Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
टपूकड़ा/ मुकेश कुमार शर्मा : क्षेत्र के क्रिश सिटी सोसायटी मे नवनिर्मित मंदिर हरिमंदिर में बुधवार प्रात:विधि विधान से मूर्तीयों की को प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई. प्रात:पंच कुण्डीय हवन-यज्ञ के बाद मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। मंदिर कमेटी अध्यक्ष रमेश गर्ग ने बताया 21 जनवरी सुबह 8.15 बजे कलश यात्रा के साथ मूर्तियों का नगर भ्रमण करवाया गया जिसके बाद 9.15 बजे रामायण पाठ प्रारम्भ किया गया। 21जनवरी की शाम 6.15 बजे मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया गया। 22 जनवरी की सुबह रामायण पाठ समापन के बाद 8.15 बजे हवन व 11.15 बजे विधि विधान से मंत्रोचार…
अमेरिका : डॉनल्ड ट्रंप अमेरिका के नए राष्ट्रपति के तौर पर शपथ (Donald Trump) ले चुके हैं. इस बीच खबरें आ रही हैं कि अमेरिका में मौजूद करीब 20 हजार ‘अवैध भारतीयों’ को वापस भारत भेजा जा सकता (Illegal Indians US) है। अमेरिका के नए नवेले विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ ‘अवैध प्रवास’ के मुद्दे पर चर्चा करने की बात कही है।ऐसी भी खबरें हैं इस पूरे मामले को लेकर भारत सरकार थोड़ी चिंतित है. हालांकि, भारत सरकार इन अवैध प्रवासियों को वापस लाने की भी तैयारी कर रही है।
बिहार : मुजफ्फरपुर साहेबगंज की एक नौ साल की बच्ची के पेट से करीब डेढ़ किलो बाल निकाला गया है। बच्ची पेट में दर्द की शिकायत लेकर अपने परिजनों के साथ एसकेएमसीएच आई थी। यहां के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती कर उसे एक्स-रे कराया गया, जिसमें कुछ असामान्य दिखाई दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने सीटी स्कैन करवाया, जिसमें पेट में बाल की मौजूदगी का पता चला। बच्ची में खून की कमी भी पाई गई, जिसे देखते हुए उसे खून चढ़ाया गया। पेडियाट्रिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार के नेतृत्व में बच्ची का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के…
जमशेदपुर : जमशेदपुर की एसडीओ शताब्दी मजुमदार द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. सड़क परिवहन की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार चल रहे इस अभियान के कारण लोगों को अब दिक्कतें भी हो रही है. एसडीओं के नेतृत्व में चल रहे अभियान के दौरान गाड़ियों की हवा खोल दी जा रही है। गर्भवती महिला को ले जा रहे लोगों की गाड़ियों की भी हवा खोल दी जा रही है. बुधवार को भी ऐसा ही हंगामा हुआ. बुधवार को साकची जुबिली पार्क से साकची की ओर जाने वाली सड़क पर खड़ी गाड़ियों की हवा वे निकालने लगी. पुलिसवालों…
गिरिडीह : जिले के पीरटांड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां की एक आदिवासी युवती ने झामुमो युवा मोर्चा के प्रखंड सचिव पर काफी गंभीर आरोप लगायी है. आरोप बुरी नजर रखते हुए लगातार तंग करने का, शारीरिक संबंध बनाने, शादी करने के लिए और धर्मांतरण के लिए भी दबाव बनाने का आरोप लगाया है. आरोप झामुमो युवा मोर्चा के प्रखंड सचिव ताज हुसैन, उनके भाई और उनके पिता पर लगा है. इसे लेकर काफी संख्या में लोग पीरटांड थाना भी पहुंचे.क्या है आरोपपीरटांड थाना को दिए गए आवेदन में पीड़िता ने कहा कि ताज हुसैन पूर्व में…
बिहार : सीएम नीतीश कुमार बुधवार को प्रगति यात्रा के दौरान अररिया पहुंचे. यहां उन्होंने हो रहे विकास के कामों का निरीक्षण किया और अररिया में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनवाने का ऐलान किया…. प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को मौसम खराब रहने के कारण निर्धारित अवधि से साढ़े तीन घंटे विलंब से सड़क मार्ग से सीधे बुधवार को अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत हांसा पंचायत पहुंचे. मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर से हांसा में आना का प्रोग्राम था, लेकिन खराब मौसम के कारण सीएम सड़क मार्ग से ही अररिया प्रखंड के रानीगंज पहुंचे. मुख्यमंत्री के साथ…
गढ़वा: नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पर टिकट बिक्री में 2 करोड़ 16 लाख 12 हजार 267 रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है. यह घोटाला वर्ष 2023 में हुआ था. घोटाले का आरोप स्टेशन से पैसा लाकर बैंक में जमा करने के लिए एसबीआई द्वारा अधिकृत एजेंसी राइटर सेफ गार्ड लिमिटेड (डब्ल्यूएसजी) के बाइकर्स (कर्मियों) पर है. उक्त कंपनी के दो कर्मचारी अजय कुमार गुप्ता और प्रेमचंद प्रजापति पर राशि के कथित घोटाले का आरोप है. रेलवे के बैंक खाते के स्टेटमेंट की जांच के बाद इसका खुलासा हुआ है। वरीय रेल अधिकारियों के निर्देश पर नगर उंटारी रेलवे…
अमेरिका : डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने के बाद से स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सोमवार को अवैध अप्रवासियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी. इसी सिलसिले में अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ने न्यूयॉर्क में चार बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया। बांग्लादेश के प्रमुख दैनिक प्रोथोम एलो ने बुधवार को बताया कि चारों बांग्लादेशियों को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन बरो के फुल्टन इलाके से आईसीई ने गिरफ्तार किया। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के शपथ लेने और आव्रजन से संबंधित कार्यकारी आदेशों की एक श्रृंखला पारित करने के बाद से अवैध अप्रवासी ‘डर’ में…
पिछले दिनों अपने गृहक्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत की थी और विश्वास जताया था कि एक बार फिर जनता उनके पिता को सरकार बनाने का मौका देगी. उसके बाद से ही निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की चर्चाएं तेज हो गई हैं….. BIHAR : बिहार की राजनीति में हाल के दिनों में यह चर्चा और तेज हो गई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत भी बिहार की राजनीति में आ सकते हैं. आएंगे तो कब आएंगे या फिर आएंगे तो कब आएंगे. यह चर्चा पिछले दिनों और तेज हो…
गया रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सूचना है. मेगा ब्लॉक के कारण कई पैसेंजर रद्द और कई ट्रेनें डायवर्ट हुई…. गया: बिहार के गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 और 5 के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है. मेगा ब्लॉक 21 जनवरी से 6 मार्च 2025 तक है. यहां 40 दिनों से अधिक समय के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है, जिसके तहत प्लेटफार्म के विस्तारीकरण का कार्य होगा। कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द: मेगा ब्लॉक को लेकर रेलवे की तरफ से आदेश जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि गया…