चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल गोलचक्कर नए ओवर ब्रिज के पास कोयला लोडेड हाईवा गाड़ी में शॉर्ट-सर्किट के चलते भीषण आग लग गई. घटना के समय कुछ ही देर में आग केबिन तक पहुंच गई और अपनी चपेट में ले लिया. बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के बाद ड्राइवर हाईवा से कूद गया था।
Advertisements
Advertisements

चालक कूद गया गाड़ी से
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. स्थानीय लोगों के प्रयास से अग्निशमन दल को सूचित किया गया. इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने हाईवा में लगी आग को बुझाया. बताया जाता है कि हाईवा चांडिल थाना अंतर्गत डैम रोड आदर्श नगर निवासी मृत्युंजय सोनी की है।
