Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : आजाद समाज पार्टी के द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज खान के नेतृत्व में मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 16 में सदस्य जोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया गया सदस्यता कार्यक्रम में सैयद मसरूर आलम और रिजवान आलम के साथ कई लोगों ने आजाद समाज पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर आजाद समाज पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया और आजाद समाज पार्टी के विचारधारा को आगे बढ़ाने का निश्चय किया। कार्यक्रम में सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष एजाज अहमद, जिला उपाध्यक्ष शमीम अकरम, जिला उपाध्यक्ष सह इंचागढ़ विधानसभा प्रभारी फैयाज आलम, जिला महासचिव राशिद खान जिला महासचिव सह आई टी सेल प्रभारी…
जमशेदपुर : सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी द्वारा आर पी पटेल स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।जिसमे बिहार के आरा से आई भोजपुरी की सुपर स्टार गायिका खुशबू सिंह और देवेंद्र पाण्डेय ने अपनी कला से सभी को झुमाया । कार्यकर्म में मुख्य रूप से रडार न्यूज के डायरेक्टर समाजसेवी रणवीर सिंह,झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह, समाजसेवी अरुण पाठक , भाजपा युवा मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष नीतीश कुमार,जिला परिषद् उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह,जिला परिषद् सदस्य कविता परमार,कुसुम पूर्ति. समाजसेवी विनोद उपाध्याय, माणिक मल्लिक,भाजपा नेता धनुधर…
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में दो अलग-अलग इलाकों में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस को संदेह है कि दोनों की हत्या की गई है और वारदात में पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। पहला शव शनिवार सुबह चुटिया थाना क्षेत्र के बनास तालाब के पास बरामद हुआ, जबकि दूसरा शव शुक्रवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोरगंज चौक और बड़ा तालाब के बीच एक टेंट हाउस के पास मिला। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना चुटिया थाना क्षेत्र की है, जहां शनिवार सुबह स्थानीय…
उत्तर प्रदेश : हापुड़ जिले के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक युवक और एक नाबालिग लड़की के शव रेल की पटरी पर मिले हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े 5 बजे स्याना रोड रेलवे फाटक के पास हुई।रेल की पटरी पर पाए गए लड़की और युवक के शव सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने रेल की पटरी पर एक लड़की और युवक के शव पाए जाने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि मृतक युवक की पहचान बहादुरगढ थाना क्षेत्र के कतिरा जाफराबाद…
RANCHI : राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 1.60 लाख पद हैं. इन रिक्तियों के मद्देनजर सरकार के विभिन्न विभागों में फिलहाल 50 हजार से ज्यादा पदों पर नियमित नियुक्ति हो सकती है. राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार विभिन्न विभागों में कुल 3.49 लाख स्वीकृत पद हैं. इन पदों के मुकाबले विभिन्न पदों पर नियमित रूप से सिर्फ 1.88 लाख कर्मचारी ही कार्यरत है . यानी सरकार में स्वीकृत पदों के मुकाबले 1.60 लाख पद रिक्त हैं. लेकिन इन सभी पदों पर एक साथ नियुक्तियां नहीं हो सकती है. एक ही बार सभी रिक्त पदों को भरने से प्रोन्नित…
नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का खिताब एक बार फिर अपने नाम किया। शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम सिर्फ 141 रन ही बना सकी और मुंबई ने दूसरी बार WPL का खिताब जीता। इससे पहले, मुंबई ने पहले संस्करण में भी दिल्ली को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।…
BIHAR : तेज प्रताप यादव के कहने पर वर्दी में डांस करने वाले पुलिसकर्मी पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए हटाने का निर्देश दिया है. उनकी जगह आरजेडी विधायक की सुरक्षा में दूसरे पुलिसकर्मी को तैनात किया जाएगा. साथ ही 15 मार्च को बिना हेलमेट पहने स्कूटी चलाने के मामले में पटना पुलिस ने तेज प्रताप का चालान काटा है. तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में तैनात पुलिस कांस्टेबल द्वारा वर्दी में ठुमके लगाए जाने के मामले को पटना पुलिस ने गंभीरता से लिया है. वर्दी में डांस के वाले पुलिसकर्मी को आरजेडी नेता की सुरक्षा से हटा दिया गया…
गिरिडीह : गिरिडीह के धनवार प्रखंड के दशरीडीह गांव में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां संपत्ति विवाद के कारण एक महिला पर अपने देवर के मासूम बेटे के मुंह में ब्लेड डालने का आरोप लगा है। जब राहुल कुमार सोनी के बेटे शिवांश के मुंह में ब्लेड का टुकड़ा डाल दिया गया। ब्लेड निगलने के बाद बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। घबराए परिवार वालों ने तुरंत बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार न होने के कारण उसे पहले तिलैया और फिर रांची रेफर कर…
Train Hijack : 214 बंधकों को मार डाला…. ट्रेन हाइजैक करने वाले बलूच विद्रोहियों ने कर दिया बड़ा ऐलान
TRAIN HIJACK : पाकिस्तान में अलगाववादी संगठन बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बड़ा दावा किया है कि उन्होंने सभी 214 बंधको को मार डाला है। बीएलए के विद्रोहियों ने बताया कि जिन 214 लोगों को मारा गया है वे सभी पाकिस्तानी सेना के जवान हैं। पाक सेना की हार करार देते हुए बीएलए के प्रवक्ता ने कहा कि इन मौतों के लिए पाकिस्तान की सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार उनसे बात करने को तैयार नहीं थी। इन मौतों के बाद भी पाक सरकार कोई संवाद नहीं कर रही है। बता दें कि मंगलवार को बलोच विद्रोहियं…
लोकतंत्र सवेरा / हेल्थ डेस्क : HIV एक खतरनाक इंफेक्शन है, जो लोगों की जिंदगी बर्बाद कर देता है. एचआईवी संक्रमण ज्यादा फैल जाए, तो एड्स नामक जानलेवा बीमारी हो सकती है. एचआईवी से बचने के लिए लोगों को रोज गोलियां और समय-समय पर इंजेक्शन लेने पड़ते हैं.जिन लोगों को एचआईवी का ज्यादा खतरा होता है, उन्हें लगातार ट्रीटमेंट लेने की जरूरत पड़ती है. हालांकि अब वैज्ञानिकों ने एक अच्छी खबर दी है. एक नई रिसर्च के क्लीनिकल ट्रायल में एचआईवी (HIV) से बचाने वाला इंजेक्शन असरदार साबित हुआ है. यह इंजेक्शन साल में सिर्फ एक बार लगाने की जरूरत…