Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
साइबर अपराधी रोज नए-नए तरीके से ठगी को अंजाम दे रहे हैं. इस कड़ी में अब “एपीके” पुलिस के समक्ष चुनौती बनकर उभरी है….. रांचीः झारखंड के साइबर अपराधी पुलिस के लिए हर दिन एक नई चुनौती पेश कर रहे हैं. साइबर अपराधी अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं. अब एंड्रायड एप्लीकेशन पैकेज (एपीके) के रूप में साइबर अपराधियों ने नई चुनौती पेश की है. जिससे निपटने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय स्तर से प्रयास शुरू किया गया है। डीजीपी ने की समीक्षा मंगलवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने साइबर…
रांची : जामताड़ा में साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से एपीके एप्लिकेशन से संबंधित साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य के कई जिलों के एसपी शामिल हुए। बैठक का मकसद एपीके एप्लिकेशन से जुड़ी धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से बचाव के लिए सुरक्षा नीतियों की व्यापक समीक्षा करना था। पुलिस अधिकारियों को इस तरह के अपराधों के बारे में और अधिक संवेदनशील बनाने और त्वरित कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। जामताड़ा एसपी ने…
पुणे। पुणे से एक बेहद हैरान करने वाला वाकया सामने आया है। यहां एक छात्र ने अपनी एक साथी स्टूडेंट के रेप और हत्या के लिए अपने दोस्त को सुपारी दे डाली। न्यूज 18 मराठी की रिपोर्ट की मानें तो उसने 100 रुपये की सुपारी देकर लड़की से रेप करके हत्या करने को कहा था। डौंड तहसील के सेंट सेबास्टियन इंग्लिश स्कूल की एक छात्रा ने टीचर को बताया कि एक स्टूडेंट ने अपने पैरंट्स के जाली साइन किए हैं। इसके बाद वह आग बबूला हो गया और उसने दूसरी क्लास के स्टूडेंट को 100 रुपये देकर रेप और हत्या…
श्रीहरिकोटा: भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण यान जीएसएलवी-एफ15 के जरिए अपना 100वां मिशन, एनवीएस-02 नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च किया है। दरअसल, जीएसएलवी-एफ15 रॉकेट ने सुबह 6:23 बजे उड़ान भरी, जिसमें एनवीएस-02 नेविगेशन सैटेलाइट अंतरिक्ष में पहुंचाया गया। यह लॉन्च इसरो की एक बड़ी उपलब्धि है, जो देश की अंतरिक्ष अनुसंधान क्षमताओं को दर्शाती है। इसरो ने इस महत्वपूर्ण लॉन्च के बारे में एक्स के जरिए जानकारी दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “जीएसएलवी-एफ15 ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी है, एनवीएस-02 को उसकी निर्धारित कक्षा में ले गया है।” इसरो ने एक अन्य पोस्ट…
दुर्ग। जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आज रात सिविक सेंटर में ट्रैफिक पुलिस ने अनोखे तरीके से लोगों को जागरुक किया। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस के जवान यमराज बनकर पहुंचे और वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट पहनकर गाड़ी चलाने की सलाह दी। यमराज की भूमिका निभाते हुए ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे बड़ा कारण वाहन चालकों का हेलमेट न पहनना है, जिससे उनकी जान जाने का खतरा बढ़ जाता है। जवानों ने यह भी कहा कि हेलमेट हमारी सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। यदि हम…
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के इंद्रावती नदी पार हांदावाड़ा गांव के जंगल में भालू के हमले से एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। 10 साल के बेटे ने भालू से अपने पिता की जान बचाई है। डंडे से भालू को पीट-पीटकर भगा दिया। अब युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला जिले के बारसूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, हांदावाड़ा के रहने वाले वंजाराम नेताम अपने 10 साल के बेटे दीपेंद्र समेत अन्य गांव के लोगों के साथ जंगल से बांस लेने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वहां एक…
स्वच्छता अभियान: भिवाड़ी में एक माह तक चलेगा विशेष सफाई अभियान खैरथल – तिजारा / मुकेश कुमार शर्मा : केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने भिवाड़ी कि वायु गुणवत्ता को सुधारने और स्वच्छ भिवाड़ी, हरित भिवाड़ी, भव्य भिवाड़ी बनाने हेतु पूर्व में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जिसके तहत मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक माह का विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का शुभारंभ जिला कलेक्टर खैरथल-तिजारा किशोर कुमार द्वारा वार्ड नंबर 01 में जीएसटी कार्यालय के सामने से प्रातः 8 बजे…
PATNA : ड्राइ स्टेट बिहाह में शराब को इधर से उधर करने के वास्ते तस्करों ने गजब का दिमाग लगाया। इस बार शराब तस्करी के लिये एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया। एंबुलेंस को वाहन चेकिंग के दरम्यान धर लिया गया। एंबुलेंस में से करीब एक लाख रुपये के अवैध शराब जब्त किये गये। वहीं, एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम जितेंद्र कुमार बताया गया। वह हिलसा का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम कुमार को इंफॉर्मेशन मिली कि अवेध शराब की एक बड़ी खेप इधर से…
जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की ओर से साकची डालडा लाइन और बिष्टुपुर पीएम मॉल के समीप पार्किंग स्टैंड की बंदोबस्ती सोमवार को पूरी कर ली गयी. जेएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि साकची पार्किंग संख्या ग्रुप 4 में सबसे अधिक बोली ठाकुर एंटरप्राइजेज, जबकि बिष्टुपुर पार्किंग की ग्रुप संख्या 8 सिद्धि इंटरप्राइजेज को आवंटित किया गया है. ग्रुप संख्या 4 नंबर के लिए 16 लाख 30 हजार रुपये से बोली लगी और 16 लाख 50 हजार में उच्चतम बोली लगी. वहीं पार्किंग संख्या 8 की बोली 20 लाख 80 हजार रुपये शुरू हुई और…
लोहरदगा : जिले में मंगलवार को एक पिकअप वैन मौत बनकर सड़क पर दौड़ी। इस घटना में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहली घटना एसपी कोठी के पास हुई। यहां अनियंत्रित पिकअप ने एक स्कूटी सवार महिला को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। इसके बाद पिकअप तेजी से भागने लगा। इसी क्रम में समाहरणालय मोड़ के पास उस पिकअप ने एक मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें एक व्यक्ति गंभीर…