Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रायपुर। आरंग क्षेत्र के पारागांव के पास नेशनल हाइवे में भीषण हादसा हो गया. तड़के सुबह करीब 4 बजे ट्रेलर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद दोनों वाहनों में देखते ही देखते आग भीषण आग लग गई. हादसे में ट्रेलर चालक की जलकर मौत हो गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है. फिलहाल मृतक चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. घटना आरंग के पास पारागांव की है. जानकारी के मुताबिक, हादसे के दौरान जिप्शम से भरे ट्रक का टायर फटने के कारण ड्राइवर और खलासी वाहन से नीचे उतरे हुए थे, तभी पीछे से आ…
बाराबंकी : बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया. जहां एक खराब खड़ी बस से एक मिनी बस अनियंत्रित होकर भिड़ गई. जिससे 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ये मिनी बस श्रद्धालुओं को लेकर महाराष्ट्र से अयोध्या जा रही थी. जानकारी के अनुसार यह हादसा बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 21/7 पर हुआ. जहां खराब खड़ी बस में तेज रफ्तार मिनी बस अनियंत्रित होकर भिड़ गई. मिनी बस में 18 लोग सवार थे. सभी महाराष्ट्र से अयोध्या जा रहे थे. हादसा इतना…
नई दिल्ली : रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में अब तक 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए इसी बीच प्रशासन ने सभी मृतकों की पहचान कर लिस्ट जारी की है। जिसमें बिहार दिल्ली और हरियाणा के लोग शामिल हैं।सरकार की तरफ से पीड़ित परिवारों को दस लाख का मुआवजा देने का ऐलान हुआ है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद किसने क्या कहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने X.COM पर लिखा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।…
यूपी। राजधानी लखनऊ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाथरूम में कैमरा लगाकर व्यापारी और उसके परिवार का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले ड्राइवर को सुशांत गोल्फ सिटी से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देख कर व्यापारी को ब्लैकमेल करने का प्लान बनाया था। मौका पाकर ड्राइवर ने व्यापारी के बाथरूम की फॉल्स सीलिंग में कैमरा छिपा कर आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर छह करोड़ की फिरौती के लिए कॉल की थी। डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल ने बताया कि सीतापुर सिधौली निवासी सुधीर कश्यप (23) को झिलझिला…
हजारीबाग : झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पद 22 अगस्त 2024 से खाली है. कई परीक्षाएं अधर में लटकी हैं. इसे लेकर जेपीएससी अभ्यर्थियों का पिछले कई दिनों से आंदोलन चल रहा है. अब छात्रों ने एलान कर दिया है कि 18 फरवरी को कैबिनेट के बैठक में जेपीएससी अध्यक्ष का एलान नहीं हुआ तो 19 तारीख से उग्र आंदोलन होगा, जिसमें अभ्यर्थी अर्धनग्न प्रदर्शन करेंगे और महिलाएं मुंडन करवाएंगी. यही नहीं अभ्यर्थी हाथ में फांसी का फंदा लेकर सड़कों पर उतरेंगे. अभ्यर्थियों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन का एलान दरअसल, हजारीबाग में झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा…
रांची। बीआईटी मेसरा (BIT Mesra) के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बड़े ही उत्साह के साथ प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम मनाया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, बिरला समूह के चेयरमैन सीके बिरला और शिक्षा मंत्री उपस्थित रहे। राष्ट्रपति ने बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में अपने संबोधन में कहा कि झारखंड आना उनके लिए घर आने के जैसा है। उन्होंने कहा बीआईटी मेसरा का शैक्षणिक सफर बेहद शानदार रहा है और हमें इस पर गर्व है। राष्ट्रपति ने कहा कि टेक्नोलॉजी ने काफी प्रगति की…
AMRITSAR : अमेरिका से 116 अवैध प्रवासियों को लेकर एक विमान शनिवार देर रात अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. यह अवैध अप्रवासियों पर कार्रवाई के वादे के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा निर्वासित किया जाने वाला भारतीयों का दूसरा जत्था है. उन्होंने बताया कि विमान रात 10 बजे के अपेक्षित समय के बजाय रात करीब 11:30 बजे हवाई अड्डे पर उतरा. यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि निर्वासित लोगों के शरीर में बेड़ियां थीं या नहीं. पांच फरवरी को अवैध प्रवासियों के पहले जत्थे को वापस भेजे जाने…
मध्य प्रदेश : श्योपुर में घोड़ी पर बैठे दूल्हे की अचानक मौत हो गई. वह बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था. बाराती नाच रहे थे, दूल्हा-दुल्हन को वरमाला के लिए स्टेज पर ले जाने की तैयारी थी. जैसे ही दूल्हा ने तोरण मारा तो उसे घोड़ी पर ही अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई. पल भर में ही सारी खुशियां मातम में बदल गई. परिजन तुरंत दूल्हे को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया. मृतक दूल्हा एनएसयूआई का पूर्व जिला अध्यक्ष था. घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है. इसका वीडियो…
रांची : शिक्षा विभाग की वेबसाइट यूडायस प्लस पर रांची जिले के 1711 स्कूलों ने एक लाख 29 हजार 91 बच्चों की प्रोफाइल को अपडेट नहीं किया है. इनमें सरकारी, निजी, मान्यता प्राप्त अल्पसंख्यक स्कूल, कल्याण विभाग की ओर से संचालित स्कूल, इंटर कॉलेज, 531 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल शामिल हैं. इससे इन बच्चोंं का भविष्य अधर में पड. गया है. इस संबंध में उपर्युक्त स्कूलों को जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से कई बार पत्र भेजा गया, लेकिन इन स्कूलों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और इसे लेकर छह माह बीत गए. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा…
भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में खजूरी सड़क स्थित हरमन माइनर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. शनिवार क स्कूल प्रिंसिपल की आधिकारिक ई-मेल आइडी पर अंग्रेजी और तेलुगु की मिली जुली भाषा में लिखे मेल में स्कूल की बिल्डिंग को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने धमकी दी गई. आज स्कूल की छुट्टी थी, लेकिन स्टाफ के कुछ सदस्य और कुछ छात्रों के परिजन मीटिंग के लिए मौजूद थे. धमकी मिलने के बाद तुरंत ही वे बाहर निकल गए और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बीडी (बॉम्ब डिस्पोजल)…