Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
BOKARO : बोकारो जिले के गोपो गांव में बृहस्पतिवार रात एक हाथी की गहरे कुएं में गिरने से मौत हो गई.एक वन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बोकारो के वन प्रमंडल अधिकारी (डीएफओ) रजनीश कुमार ने बताया, हाथी अपने झुंड से भटक गया था और दुर्घटनावश कुएं में गिर गया. स्थानीय पंचायत प्रमुख तेजलाल महतो ने बताया कि हाथी रात में फसलों को खाने के लिए गांव में घुसा था और वह कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई.गांववालों ने हाथी को सुबह कुएं में गिरा देखा और वन विभाग को इसकी जानकारी दी।
CHAIBASA : चाईबासा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह को लेकर तैयारी चल रही है. उपायुक्त कुलदीप चौधरी व एसपी आशुतोष शेखर ने शुक्रवार को अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने 26 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम की गरिमा को बनाये रखने के लिए आयोजन समिति को महत्वपूर्ण सुझाव दिये. जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि गणतंत्र दिवस समारोह परेड मैदान में बड़े धूमधाम से मनाया जाये. रिहर्सल में शामिल विभिन्न पुलिस की टुकड़ियों की बैंड की धुन पर सुरक्षाबल के जवानों व विभिन्न स्कूल के एनसीसी, स्काॅउड एंड गाइड के बच्चों ने परेड की…
DHALBHUMGARH : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को भगाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में पॉक्सो एक्ट के आरोपी सूरज चित्रकार (20), ग्राम बोरडी, थाना बड़ाबाजार, पुरुलिया से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. थाना प्रभारी मो अमीर हमजा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होते ही आरोपी के घर पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
दिल्ली / CRIME NEWS : 17 साल की लड़की पर चढ़ा आशिकी का ऐसा भूत की बहक गए कदम, मां ने पुलिस को सुनाई पूरी कहानी तो पसीज गया उनका भी दिल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने समयपुर बादली इलाके से लापता लड़की को बरामद कर लिया है. 17 साल की यह लड़की मां को अकेला छोड़कर पिछले साल अक्टूबर में भाग गई थी.दिल्ली पुलिस ने एक ऐसी लड़की को बरामद किया है, जिसके जीवन में एक अनजान फोन कॉल ने उथल-पुथल मचा दिया। लड़की के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से आया कॉल ने उसके परिवार में तबाह…
JHARKHAND : डीसी आफिस में पदस्थ जिस कर्मचारी को गोली मार दी गयी थी, उस मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया है कि पिटू की सुपारी उसकी ही भाभी सुनीता ने दी थी। पुलिस ने घटना के 11 दिन बाद पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा है।दरअसल पिंटू हजारीबाग डीसी ऑफिस के जिला कोषागार में लेखा सहायक के रूप में पदस्थापित था। पिंटू को करीब डेढ़ साल पहले ही यह जॉब मिली थी। पिंटू का अपनी भाभी सुनीता के साथ विवाद चल रहा था। जिसकी…
RANCHI : झारखंड विधानसभा में अगले महीने यानी फरवरी में बजट सत्र की शुरुआत होने वाली है. जिसके लिए तैयारियां शुरु कर दी गई है. सत्र से पहले विधानसभा में समितियों का पुनर्गठन किया गया है जिसकी आज बैठक हुई. बैठक में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन शामिल हुईं जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है. कल्पना सोरेन ने बताया आज झारखण्ड विधानसभा में माननीय विधानसभा अध्यक्ष जी की अध्यक्षता में सभी नवनियुक्त समितियों के सभापतियों की बैठक में शामिल हुई। बता दें कुछ दिनों पहले झारखंड विधानसभा के स्पीकर रविंद्र नाथ महतो के द्वारा विधानसभा की 25 समितियां का गठन…
भिवाड़ी / मुकेश कुमार शर्मा : राष्ट्रीय बालिका दिवस, जन जागरूकता कार्यक्रम नगर परिषद क्षेत्र भिवाड़ी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खिदरपुर में,पवित्र ह्रदय एनजीओ के द्वारा, राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में सभी बच्चियों को टीका लगाकर गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत करके बालिका दिवस कार्यक्रम का शुरूआत किया गया, इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी बेटियों को गुड और भुना हुआ चना वितरित किया गया, और 14 साल से बड़ी बच्चियों को सेफ्टी नैपकिन वितरित किया गया, इस कार्यक्रम में सभी गुरुजनों एवं छात्र-छात्राओं के पावन अनुपस्थिति में पवित्र ह्रदय एनजीओ के अध्यक्ष महोदय जी के द्वारा राष्ट्रीय…
टपूकड़ा / मुकेश कुमार शर्मा : राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टपूकड़ा का वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी टपूकड़ा लाखन सिंह गुर्जर व अध्यक्ष रामकिशन मेघवाल प्रदेश उपाध्यक्ष एस सी मोर्चा रहे. विशिष्ट अतिथि रमेश गर्ग,डॉ रामौतार कौशिक, पदम मित्तल, यूनुस पूर्व सरपंच, अशोक अग्रवाल,थानाधिकारी प्रतिनिधि हक़मुद्दीन, महेन्द्र सिंह यादव अध्यक्ष निजी विद्यालय संघ, रहे.छात्राओं ने आकर्षक व प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. पूर्व छात्रा निन्द्रो कौर ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्हें पुलिस कैरियर के लिये प्रेरित किया. सभी अतिथियों ने प्रतिभावान छात्राओं को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह…
RANCHI : झारखंड क्रन्तिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा (JLKM) के पूर्व महासचिव दीपक महतो ने आजसू का दामन थाम लिया है। रांची के हरमू स्थित आजसू पार्टी मुख्यालय में पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने दीपक महतो को सदस्यता दिलाई। इस मौके पर दीपक महतो के साथ सैकड़ों समर्थकों ने भी JLKM और अन्य पार्टियों को छोड़कर आजसू में शामिल हो गए। सुदेश महतो ने कहा कि दीपक महतो आजसू के पुराने साथी रहे हैं और उन्होंने झारखंड आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सुदेश महतो ने बताया कि दीपक महतो का आजसू में शामिल होना पार्टी को और मजबूत करेगा। सुदेश…
जमशेदपुर : झारखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय ने जमशेदपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक निष्क्रियता को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने झारखंड में बढ़ते उग्रवाद, अपराध और अधिकारियों की मनमानी पर चिंता व्यक्त की। डॉ. राय ने कहा कि झारखंड में उग्रवादी गतिविधियां फिर से सिर उठा रही हैं। पुलिस छापेमारी कर रही है, उग्रवादियों को मारा जा रहा है और अवैध एके-47 जैसे हथियार बरामद हो रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी स्थितियां, जो पहले नहीं दिख रही थीं, अचानक फिर से जंगलों और गांवों में…