Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
हटिया : रांची मंडल के आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर स्टेशनों और ट्रेनों में शराब की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन सतर्क के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत 5 अप्रैल 2025 को हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट हटिया और फ्लाइंग टीम रांची द्वारा निरीक्षक रूपेश के मार्गदर्शन में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति को प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर संदिग्ध तरीके से पिट्ठू बैग लेकर बैठा पाया गया. संदेह होने पर उस व्यक्ति को रोककर उसके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें 29 बोतल बियर मिली. आरोपी का नाम…
CYBER CRIME: साइबर ठग पीएम किसान सम्मान निधि का लिंक भेजकर लोगों से ठगी करते थे. इस आरोप में देवघर पुलिस ने सात साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से नौ मोबाइल सहित 11 सिम कार्ड और तीन प्रतिबिंब सिमकार्ड जब्त किया गया है. देवघर के सारवां थाना क्षेत्र के गोरेमारा गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर पुलिस ने इन्हें अरेस्ट किया. DEOGHAR : देवघर-साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर सारवां थाना क्षेत्र के गोरेमारा गांव के समीप जंगल में छापेमारी की. यहां से सात साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह सभी…
आदित्यपुर : श्री श्री बजरंग अखाडा समिति आदित्यपुर 2 इच्छापुर मे रामनवमी के मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता राजेश मंडल के द्वारा चना शरबत तरबूज का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया. इस अवसर पर मुख्य रुप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता अमित सिन्हा, शिवा मंडल, सूरज मंडल, नकुल सरदार, साधु महतो, सुमित कुमार, बिट्टू महतो, रंजीत रजक, एवं राम भक्त मौजूद थे।
जमशेदपुर : पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में श्री रामनवमी के पावन पर्व एवं योग ऋषि परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज के सन्यास दीक्षा दिवस के शुभ अवसर पर स्वस्थ, समृद्ध, संस्कारवान, आध्यात्मिक भारत के निर्माण हेतु इंटीग्रेटेड योग, यज्ञ एवं गुरु दक्षिणा समर्पण कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण पृथ्वी पार्क मानगो के योग स्थल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं नेतृत्व पतंजलि झारखंड राज्य कार्यकारिणी सदस्य तथा भारत स्वाभिमान न्यास पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी अजय कुमार झा ने किया। इस अवसर पर पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में कृष्ण कुमार, रवि नंदन कुमार,…
जमशेदपुर : एकता साहू परिवार छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार की ओर से ज्योत जंवारा विसर्जन एवं शोभायात्रा के उपलक्ष्य में सोनारी, भूतनाथ मंदिर के समीप सेवा शिविर लगाई गई जिसमे चना सरबत का इत्यादि का वितरण किया गया. कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्य शामिल हुए।
जमशेदपुर : रामनवमी के पावन अवसर पर रामदेव बागान स्थित श्री श्री सार्वजनिक महावीर मंदिर अखाड़ा भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा। नवमी पूजा के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बस्तीवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। संध्या बेला में अखाड़ा समिति ने समाज के उन विशिष्टजनों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में विशेष योगदान दिया है। अखाड़ा समिति ने रघुवर दास,विद्युत वरण महतो,अमरप्रीत सिंह काले,ब्रिज भूषण सिंह, शिव शंकर सिंह, सुधांशु ओझा, आनंद बिहारी दुबे, राजू गिरी, प्रकाश झा, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार और अमरजीत सिंह राजा जैसे समाज के प्रतिष्ठित…
बेगूसराय : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने घर में सो रही युवति के चेहरे पर एसिड फेंककर उसे झुलसाने की कोशिश की है. पीड़िता भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष के पुत्री है. उसका चेहरे एसिड से जल गया है. गंभीर स्थिति में लड़की को इलाज के लिए बखरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना बखरी थाना क्षेत्र के बखरी नगर परिषद वार्ड 23 की है. बताया जा रहा है कि लड़की बीती रात अपने घर में सोई हुई थी. सोया अवस्था में किसी ने घर में घुसकर चेहरे पर एसिड फेंक दिया. लड़की का चेहरा…
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेजा है. रविवार की सुबह महिला का शव खेत में पाया गया. वह ईंट भट्ठा में काम करती थी. पुलिस ने घटना स्थल का बैरिकेटिंग कर दी है. मृतिका सविता सरदार कोवाली थाना क्षेत्र के चाकड़ी की रहने वाली थी. वह मुर्गाघुटु में ललन सिंह की ईंटा भट्ठा में काम करती थी. इस बाबत ईंटा भट्ठा मालिक ललन सिंह ने कहा कि घटना के दिन वह काम पर नहीं आई थी. सप्ताह…
चाईबासा: रामनवमी के अवसर पर चाईबासा बड़ी बाजार मे श्री जी कैफे ने लगाई प्रसाद वितरण पंडाल लोगो ने जूलस के साथ जाम कर चाय बुंदिया भुजिया एवम चना मसाला का आनंद उठाया . श्री जी कैफे के प्रोपराइटर सुनीता अगरवाल् एवम समस्त टीम हुए शामिल.
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बाबु जगजीवन राम पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार का जयन्ती को समता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने जगजीवन बाबु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी एवं नेताओं ने भी पुष्प अर्पित किया। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जगजीवन बाबु भारत के स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा के सदस्य रहे। भारत सरकार में प्रथम दलित उपप्रधान मंत्री, रक्षा मंत्री, श्रम मंत्री, दूरसंचार मंत्री, रेल मंत्री, परिवहन मंत्री के रूप में…