Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर / कांग्रेस महतो की रिपोर्ट : चांडिल प्रखंड क्षेत्र सहरबेरा में बारहा दिसम बाहा 11मार्च को मनाया जायेगा जिसको लेकर आयोजकों द्वारा पूरी तैयार कर लिया गाया। कार्यक्रम के संबंध में आयोजक द्वारा बताया गया कि बाहा पर्व आदिवासी समाज का एक प्राचीन त्यौहार है इस पर्व को बाहा बोंगा भी कहा जाता है, यह पर्व प्रकृति की उपासना और आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है इस पर्व में समृद्धि समरसता और समृद्धि जीवन की कामना की जाती है। बाहा पर्व में साल और महुआ के फूलों से मारांग बुरु, जाहेर आयो, मोड़ें क और बुरू बोंगा…
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था उर्विता और पतंजलि युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में दलमा वन अभ्यारण्य स्थित कोंकादासा गांव में एक दिवसीय सामाजिक आर्थिक विकास उन्मुखीकरण कार्यशाला सह युवाओं के लिए फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सामाजिक आर्थिक विकास उन्मुखीकरण कार्यशाला के तहत गांव की महिला समूह को उर्विता की मशरूम विशेषज्ञ डॉ. नूर जादी ने ऑस्टर मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि झारखंड का क्लाइमेट मशरूम उत्पादन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है। मशरूम सेहत का खजाना होता है। बहुत ही कम खर्चे में ऑस्टर मशरूम उगाया जा सकता है जो 23 से 25 दिनों में तैयार…
बारियातू /कुतुबुद्दीन : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लातेहार जिला योगासना खेल संघ द्वारा नवोदय विद्यालय, बाजकुम लातेहार में छात्राओं के बीच योगासन प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की लगभग सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला योगासना खेल संघ के सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं को हस्तपादासन, उष्ट्रासन, वक्रासन, वृक्षासन और उत्थान पद्मासन जैसे पाँच आसनों का अभ्यास कराया गया। इस रोमांचक प्रतिस्पर्धा में कुल 300 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रेमसिला कुमारी, द्वितीय स्थान शौर्या कुमारी और तृतीय स्थान सेम उरांव ने प्राप्त किया। विजेताओं…
बारियातू/ कुतुबुद्दीन : प्रखंड मुख्यालय निवासी एवं क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसायी ओउम् प्रकाश के दशकर्म कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को उनके पैतृक आवास पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं व्यापारिक वर्ग के लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में विशेष रूप से चतरा सांसद कालीचरण सिंह शामिल हुए और उन्होंने स्व. ओउम् प्रकाश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्व. ओउम् प्रकाश जी सरल स्वभाव और समाजसेवा की भावना से ओत-प्रोत व्यक्ति थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक कुशल व्यवसायी और समाजसेवी को खो दिया है।…
बारियातू / कुतुबुद्दीन : थाना परिसर में रविवार को होली व रमजान पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर अंचलाधिकारी नंद कुमार राम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी नंद कुमार राम ने कहा कि बारियातू प्रखंड के लोग आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ हर त्योहार मनाते हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी होली और रमजान भी आपसी मेल-जोल के साथ मनाए जाएंगे। इस वर्ष होली के साथ रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है, जिसे…
खूंटी : के कर्रा में पुलिस ने 5 नक्सलियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। ये नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। लेकिन पुलिस ने समय रहते इन्हें धर दबोचा। पकड़े गए नक्सलियों में पवन कुमार उर्फ पवन महतो, कर्मा बारला, सेंटू सिंह, अभय कुमार सिंह उर्फ अमन सिंह और दीपक मुंडा शामिल हैं। इनके पास से एक देसी कार्बाइन (मैगजीन व जिंदा गोली सहित), पीएलएफआई के 6 पर्चे, 4 बाइक, 5 मोबाइल और एक बैग बरामद किया गया। एसपी अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली कर्रा थाना…
रोहित-श्रेयस का तूफान, स्पिनर्स की चकरी… भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीती चैम्पियंस ट्रॉफी
लोकतंत्र सवेरा/खेल समाचार : 12 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है. इसके साथ ही टीम इंडिया तीन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट जीतने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गई. रोहित शर्मा एंड कंपनी ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड का घमंड तोड़ा और 4 विकेट से धूल चटाकर ट्रॉफी उठाई. रोमांच से भरपूर रहे इस फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन का स्कोर बनाया. टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी पारी,…
लोहरदगा : रविवार रात करीब 10 बजे लोहरदगा-बेड़ो नेशनल हाईवे पर सेरेंगहातू चर्च मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बेलगाम कार ने शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बारातियों को रौंद दिया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेरेंगहातू तोडार गांव निवासी अर्जुन उरांव के पुत्र की शादी के लिए बाराती चर्च टोला जा रहे थे। इसी दौरान, लोहरदगा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया और बारात में…
रांची : झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। रांची के BIT ओपी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई हैं। पुलिस ने देशी पिस्तौल और गोली के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। बता दे कि, दोनों बदमाश हथियार के बल पर इलाके में अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले थे। आरोपियों का पूर्व में अपराधिक इतिहास भी रहा हैं। इन बदमाशों ने पिछले फरवरी महीने में BIT मेसरा की छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा दोनों अपराधी पहले चोरी, मारपीट सहित अन्य अपराधों के तहत जेल जा…
हजारीबाग : हजारीबाग के NTPC केरेडारी के DGM कुमार गौरव की हत्या में अमन साहू गैंग का कोई हाथ नहीं है। इसको लेकर गैंगस्टर अमन साहू के खासमखास मोस्ट वांडेट कुख्यात मयंक सिंह ने प्रेस रिलीज जारी किया है। यह प्रेस रिलीज मयंक सिंह के नाम के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है… “कुछ समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों से जानकारी हो रही है कि एनटीपीसी अधिकारी कुमार गौरव की हत्या से हमारे गैंग का नाम जोड़ा जा रहा है! गैंग का इस हत्याकांड से कोई सरोकार नहीं है! गैंग के द्वारा किसी भी…