Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
उत्तर प्रदेश : बरेली में पेट्रोलिंग के दौरान थाना बारादरी पुलिस पर बाइक सवार 5 बदमाशों ने फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि बदमाशों से बचने के लिए चौकी इंचार्ज गौरव कुमार अत्री सड़क पर गिरकर घायल हो गए. उनके दाहिने हाथ में चोट लगी है. मामले में रुहेलखंड चौकी इंचार्ज राहुल सिंह पुंडीर की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है. जिसके बाद पुलिस ने दो नामजद समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया. बताया जाता है कि बरेली पुलिस ने कुछ घंटे के अंदर आरोपियों को हाफ एनकाउंटर की कार्रवाई में गिरफ्तार किया. एक बदमाश…
रांची : झारखंड के गोड्डा में एक शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना 30 जनवरी की है. सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के तसरिया में एक युवती की मौत की सूचना मिली थी. मृतका के परिजनों ने 35 वर्षीय अनवर अंसारी पर हत्या का आरोप लगाया था. गोड्डा के एसपी अनिमेष नेथानी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी जांच की और आरोपी की तलाश शुरू की. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पथरा हटिया से अनवर को गिरफ्तार किया. एसडीपीओ अशोक रविदास ने…
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के टाटा कॉलेज चाईबासा से 1.56 करोड़ रुपये अवैध निकासी के मामले में कोल्हान आयुक्त कुलपति के निर्देश पर जांच कमेटी का गठन किया गया है. इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज करायी जायेगी. यह बात सामने आयी है कि राशि की निकासी गलत तरीके से की गयी है और यह प्राचार्य डॉ एससी दास और वित्त पदाधिकारी डॉ बीके सिंह की जानकारी में नहीं है. यह राशि कॉलेज के करेंट अकाउंट से दो अलग अलग कंपनी को भुगतान किया गया जिसमे एक ओड़िशा के कटक और रांची के किसी एजेंसी का नाम सामने आया है.…
गौरेला पेंड्रा मरवाही : प्रयागराज जा रही बस आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं 15 से ज्यादा यात्री घायल हैं. घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची है और राहत कार्य शुरू कर दी है. यह घटना गौरेला अनूपपुर मार्ग में खैरझिटी के पास हुई है. जानकारी के मुताबिक, तीर्थ यात्री बिलासपुर से प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रहे थे. इस दाैरान बस ने खड़े ट्रेलर को पीछे से ठोक दिया. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हैं. सभी…
अहमदाबाद: गुजरात में ड्रग्स की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए स्टेट मॉनिटरिंग सेल (SMC) ने एक नाइजीरियन महिला को 1.5 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है. यह महिला मुंबई से गुजरात तक कोकीन की तस्करी पहले भी 10 से 12 बार कर चुकी थी. पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ शुरू कर दी है और इस ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. दरअसल, एसएमसी के पुलिस इंस्पेक्टर को जानकारी मिली थी कि ड्रग्स की तस्करी नवसारी के पास होने वाली है, जिसके आधार पर एसएमसी की टीम सूरत से नवसारी…
जमशेदपुर : न्यू उलीडीह की भटकी बालिका को सी डब्ल्यू सी, सरायकेला ने परिवार से मिलाया। शनिवार संध्या आर पी एफ अदित्यपुर को रेलवे स्टेशन पर एक बालिका आयु 13 वर्ष, लावारिस हालत में घूमते हुए मिली जिसको आर पी एफ द्वारा रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्प लाइन सरायकेला पहुचाया गया।चाइल्ड हेल्प लाइन ने बच्ची को बाल कल्याण समिति सरायकेला के सामने प्रस्तुत किया ।बाल कल्याण समिति द्वारा कॉउंसलिंग करने पर बच्ची ने अपना नाम कशिश भूमिज तथा अपने आपको मानगो जमशेदपुर निवासी बताया। समिति के समक्ष बहुत बड़ी चुनौती था कि कैसे बच्ची को परिवार से मिलाएं।बाल कल्याण समिति ने…
जमशेदपुर : बिहार झारखंड एकता मंच में प्रभारी धर्मवीर महतो ने बिहार की बेटी स्नेहा सिंह कुशवाहा की हत्या का CID जांच की मांग बीते कुछ दिन पहले बिहार की बेटी स्नेहा कुशवाहा की हत्या कही न कही साजिश के तहत किया गया है और स्नेहा का बॉडी को उसके मां बाप को न देकर जिला प्रशासन खुद जला दिया यह कही न कही कोई तीस मार खान का हाथ हो या किसी बड़े नेता के इशारे पर हुआ है लेकिन अब कुशवाहा समाज को कोई खिलौना नहीं है ओबीसी देख कर लोग मजाक बना बैठा है, ओबीसी लोग सिर्फ…
जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जनता दरबार में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया । इस दौरान 50 से ज्यादा फरियादियों ने व्यक्तिगत व सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसपर समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया गया । फरियादियों ने दुकान आवंटन, विद्यालय में नामांकन, किरायेदार से घर खाली कराने, राशन नहीं मिलने, भूमि बंदोबस्ती, आधार सेंटर का लाइसेंस, घरेलू विवाद, अनुकंपा में सहाकिया का चयन, मजदूरी भुगतान नहीं होने, भूमि विवाद, वृद्धा आश्रन से संबंधित, नौकरी, चौकीदार नियुक्ति, जेआरजीबी…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला में वित्तीय समावेशन के प्रमुख संकेतकों की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। बैठक में वित्तीय सेवा विभाग, नई दिल्ली के अवर सचिव जॉय सक्सेना, जिला योजना पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार की उपस्थिति रही। बैठक का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार ने किया । बैठक में आकांक्षी जिला के प्रदर्शन का विस्तृत विवरण डीडीएम नाबार्ड श्रीमती जस्मिका बास्के, सभी बैंकों के समन्वयकों तथा जिले के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। बैठक में सिलसिलेवार ढंग से सभी वित्तीय संकेतकों की समीक्षा…
जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई हेतु खनन टास्क फोर्स द्वारा नियमित छापेमार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय एवं सशस्त्र पुलिस बल के साथ दिनांक 18.02.2025 को मध्य रात्रि में सघन छापेमारी की गई। इस दौरान कोवाली थाना अंतर्गत अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन करते हुए तीन (03) हाईवा वाहनों को जांच हेतु रोका गया जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर क्रमशः 1) JH05DJ – 8720 2) JH09U – 9110 3) OR05AE – 5024 है। तीनों के चालक खनिज के परिवहन हेतु…