Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
SARAIKELA : आदित्यपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर शुक्रवार को एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान खासकर, आदित्यपुर शेरे पंजाब चौक पर वाहनों की जांच की गई. यह अभियान आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में चलाया गया. इस दौरान मुख्य रूप से दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई. जिसमें वाहनों के कागजात समेत दोपहिया वाहनों से मॉडल छेड़छाड़ संबंधित जांच की गई. इस अभियान से कुछ देर के लिए दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया.
जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के देवता भवन के पास रहने वाले एक मकान मालिक से उसका किराएदार ही रंगदारी की मांग कर रहा है. किराएदारों से जब मासिक किराया मकान मालिक की ओर से मांगा गया तब वे रंगदारी पर उतर आए हैं. इसकी लिखित शिकायत थाने पर भी की गई है. बावजूद बागबेड़ा पुलिस की ओर से मामले में किसी तरह की पहल नहीं की गई है. घटना के बाद से परिवार के लोग डरे-सहमे से हैं. तीन किराएदारों को बनाया गया है आरोपी पूर मामले में विनय तिवारी, मधु सिंह और कमल शर्मा को आरोपी बनाया गया…
RANCHI : बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद वहां के प्रतिबंधित संगठन भारत विरोधी साजिश रच रहे हैं। इसका खुलासा झारखंड एटीएस को मिली एक सूचना से हुआ है। एटीएस को सूचना मिली है कि बांग्लादेश का प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से जुड़ा आतंकी अब्दुल मम्मुन मुर्शिदाबाद के धुलिया के रास्ते बांग्लादेश सीमा पार कर जनवरी में पाकुड़ आया था। यहां उसने जेएएचए नामक एक संगठन के साथ बैठक की। बैठक में बंगाल और पाकुड़ के कई संदिग्ध शामिल हुए। इसके बाद उसने जेएएचए के कैडरों को ट्रेनिंग भी दी और लौट गया। मामले की जानकारी…
प्रयागराज : महाकुम्भ में स्नान करने वालों की संख्या 50 करोड़ पार कर गई है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पूर्व के किसी भी कुम्भ, महाकुम्भ में इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान नहीं किया। खास बात यह है कि 50 करोड़ का आंकड़ा मेला अवधि पूरी होने से पूर्व ही पार हो गया है। मेला अभी 26 फरवरी तक है। उस दिन महाशिवरात्रि का स्नान होना है। अभी 12 दिन बचे हुए हैं। छह में पांच प्रमुख स्नान पर्वों के समाप्त होने के बाद भी मेला में श्रद्धालुओं के आने का क्रम जिस गति से…
बरियातू / कुतुबुद्दीन : प्रखंड अंतर्गत अमरवाडीह पंचायत के ग्राम बरवाडीह खेल मैदान में शुक्रवार को एस.एम. स्टील्स एंड पावर लिमिटेड के तहत प्रस्तावित 491 मेगावाट ताप विद्युत संयंत्र की स्थापना को लेकर रैयतों व ग्रामीणों के साथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया सुशीला देवी ने की।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख उर्मिला देवी, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, कंपनी के जीएम राजीव मुखर्जी, हजारीबाग जेएमएम जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी राजा खान, कंपनी के एजीएम मोहम्मद जाहीद समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।ग्राम सभा को संबोधित करते हुए जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष…
बारियातू / कुतुबुद्दीन : थाना क्षेत्र के शिबला पंचायत अंतर्गत राजगुरु ग्राम के बिरहोरी टोंगरी निवासी शंकर बिरहोर के पुत्र राजकुमार बिरहोर (20 वर्ष) की सिमरया थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानी मठ मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अनिता देवी ने बताया कि उनके पति परिवार के भरण-पोषण के लिए पिछले दस दिनों से सिमरया के कसारी में मजदूरी कर रहे थे। गुरुवार दोपहर अचानक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। अनिता देवी ने कहा की मेरे दो…
बारियातू / कुतुबुद्दीन : प्रखंड क्षेत्र में शब-ए-बारात गुरुवार को अकीदत के साथ मनायी गयी।इस दौरान लोग मस्जिद व घरों में इबादत में जुटे रहे। शाम होते ही मस्जिदों में भीड़ जुटने लगी थी।मस्जिद व कब्रिस्तानों में साफ-सफाई के साथ-साथ रोशनी की व्यवस्था की गयी थी। वहीं घरों में महिलाएं रात भर इबादत करते रहे। कोई नमाज पढ़ रहा था तो कोई तिलावते कुरान कर रहा था।शब-ए-बारात को लेकर मुस्लिम मुहल्लों में चहल-पहल बनी रही। लोग पूरी रात इबादत व कुरान की तिलावत कर खुदा से अपने गुनाहों की माफी मांगी. साथ ही देश में अमन चैन की दुआ की।प्रखंड…
पलामू : मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कैदी वार्ड से हत्याा आरोपी ऋषिकेश दुबे के फरार होने के मामले में एसपी रीष्मा रमेशन ने कार्रवाई की है। इस मामले में एसपी ने तीन पुलिस जवानों को निलंबित किया है। सभी पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप है। तीनों जवानों के निलंबन के बाद कैदी वार्ड की सुरक्षा में नये जवानों को तैनात किया गया है। विदित हो कि ऋषिकेश दुबे सात फरवरी को कैदी वार्ड से फरार हो गया था। इसके बाद सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया था।…
PATAMDA : बोड़ाम थाना क्षेत्र के बड़ासुसनी गांव में शुक्रवार की दोपहर को किसान दिलीप कुंभकार के खलिहान में अचानक लगी आग से हजारों का पुआल जलकर स्वाहा हो गया। खलियान में स्थित पुआल के ढेर में आग कैसे लगी, किसी को जानकारी नहीं है। खलिहान से जब आग का धुआं उठा तो लोगों की नजर उस ओर गई। ग्रामीण आग पर काबू पाने में जुट गए। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आज पर काबू पाने में ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत…
JHARKHAND : झारखंड शिक्षक भर्ती का परिणाम किसी भी दिन जारी हो सकता है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission) प्रारंभिक विद्यालयों में सहायक आचार्य के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में सिर्फ जेटेट (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का परिणाम निकलेगा। इस परीक्षा में सम्मिलित हुए सीटेट तथा अन्य राज्यों में टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का परिणाम जारी नहीं होगा। झारखंड प्रारंभिक शिक्षक प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में सम्मिलित हुए सीटेट तथा दूसरे राज्यों में टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए योग्य नहीं ठहराया है। सर्वोच्च न्यायालय…