Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
लोकतंत्र सवेरा न्यूज़ : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने भाजपा को बड़ा झटका देते हुए मणिपुर में भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास बहुमत से अधिक 32 सीटें हैं, जबकि जेडीयू के पास 6 सीटें थीं। अब नीतीश कुमार की पार्टी ने भाजपा सरकार से अलग होने का फैसला लिया है। यह फैसला मणिपुर में लगभग दो सालों से चल रही अशांति के बीच आया है, जहां भाजपा पहले ही कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष के दबाव का सामना कर रही थी। जेडीयू को अप्रत्याशित…
जमशेदपुर : श्री श्री 1008 बाबा बर्फानी सेवा समिति, खरंगाझार चौक से आज 65 श्रद्धालुओं का एक विशेष समूह महाकुंभ प्रयागराज यात्रा के लिए भव्य आयोजन के साथ प्रस्थान कर रहा है। यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति से परिपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अनूठा अवसर प्रदान करती है। यात्रा के प्रमुख पड़ाव निम्नलिखित हैं: प्रयागराज कुंभ स्नान – त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान का महापुण्य। अयोध्या धाम – प्रभु श्री राम की जन्मभूमि के दर्शन और रामलला के पावन आशीर्वाद। हनुमानगढ़ी, अयोध्या – बजरंग बली के दर्शन और उनकी कृपा प्राप्ति। विंध्यवासिनी माता मंदिर –…
जमशेदपुर : रक्षा-सूत्र संगठन की कार्यकारिणी की अहम बैठक हिन्दू पीठ के प्रांगण में की गई।राक्ष-सूत्र संगठन से जुड़े अनेक सदस्य इस बैठक में शामिल हुए। सर्व सम्मति से राक्ष-सूत्र संगठन के लिए अध्यक्ष ज्योत्सना सरकार को महासचिव दलविन्दर कौर एंव कोषाध्यक्ष कल्पना बंसल चुना गया।इस संस्था के संरक्षण अरूण सिंह को बनाया गया।राक्ष-सूत्र की अध्यक्ष ज्योत्सना सरकार ने बताया कि यह संस्था मानव एंव पर्यावरण की रक्षा के लिए जमशेदपुर में कार्य करेगी इस संस्था के माध्यम से लोगो को यह बताया जाऐगा कि मानव का जीवन कितना अनमोल है। इसलिए जब भी आप दोपहिया वाहन चलाए तो जरूर…
जमशेदपुर : गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जन चेतना पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष अतुल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे शामिल हुए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का शुभारंभ गोलमुरी प्रखंड के अंतर्गत बारीडीह चौक से शुभारंभ हुआ। इस दौरान पदयात्रा के क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की तख्ती एवं कांग्रेस पार्टी का झंडा लेकर संविधान…
सरायकेला : जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र-7 स्थित प्रकाश इंडस्ट्रियल पार्क में स्थित लक्ष्मी गणेश इंटरप्राइजेज में एसडीओ सदानंद महतो के नेतृत्व में टाटा स्टील गम्हरिया प्लांट के स्लैग खरीदे जाने मामले को लेकर जिला प्रशासन ने छापेमारी की. मंगलवार देर शाम सरायकेला सिविल एसडीओ सदानंद महतो, प्रशिक्षु आईएएस रजत कुमार, जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति, श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर, गम्हरिया अंचलाधिकारी अरविंद बेदिया, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत पुलिस बल छापेमारी में मौजूद रहें। टाटा स्टील गम्हरिया द्वारा श्री गणेश लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर विजय कुमार श्रीवास्तव पर आरोप लगाया गया है कि वे कंपनी से चोरी…
चोरी की रेलवे संपत्ति को खपाने स्क्रैप टाल संचालक अशोक यादव नाटकीय ढंग से गिरफ्तार टाटा और आदित्यपुर आरपीएफ के बीच क्षेत्राधिकार की मौन लड़ाई जमशेदपुर : रेलवे सुरक्षा बल आदित्यपुर पोस्ट की टीम ने मंगलवार की तड़के छापेमारी कर टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से स्क्रैप टाल संचालक अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया. अशोक यादव से आरपीएफ की टीम पूछताछ कर रही है. 11 फरवरी को आरपीएफ पोस्ट कमांडर अजीत कुमार सिंह ने गुप्त सूचना पर जेम्को और सुंदरनगर में संचालित स्क्रैप टाल में छापामारी की थी। इस दौरान एक टाटा एस मालवाहक वाहन में करीब ढाई टन…
स्वास्थ्य मंत्री और सचिव ने किया स्थल निरीक्षण. दो साल में इसे तैयार करने की है योजना… रांची : कांके में रिनपास की जमीन पर रिम्स-2 बनाया जायेगा. मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मंगलवार को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया. उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह भी थे. यहां 1074 करोड़ की लागत से 110 एकड़ में 700 बेड का रिम्स-2 बनाया जायेगा। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि आजादी के बाद बने रिम्स पर मरीजों का दबाव बढ़ गया है. अब नये रिम्स की शुरुआत हो रही है. रिम्स…
RANCHI : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सरकार की ओर से झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन कोर्ट में उपस्थित हुए. उन्होंने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि सीआईडी शिकायतों की जांच कर रही है. परीक्षार्थियों और अन्य शिकायतकर्ताओं ने जो प्रमाण दिए हैं, सीआईडी की टीम ने उसे जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब में भेजा है. जांच रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा. इसलिए 4 सप्ताह का समय दिया जाए. झारखंड सरकार के वकील का पक्ष सुनने के बाद जज ने मामले की सुनवाई 26 मार्च तक स्थगित कर दी. अगली सुनवाई…
बीजापुर : मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया करने सुरक्षा बल के जवान लगातार कार्रवाई कर रहे. इसके चलते बस्तर में लगातार नक्सली संगठन कमजोर होता नजर रहा है. सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के हाईटेक ट्रेनिंग कैंप पर भी कब्जा कर लिया है. बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर स्थित भट्टिगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों ने हाईटेक ट्रेनिंग कैंप बना रखा था. मंगलवार को कोबरा बटालियन के जवानों ने ट्रेनिंग कैंप में धावा बोलकर कैंप को अपने कब्जे में लिया. साथ ही ट्रेनिंग कैंप में बने स्मारक को भी ध्वस्त कर दिया. नक्सलियों ने गंगनचुम्बी पेड़ों को भी ट्रेनिंग…
सगाई समारोह में खेलते-खेलते कड़ाई के पास पहुंचा भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां सगाई समारोह में खेलते-खेलते दो साल का मासूम बच्चा गर्म तेल की कढ़ाई में गिर गया। बुरी तरह झुलसे बच्चे की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह घटना निशातपुरा थाना क्षेत्र की है, जहां सगाई समारोह चल रहा था। तभी दो साल का मासूम अक्षांश साहू खेलते-खेलते गर्म तेल वाली कढ़ाई के करीब पहुंच गया। वहां मौजूद कोई व्यक्ति कुछ समझ पाता, इससे पहले बच्चा इस खौलते तेल की…