Author: LOKTANTRA SAVERA

नई दिल्ली: नौकरी के बदले जमीन मामले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तलब किया है. अधिकारियों ने जानकारी दी है कि उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है. लालू के साथ ही राबड़ी यादव और तेज प्रताप यादव को भी जांच एजेंसी तलब किया है. ईडी ने उन्हें पटना जोनल ऑफिस में पेश होने के लिए कहा है. तेज प्रताप और राबड़ी देवी को आज बुलाया गया है, जबकि लालू यादव को कल यानी बुधवार के लिए बुलाया गया है . लैंड फॉर जॉब स्कैम केस पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर जोन में साल 2004…

Read More

CHAIBASA : पश्चिमी सिंहभूम जिला में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सारंडा के बीहड़ जंगल क्षेत्र बाबूडेरा में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट हो गया।इस विस्फोट में एक जवान घायल हो गया. बताया जा रहा है कि जवान को गंभीर चोटें आई हैं. जवान के बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेजा जा रहा है।

Read More

रांची : कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर गोली चलाने वाले शूटर प्रेम पांडेय को दिल्ली से रांची पुलिस ने पकड़ा है। उसकी निशानदेही पर बीआइटी ओपी क्षेत्र से हमले में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया गया है। जबकि घटना में शामिल एक शूटर तथा बाइक चलाने वाला अपराधी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। शूटरों को बाइक व हथियार उपलब्ध कराने वाले को भी रांची पुलिस ने हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार एसआइटी की छह टीम में से एक टीम ने दिल्ली पुलिस की मदद से उसे पकड़ा है। हालांकि रांची पुलिस ने किसी शूटर के…

Read More

BIHAR : चोर अब पुलिसवाले से भी नहीं डरते। तभी तो अब चोर पुलिस अफसरों के घरों को ही निशाना बनाने लगे हैं। पिछले दिनों पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-2 में डीएसपी संजय कुमार के घर में भीषण चोरी हुई है। जानकारी के मुताबिक G+3 बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर के एक और थर्ड फ्लोर के 2 फ्लैट में चोरी हुई है। डीएसपी कुमार संजय फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं। फिलहाल रोहतास के बिक्रमगंज में पोस्टिंग है। परिवार के सदस्य होली पर गांव गए थे। पुलिस के मुताबिक होली पर बिल्डिंग में रहने वाले सारे लोग अपने-अपने…

Read More

NEW DELHI : शहरी घरों में आजकल एसी का इस्‍तेमाल होना सामान्‍य बात है. अब गर्मी का मौसम आ गया है और आपने भी बहुत लंबे समय तक बंद रखने के बाद अपने एयर कंडीशनर (एसी) को चालू करने की तैयारी कर ली होगी.लेक‍िन आपको बता दें क‍ि AC के साथ हुई एक चूक जानलेवा हो सकती है. दिल्ली में हाल ही में एसी में विस्फोट होने से एक शख्‍स की मौत हो गई है. ऐसे में इस बात की च‍िंता बढ़ गई है क‍ि AC का इस्‍तेमाल कैसे करना चाह‍िए. द‍िल्‍ली के कृष्णा नगर इलाके में एक एसी र‍िपेयर…

Read More

नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल हैंडल पर शेयर किया PM मोदी का पॉडकास्ट. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिकन AI रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन के साथ 3 घंटे का पॉडकास्ट (इंटरव्यू) रिलीज किया. इंटरव्यू की बड़ी बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिकी AI रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन (Lex Fridman) के साथ तीन घंटे 17 मिनट की लंबी बातचीत की. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान, चीन, रूस समेत वैश्विक राजनीति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के उनके जीवन पर प्रभाव जैसे तमाम मुद्दों पर चर्चा की. लेक्स फ्रिडमैन से चर्चा की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि…

Read More

बगहा : बिहार के बगहा जिले में दबंगों की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ठकराहा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर शनिवार देर शाम एक युवक को बेरहमी से पीटा गया. युवक लात-घूंसों, थप्पड़ों और मुक्कों की बौछार के बीच रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन दबंगों को कोई फर्क नहीं पड़ा. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक एक अंतिम संस्कार से लौटकर सड़क किनारे एक दुकान के पास बाइक खड़ी कर आराम कर…

Read More

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन कंपनी के विभिन्न डिवीजनों समेत यूनियन कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन समारोह में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, प्रबंधन के वरीय पदाधिकारियों, यूनियन के पदाधिकारियों , कमेटी मेंबर्स समेत आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने हिस्सा लिया । सोमवार को प्रात: 9:45 बजे सर्वप्रथम फाउंड्री डिवीजन के सभागार में गुरमीत सिंह अपने जन्मदिन का केक कांटे। यहां अध्यक्ष गुरमीत सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।‌ फाउंड्री डिवीजन में आयोजित जन्मदिन समारोह में ईआर हेड सौमिक रॉय, महामंत्री आरके सिंह फाउंड्री डिवीजन के…

Read More

2012 में भारत बंद के दौरान स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में तोड़फोड़ के मामले में सात लोगों के ऊपर दर्ज हुआ था मुकदमा… जमशेदपुर : लगभग 13 वर्ष पूर्व 2012 में भारतीय जनता पार्टी के भारत बंद कार्यक्रम के दौरान स्टेट बैंक आफ इंडिया मानगो शाखा में तोड़फोड़ करने एवं सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सात भाजपा नेताओं जिसमें मुख्य रूप से विकास सिंह, गुंजन यादव ,राजेश सिंह, मनोज सिंह, सुनील सिंह, सूरज नारायणऔर टोनी सिंह को अभियुक्त बनाया गया था तेरह साल तक चले मामले में अधिवक्ता मलकीत सिंह एवं मनप्रीत सिंह ने भाजपाइयों का पक्ष…

Read More

जमशेदपुर : कदमा पुलिस टीम ने उलियान गुरुद्वारा के पीछे खुदी बगान से हिस्ट्रीशीटर भानु माझी को हथियार के साथ आज सुबह-सुबह गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने हथियार बेचने वाले आरोपी को भी तीन हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पूरे मामले का भंडाफोड़ एसएसपी किशोर कौशल की ओर से पुलिस ऑफिस सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में किया गया. किसी घटना को देने वाला था अंजाम पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था. इस बीच ही पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया. उसने पूछताछ में पुलिस को बताया…

Read More