Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
नई दिल्ली : दक्षिण कोरिया के गिम्हे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार रात को एयर बसान के एक यात्री विमान में आग लग गई, जिससे विमान में सवार 176 लोगों को आपातकालीन निकासी करनी पड़ी। एयरबस A321 विमान, जो हांगकांग के लिए उड़ान भरने वाला था, के पिछले हिस्से में आग लगी थी। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी के अनुसार, तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए जबकि आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। परिवहन मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि 169 यात्री और 7 चालक दल के सदस्य आपातकालीन स्लाइड्स के जरिए विमान से बाहर निकले। हालांकि, मंत्रालय ने…
रांची। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी शीघ्र ही केंद्र को राज्य में स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए कई प्रस्ताव देंगे तथा केंद्र से धनराशि की मांग करेंगे।वे एक-दो दिनों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलकर रांची में एम्स की स्थापना तथा छह अन्य जिलों जामताड़ा, देवघर, धनबाद, जमशेदपुर, गिरिडीह तथा खूंटी में मेडिकल कॉलेज की मांग करेंगे।छह जिलों के मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति के साथ इन्हें पीपीपी मोड पर संचालित किए जाने की मांग रखेंगे। इसे लेकर उन्होंने विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया है। झारखंड के लिए अलग स्पेशल पैकेज की भी मांग रखेंगे मंत्री राज्य के स्वास्थ्य…
CHAIBASA : पश्चिम सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की खबर है. नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सोनुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई है. इस मुठभेड़ में एक नक्सली को सुरक्षा बलों ने मार गिराने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र जंगल में पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है। बता दें कि पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाया जा…
लातेहार: पुलिस अधीक्षक, लातेहार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के एरिया कमांडर 2 लाख का इनामी जितेंद्र सिंह उर्फ बजरंगी को लातेहार थाना अंतर्गत ग्राम सेमरियाटांड़ जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया। तथा इसके निशानदेही पर अग्नेयास्त्र भी बरामद किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त जेजेएमपी उग्रवादी लातेहार जिला के 13 कांडों का वांछित अभियुक्त है।
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के तहत सदस्यता अभियान को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को सम्पन्न हुई। एग्रिको स्थित विधायक पूर्णिमा साहू के आवासीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यरूप से शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ अभियान को गति देने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अभियान को युद्धस्तर पर आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह अभियान संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी…
जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश भाजपा के आह्वान पर राज्य में चल रहे सदस्यता अभियान के निमित्त मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी मंडल में सदस्यता अभियान चलाया गया। भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में मंडल क्षेत्र अंतर्गत टुइलाडुंगरी में चलाए गए इस सदस्यता अभियान में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से संर्पक किया और उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने व्यक्तिगत रूप से लोगों को सदस्यता दिलाते हुए भाजपा की विचारधारा और नीतियों से अवगत…
RANCHI : झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक 29 जनवरी को बुलाई गई है. बैठक अपराह्न 4 बजे से होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने यह जानकारी दी है।बताया गया कि हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 7 जनवरी 2025 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में बुलाई गई है। इस कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। 21 जनवरी की बैठक में 18 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में झारखंड कैबिनेट (मंत्रिपरिषद) की बैठक हुई थी।…
TRAIN ATTACK : प्रयागराज जा रही महाकुंभ स्पेशल ट्रेन पर पथराव की खबर आ रही है । बताया जा रहा है कि ट्रेन पर कुछ यात्रियों ने हमला कर दिया.हमलावरों ने ट्रेन पर पथराव करने के साथ-साथ तोड़ फोड़ भी की. यह ट्रेन महाकुंभ के लिए जा रही थी. बता दें कल मौनी अमावस्या की वजह से अलग-अलग जगहों से श्रद्धालु लाखों की तादाद में प्रयागराज पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये ट्रेन झांसी से प्रयागराज जा रही थी. लेकिन ट्रेन के दरवाजे बंद होने की वजह से भीड़ आक्रोशित हो गई और उन्होंने ट्रेन पर पथराव कर दिया.…
उत्तर प्रदेश : बागपत में जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान मंगलवार (28 जनवरी) को बड़ा हादसा हो गया। बागपत जिले में ‘आदिनाथ निर्वाण लाडू महोत्सव’ के दौरान लकड़ी का मंच ढहने से पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक श्रद्धालु मलबे में दब गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। बचाव-राहत कार्य जारी।जानकारी के अनुसार, यह भयावह हादसा बड़ौत शहर के गांधी रोड इलाके में मानस्तंभ परिसर में हुआ। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल श्रद्धालु मदद के लिए चिल्लाने लगे। करीब…
रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी को बड़ा ऑफर दिया है. उन्होंने कहा है कि वे उन्हें बुलाकर फ्री में फुल बॉडी चेक करा सकते हैं. उन्होंने ये बातें सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कही हैं. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी जी जिंदगी वापस दोबारा नहीं मिलती है. इसलिए गुस्से या नफरत में, नाराजगी में, किसी को फंसा कर, किसी पर झूठा लांछन लगाकर, हर बात पर बेवजह ट्वीट कर, लोगों को जलील कर और जानबूझ कर झगड़ा करने में बर्बाद ना करें. डॉ इरफान अंसारी बोले- झारखंड को पहली बार मिला एक डॉक्टर…