Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल गोलचक्कर नए ओवर ब्रिज के पास कोयला लोडेड हाईवा गाड़ी में शॉर्ट-सर्किट के चलते भीषण आग लग गई. घटना के समय कुछ ही देर में आग केबिन तक पहुंच गई और अपनी चपेट में ले लिया. बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के बाद ड्राइवर हाईवा से कूद गया था। चालक कूद गया गाड़ी से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. स्थानीय लोगों के प्रयास से अग्निशमन दल को सूचित किया गया. इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने हाईवा में लगी आग को बुझाया. बताया जाता…
झारखंड : शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने जल्द शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने के संकेत दिए हैं। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने बाहा बोंगा पर्व के मौके पर कहा कि भाजपा वालों ने झारखंड के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 26 हजार शिक्षकों के नियोजन प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की कवायद हम शुरू करने वाले हैं। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने बताया कि झारखंड में आदिम जनजाति भाषा के 10 हजार शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया भी झारंखड में जल्द शुरू की जाएगी।
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के टेल्को कॉलोनी स्थित आवास पर धूमधाम से होली मनाई गई। होली मिलन के इस कार्यक्रम में यूनियन के तमाम कमेटी मेंबर्स, ऑफिस बेयरर एवं आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह तमाम आगंतुकों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिये। इस दौरान बारीगोड़ा के गायन मंडली ने फगुआ के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति से समां बांधा। होलिया में उड़े ला गुलाल…., बम भोले बाबा कहवा रंग वईलअ पगड़ियां…, उड़अ ता होलिया में अबीर …, समेत एक से…
जमशेदपुर : टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी सरदार मनमोहन सिंह की पत्नी की मौत आज सड़क हादसे में बुंडू में हो गई. घटना में मनमोहन का भतीजा सुखदीप सिंह और भाभी भी घायल हो गई हैं. दोनों का ईलाज रांची में चल रहा है. घटना के समय मनमोहन अपनी कार से पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रांची जा रहे थे. इस बीच ही हादसा हो गया. कदमा के थे रहने वाले मनमोहन सिंह कदमा गौतम अपार्टमेंट में रहने वाले हैं. टाटा स्टील से सेवानिवृत होने के बाद विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टिट्यूट में वे अपनी सेवा दे रहे हैं.…
रांची : झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस के तहत जिला जज पद के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चलायी जा रही है. झारखंड हाइकोर्ट ने जिला जज के 15 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन संख्या-01/2024 के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों से अॉनलाइन आवेदन प्राप्त किया था. मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित की जायेगी. इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल ने आवश्यक सूचना जारी की है. इसमें कहा गया है कि अभ्यर्थी 15 अप्रैल से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. वहीं प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी में 259 अभ्यर्थियों के आवेदन को विभिन्न कारणों से रद्द कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि वर्ष…
जमशेदपुर : जमशेदपुर में होली महापर्व के शुभ अवसर पर शहर के उधोगपति सह समाजसेवी विक्रम शर्मा के प्रेरणा से प्रेरित होकर उनके शुभचिंतकों, समर्थकों एवं उन्हे अपना आदर्श मानकर चलने वाले युवाओं के द्वारा सुंदरनगर स्थित चेशायर होम (अनाथ आश्रम) में वहां के निःशक्त बच्चों, महिलाओं और पुरूषों के साथ हर्षोल्लास और धूमधाम से होली महापर्व मनाया गया। बच्चों और आश्रम के सभी लोगों के बीच पुआ-पकवान, मिठाईयां, फल, दहीबडा तथा शीतल पेय पदार्थ का वितरण किया गया. वहां के बच्चे और उपस्थित सभी लोगों को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाईयां दी गई और खुशियों का इजहार किया गया.…
PATAMDA : पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य सड़क पर ग्रामीण बैंक पटमदा शाखा के समीप हुई दो बाइकों (स्प्लेंडर व बुलेट) की आमने-सामने की टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे की है। स्प्लेंडर बाइक पर सवार 3 युवक बोड़ाम थाना क्षेत्र के गेरूआ गांव के निवासी हैं एवं बुलेट पर सवार अनिमेष तिवारी (50) एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बालीगुमा निवासी है जबकि उसके पीछे बैठा किशोर कृष्णा श्रीवास्तव (12) पश्चिम बंगाल के आसनसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्टी निवासी है। गेरुआ निवासी घायल युवकों में लखन सिंह (22), रमेश कर्मकार (21) व कार्तिक…
शिवहर : होली के दिन बिहार के शिवहर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिपराही थाना क्षेत्र के डुब्बा नदी धनकोल तटबंध के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। यह खौफनाक वारदात मृतक की पत्नी और बच्चों के सामने हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान रिगा गांव निवासी के रूप में हुई है। पूरा परिवार गिड़गिड़ाता रह गया, लेकिन अपराधियों को दया नहीं आई.. घटना का विवरण : – होली के दिन जब लोग रंगों के त्योहार में मस्त थे, तभी बदमाशों…
जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक के पास घाटी में शुक्रवार को तेज रफ्तार एक कार ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटी पर सवार दोनों युवक सड़क किनारे स्थित खाई में जा गिरे। सिर पर गंभीर चोट की वजह से स्कूटी चालक ने टीएमएच अस्पताल में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मृतक की पहचान मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू निवासी राज चौहान के रूप में की गई है जो लोयोला स्कूल में 11वीं का छात्र था। स्कूटी पर सवार…
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू में शुक्रवार को होली के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि विवाद थाने तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों के लोग हंगामा करने लगे. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मिली जानकारी के अनुसार, बागुनहातू में कुछ युवक होली खेल रहे थे. इसी दौरान पास की बस्ती के कुछ युवक वहां पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके…