Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
RANCHI : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरा युवक परीक्षा देते पकड़ा गया. यह मामला राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय केंद्र का है. पकड़ा गया युवक (22 वर्षीय) प्रिंस कुमार हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के जोको गांव का रहनेवाला है. वह टंडवा स्थित वनांचल इंटर कॉलेज के परीक्षार्थी रोहित कुमार साव के स्थान पर शनिवार को परीक्षा दे रहा था. वीक्षकों द्वारा जांच में वह पकड़ा गया. प्रधानाचार्य सह केन्द्राधीक्षक नीरज कुमार ने फर्जी परीक्षार्थी प्रिंस कुमार को टंडवा पुलिस को सौंपते हुए कदाचार के आरोप में मामला दर्ज…
JAMSHEDPUR: Near Barigoda railway gate under Parsudih police station, drunk Sumit Singh and his friends beat up shopkeepers and passersby. The miscreants also broke into the government liquor shop and vandalised it. They also beat up the shop employee Vinay Kumar. Many liquor bottles were also broken. Apart from this, they beat up chicken shopkeeper Suresh Rajak and general store owner Satyendra Verma and damaged the goods in the shop. In protest against this, the shopkeepers of Barigoda closed their shops and blocked the road for about three hours. The shopkeepers raised slogans demanding the arrest of the miscreants. They…
New Delhi/Patna : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है. रेलवे की ओर से इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस हादसे को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेल भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद यह बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में रेल मंत्री को पूरी घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी. इस हादसे में बिहार के 9 लोगों की जान चली…
PRAYAGRAJ : महाकुंभ में अमृत स्नान पर्व और अन्य स्नान पर्व माघी पूर्णिमा बीत जाने के बाद भी आस्था का जनसैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा और रविवार को शाम आठ बजे तक 1.49 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया. मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को शाम आठ बजे तक 1.49 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान किया, जबकि 13 जनवरी से अभी तक 52.96 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया है. इस बीच, रविवार को महाकुंभ का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ महाकुंभ मेला…
AMRITSAR : अमृतसर हवाई अड्डे पर रविवार की रात 10:03 बजे अमेरिका का सैन्य विमान 112 भारतीयों को लेकर उतरा. यह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध प्रवासियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत निर्वासित लोगों को लाने वाली तीसरी उड़ान थी. सूत्रों ने बताया कि इन सभी को हथकड़ियां और बेड़ियां लगा कर अमेरिकी सेना की देखरेख में भारत लाया गया था. 112 निर्वासितों में से 44 हरियाणा के हैं, जबकि 33 गुजरात, 31 पंजाब, दो उत्तर प्रदेश और एक-एक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं. कुछ निर्वासितों के परिवार के सदस्य हवाई अड्डे पर भी…
जमशेदपुर : वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन, झारखंड और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रक्तदान कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का समापन राज्य फेडरेशन के गठन के साथ हुआ। विकास भारती, पटेल बागान सुंदरनगर जमशेदपुर में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के अंत में राज्य स्तरीय फेडरेशन का गठन किया गया जिसका नामांकरण “फेडरेशन ऑफ वॉलंटरी ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन, झारखंड” रखा गया है। लोहरदगा के सजल कुमार को अध्यक्ष, जमशेदपुर के अनूप श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम के कमल घोष को महासचिव, धनबाद जिले के गोपाल भट्टाचार्य को संयुक्त सचिव, एम. हक भारती हजारीबाग को कोषाध्यक्ष एवं…
बारियातू / कुतुबुद्दीन : प्रखंड के फुलसू पंचायत सचिवालय परिसर में जनता जागृति विकास केन्द्र के बैनर तले रविवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण सह दरी-बक्सा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया तेतरी देवी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया देवी, कार्यक्रम मे पहुंचें बतौर मुख्य अतिथि उप प्रमुख निशा शाहदेव, केन्द्रीय अध्यक्ष अजय नारायण प्रसाद, उपाध्यक्ष गीता देवी, जिला प्रभारी लियाकत अंसारी,व पूर्व उप मुखिया सह वार्ड सदस्य नसिमा खातुन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उप प्रमुख निशा शाहदेव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि…
पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने फ्लैगऑफ कर स्काई डाइविंग फेस्टिवल 2025 का किया शुभारंभ जमशेदपुर : झारखंड पर्यटन के तत्वावधान में स्काई ड्राइविंग फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ हुआ। कला संस्कृति, पर्यटन, खेलकूद एवं युवा मामले विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने फ्लैगऑफ कर डाइविंग फेस्टिवल का शुभारंभ किया। सोनारी एयरपोर्ट जमशेदपुर में इस अवसर पर मंत्री ने कहा झारखंड सरकार पर्यटन विभाग साहसिक खेल तथा पर्यटन के नए क्षेत्र में काम करने के लिए कृत संकल्पित है। झारखंड राज्य न केवल खनिज संपदा में समृद्ध है बल्कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता (इकोलॉजी), विविध धार्मिक-सांस्कृतिक- ऐतिहासिक विरासत तथा साहसिक…
जमशेदपुर : दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह बागबेड़ा मंडल कग्रेस के पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि यह घटना रेल मंत्रालय की नाकामी व खराब प्रबंधन का नतीजा है. उन्होंने कहा कि जब से महाकुंभ शुरू हुआ है रेल मंत्रालय की लचर व्यवस्था की कलई खुल रही है. पूरे देश के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. सत्ताधारी पार्टी से जुड़े लोगों को वीआईपी पास के अलावे रेल की बोगियों में सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा…
लोयाबाद : इंडियन मीडिया काउंसिल के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अमित सिंह ने लोयाबाद के थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के द्वारा समाचार संकलन करने के दौरान दैनिक भास्कर के संवाददाता गुलाम अरशद को फोटो खींचने व वीडियोग्राफी करने से रोकते हुए सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की कड़ी निंदा की है। स्थानीय संघ ने भी घटना को थाना प्रभारी के द्वारा प्रेस पर अंकुश लगाने की कार्रवाई कहा। घटना को लेकर संघ के सदस्यों की एक टीम अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में लोयाबाद पहुंची व पत्रकार अरशद व अन्य लोगो से घटनाक्रम की जानकारी ली।संघ के सदस्यों ने लोयाबाद में…