Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को भूखंड का पेपर सौंपा। यह भूखंड हरमू हाउसिंग कॉलोनी में है. दोनों खिलाड़ियों को 3750 वर्गफीट का भूखंड आवंटित किया गया है. सीएम ने कहा कि भूखंड के साथ घर बनवाने के लिए 35 लाख रुपये भी दिए जाएंगे। खिलाड़ियों के साथ हमारा बहुत करीबी का रिश्ता है. खिलाड़ी जितने महत्वपूर्ण हैं, उतने महत्वपूर्ण कोच भी हैं. कोच को भी सरकार का सर्पोट मिलेगा। सीएम ने क्या कहा- सीएम ने कहा हमलोगों ने स्पोर्ट्स को टारगेट…
असम। कछार जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने पड़ोस में रहने वाली महिला का उसके बच्चों के सामने बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी महिला के ऊपर कथित तौर पर तेजाब फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि शख्स ने 30 वर्षीय महिला के साथ उसके दो बच्चों के सामने बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि घटना बीते 22 जनवरी को हुई थी और अगले दिन मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी 28 वर्षीय ड्राइवर है और वह परिवार का पड़ोसी है। बीते बुधवार को वह अचानक उनके…
किंशासा : अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) के पूर्वी शहर गोमा पर एम23 विद्रोहियों का कब्जा हो चुका है. रिपोर्टों के अनुसार, इन विद्रोहियों को पड़ोसी देश रवांडा का समर्थन प्राप्त है. इस संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में तैनात भारतीय सेना के मेडिकल कोर के 80 अधिकारी और सैनिक फंस गए हैं. विद्रोहियों ने लेवल-3 फील्ड हॉस्पिटल वाले कैंप को घेर लिया है, जहां भारतीय सैनिक तैनात हैं। गोमा में लगातार गोलीबारी और रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले हो रहे हैं, जिससे हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यह हमला न केवल…
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में मेडिकल दाखिले में डोमिसाइल आधारित आरक्षण को असंवैधानिक करार दिया है. जस्टिस ह्रषिकेश राय की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि मेडिकल दाखिले में डोमिसाइल आधारित आरक्षण संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। कोर्ट ने कहा कि हम सभी भारत के निवासी हैं. यहां राज्य या प्रांतीय डोमिसाइल जैसा कुछ नहीं है. केवल एक डोमिसाइल है कि हम सभी भारत के निवासी हैं. हम देश में कहीं भी रहने और कहीं भी व्यापार और पेशा करने का अधिकार है. भारत का संविधान हमें पूरे देश में शैक्षणिक संस्थानों में…
चक्रधरपुर : ड्यूटी के दौरान शराब पीने वाले रेल कर्मचारियों की पहचान के लिए सोमवार से रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान 27 जनवरी से 10 फरवरी तक चलेगी. 15 दिनो तक चलने वाले इस अभियान के तहत जांच के दौरान सामने आए शराबी रेल कर्मियों का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा. रेलवे बोर्ड द्वारा जारी इस आदेश के बाद चक्रधरपुर रेलमंडल के राउरकेला,बंडामुंडा,झारसुगड़ा आदि रेल खंड में रेल अधिकारी इस अभियान में जुट गए है. अधिकारी औचक तरीके से अलग-अलग रेलवे स्टेशन और कार्यालय पर पहुंचकर रेल कर्मियों की जांच कर रही है। ज्ञात हो…
जमशेदपुर। आधार कार्ड आज नागरिकों की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए इसकी जरूरत हर व्यक्ति को पड़ती है। लेकिन, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की इस परेशानी को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) के अधिकारियों से वार्ता कर इसके समाधान का मार्ग प्रशस्त किया। इसके तहत 3 फरवरी से 7 फरवरी तक आधार सुधार एवं निर्माण के…
जमशेदपुर। झारखंड भाजपा द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत भाजपा गोलमुरी मंडल की ओर से कैलाशनगर क्षेत्र और गोलमुरी बाजार में सदस्यता अभियान चलाया गया। गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कैलाशनगर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया और गोलमुरी बाजार स्थित एसबीआई बैंक के समक्ष सदस्यता शिविर लगाया। अभियान के तहत सैकड़ों लोगों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। अभियान के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या…
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू लगातार प्रयासरत हैं। बुधवार को उन्होंने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी के संग बैठक की और क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं को गंभीरता से रखते हुए त्वरित समाधान की मांग की। एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में हुई इस बैठक में विधायक पूर्णिमा साहू ने जलापूर्ति, सीवरेज, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों के लिए नए बिजली कनेक्शन पर सिक्योरिटी राशि जमा करने के नियम से…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में विभिन्न डिपार्टमेंट के 98 कर्मचारियों को इस बार मल्टी स्किल का लाभ मिला है। इससे सीधे मजदूरों के वेतन में नियमानुसार सम्मानजनक बढ़ौतरी होगी। गौरतलब हो कि हाल के कुछ वर्षों से यह प्रक्रिया बंद थी। फलस्वरूप यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से पहल कर मजदूर हित में इसे दुबारा चालू कराया। बुधवार को टाटा मोटर्स के मैनेजमेंट ट्रेनिंग सेंटर ( एमटीसी ) में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी 98 कर्मचारियों को , जो सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूरा किये उन सबों को मल्टी स्किल का प्रमाणपत्र सह प्रशस्ति…
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आयोजित की गई सीजीएल (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) परीक्षा का पेपर लीक हुआ था या नहीं इसकी जांच झारखंड सीआईडी कर रही है. प्रारंभिक जांच में यह तथ्य उभर कर आया है कि झारखंड में सक्रिय कुछ ऐसे गैंग हैं जो हर हाल में सीजीएल परीक्षा को रद्द करवाने की मंशा के तहत काम कर रहे हैं. मामले की जांच फिलहाल जारी है. जिसमें हर दिन चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं.बड़े गैंग के सक्रिय होने की आशंकासीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी मामले को लेकर झारखंड सीआईडी की टीम को अब तक 60 से…