Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
RANCHI : झारखंड पर्यटन विभाग राज्य में स्काई डाइविंग फेस्टिवल की तैयारी कर रहा है । जो राज्य में रोमांचक खेलों में रुचि रखने वालों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा, तो वहीं भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातू, अंग्रेजों के खिलाफ उनके आंदोलन का गवाह बने डोंबारीबुरु को टूरिज्म सर्किट से जोड़ा जाएगा । इतना ही नहीं, प्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर को भी इस सर्किट से जोड़ा जाएगा । इससे पर्यटकों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों का मिश्रित अनुभव मिलेगा। झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस सर्किट से राज्य में पर्यटकों की संख्या में…
रांची : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में चली गोली, नामकुम प्रखंड के हाहाप पंचायत के मुखिया पर चलाई गई है। जिसमें मुखिया गंभीर रुप से घायल हुए है। आनन फानन मेें उन्हें रांची के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम गुरूवार की सुबह दी गई है। वो सुबह टहलने के लिेए गए थे। नामकुम रिंग रोड रामपुर में अरविन्द टेक्सटाइल के पास मुखिया को गोली मारी गई। गोली चलने के बाद अफरातफरी मच गय। स्थानीय लोगों ने बताया कि 2 हमलावर बाइक पर सवार हो कर आए थे। मौके पर फायरिंग की और फरार हो…
रांची : मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा रांची में पड़ रहें ठंड को देखते हुए विगत बुधवार देर रात रांची शहर के प्रमुख चौक-चौराहे अल्बर्ट एक्का चौक, काली मंदिर चौक, डेली मार्केट पार्किंग, दुर्गा मंदिर रातू रोड़ में सड़को पर रात में गुजर बसर कर रहे जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची, रविशंकर मिश्रा, डीएसपी कोतवाली, प्रकाश सोय एवं डीएसपी सदर, संजीत कुमार बेसरा उपस्थित थे। उन्होंने सभी जरूरतमंद को कंबल देते हुए उन्हें ठंड से बचने का निवेदन किया।जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रमुख चौक- चौराहों एवं रांची जिला के सभी प्रखंडो पर…
जयपुर / मुकेश कुमार शर्मा । मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि भिवाड़ी को देश के सबसे सुव्यस्थित औद्योगिक शहरों में से एक के रूप में विकसित किये जाने के लिए सभी विभागों को सम्मिलित प्रयास करने की आवश्यकता है। राजस्थान में आ रहे बडे निवेश के संदर्भ में एनसीआर रीजन तथा विशेष रूप से भिवाड़ी की बड़ी भूमिका रहेगी, अतः इसे गुरूग्राम का काउन्टर मैग्नेट शहर के रूप में विकसित किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने भिवाड़ी एकीकृत विकास प्राधिकरण (BIDA) की समीक्षा बैठक के दौरान ये बात कही। बैठक में भिवाड़ी की वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या…
जमशेदपुर : 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर अल कबीर पॉलीटेक्निक कालेज के उमर मस्जिद के बगल, डाम दुबी, मिलतनगर, इस्लाम नगर, कबीर नगर में रह रहे जरूरतमंद लोगों के बीच ठंड से बचाव के लिए कम्बल का वितरण मुख्य अतिथि के रूप में कपाली के थाना प्रभारी श्रीमान सोनू कुमार एवं विशिष्ठ अतिथि सितगोड़ा थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान, कपाली नगर परिषद के सिटी मैनेजर श्रीमान शकील मेहदी एवं इस्लाम नगर मस्जिद के इमाम फरीद सिवनी के हाथों लगभग 105 लोगों में किया गया।मुख्य अतिथि सोनू कुमार जी ने ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट…
जमशेदपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन जमशेदपुर नगर इकाई द्वारा आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 128वां जन्म जयंती साकची आमबगान मैदान में मर्यादापूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि आज के छात्र नौजवानों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन संघर्ष से सीख लेने की जरूरत है। और उनके आदर्श पर अडिग होकर चलने की जरूरत है । देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए जब देश में बेरोजगारी,भुखमरी शिक्षा का निजीकरण व्यापरीकरण बढ़ रहा है, इस समय में…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि अगर नेताजी भारत को आजाद कराने में सफल हो गये होते तो आज देश बंटा नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि 1937 में नेताजी ने अपना जो प्लानिंग कमीशन बनाया था, उसके हिसाब से देश चलता तो ज्यादा विकास करता, ज्यादा आगे बढ़ता। नेताजी की स्मृति दुनिया के प्रायः हर देश के निवासियों में है। आप अंदाजा लगाएं कि जिस वक्त भारत में संचार के इतने साधन नहीं थे, न सबके पास रेडियो और न ही टेलीफोन था, उस दौर में भी भारत का बच्चा-बच्चा नेताजी के बारे…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जयन्ती समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने जयन्ती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्रिटिश शासन में आईसीएस अधिकारी रहे। उन्होनें भारत के आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजों के दांत खट्टे किए, भारत और विदेशों में भारत के आजादी के मुहिम को मजबूती से रखा और ब्रिटिश शासन को अनेकों…
रेमो डिसूजा, राजपाल यादव और सुगंधा मिश्रा उन अन्य हस्तियों में से हैं, जिन्हें मेल पर इसी तरह की जान से मारने की धमकी मिली है… मुंबई : अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा समेत कई स्टार्स को जान से मारने की धमकी मिली है। कॉमेडियन को एक ईमेल में बताया गया था, कि यह संदेश न तो ‘प्रचार स्टंट’ है और न ही ‘हैरेसमेंट अटेम्पट’ है। यहां तक कि उनसे चेतावनी को ‘अत्यंत गंभीरता और गोपनीयता’ के साथ लेने का आग्रह भी किया गया। यह ईमेल कथित तौर पर पाकिस्तान से भेजा गया है। प्राथमिक जांच के आधार पर मुंबई पुलिस ने…
वेस्ट टू एनर्जी मॉडल पर भिवाड़ी के कचरे का होगा निस्तारण “वेस्ट टू एनर्जी मॉडल” बनेगा समाधान खैरथल-तिजारा / मुकेश कुमार शर्मा । केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने भिवाड़ी कि वायु गुणवत्ता को सुधारने और कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न कदम उठाए जिसके तहत भिवाड़ी शहर के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन की समीक्षा के लिए बुधवार को बीड़ा सभागार भिवाड़ी में डॉ. प्रशांत गर्गव, निदेशक (एनसीएपी), पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने भिवाड़ी में “वेस्ट टू एनर्जी मॉडल” पर जोर देते हुए इस…