खुशहाली को लेकर आराधना की। मौके पर डॉ सुनीता ने कहा कि भक्ति में ही शक्ति है ,इस तरह के हरि कीर्तन से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध हो जाता है , मन को शांति आत्मा पवित्र हो जाती है,, मनुष्य के लिए पूजा पाठ कीर्तन बहुत आवश्यक है, इसे अपने अंदर सकारात्मक सोच ऊर्जा प्राप्त होती है, इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान होने से क्षेत्र में…
जमशेदपुर : भाजपा नेता और सूचना अधिकार कार्यकर्ता अंकित आनंद ने एक बार फिर झारखंड सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव, पुलिस महानिदेशक समेत कई उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर जिला स्तरीय पुलिस शिकायत प्राधिकार के गठन की माँग की है। अंकित आनंद ने कहा कि वर्ष 2006 और 2007 में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रकाश सिंह बनाम भारत सरकार मामले में पारित ऐतिहासिक आदेश के आलोक में सभी राज्यों को जिला एवं राज्य स्तरीय पुलिस शिकायत प्राधिकार गठित करना अनिवार्य ठहराया गया था। इसके अनुपालन में झारखंड सरकार ने…
जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता मंच के द्वारा मानगो खुदीराम बोस चौक पर सेवा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें सभी श्री राम भक्त व श्रद्धालुओं को गुड़, चना, शीतल पेय जल देकर उनका अभिवादन किया गया एवं मानगो के सभी अखाड़ा समितियो के द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकली गई। जिनका राष्ट्रीय एकता मंच की ओर से सभी अखाड़ा सदस्यों को मंचासीन व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मंच के संरक्षक जटाशंकर पांडे, सयोजक अजीत सिंह, अध्यक्ष बिकाश जायसवाल, केपी रवि, उमेश सिंह, जितेन्द्र यादव, सपन कुमार, रवि कुमार, जे पी सिंह, अनिता…
जमशेदपुर : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ द्वारा देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद मंगल पांडेय के पुण्य तिथि पर वृद्धा आश्रम (आशीर्वाद भवन) में फल वितरण कर बुजुर्गों के बीच आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास कर शहीद मंगल पांडेय के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. उक्त अवसर पर समाज के प्रबुद्ध डीडी त्रिपाठी ने कहा कि संघ द्वारा बेहतर प्रयास है आगे भी इस तरह का प्रयास होता रहे यही मेरा दिल्ली इच्छा है। समाज के अग्रज मुन्ना चौबे ने कहा कि ऐसे शहीद पर देश को गर्व करना चाहिए लेकिन देश शहीदों को उचित सम्मान…