मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में आयोजित संस्कार भोज में हुए शामिल, शोक संतप्त परिवार से मिलकर जताई संवेदना
नेमरा (रामगढ़) । प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में आयोजित संस्कार भोज में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वामी रामदेव ने स्वर्गीय रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शोक की इस घड़ी में स्वामी रामदेव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों ने स्वामी रामदेव के नेमरा आगमन तथा उनके द्वारा व्यक्त की गई संवेदनाओं के प्रति आभार जताया। नेमरा में आयोजित इस संस्कार भोज के दौरान स्वामी रामदेव ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
