Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
अन्य 17 प्रस्तावों को भी राज्य मंत्री परिषद की ओर से दी गई मंजूरी अधिवक्ता कल्याण कोष के लिए मिले 12.10 करोड़ रुपये दुमका एयरपोर्ट से शुरू होगी उड़ान, एयर इंडिया से एमओयू को मिली मंजूरी रांची : झारखंड सरकार ने राज्यकर्मियों और पेंशनरों के स्वास्थ्य बीमा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके तहत राज्यकर्मियों और पेंशनरों को 5 लाख रुपये तक इलाज की सुविधा मिलेगी, जबकि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए यह राशि 10 लाख…
तिजारा / मुकेश कुमार शर्मा : विधायक बाबा बालक नाथ की जनसुनवाई के दौरान राजस्थान रोडवेज की अनुबंध बस नंबर आरजे 20 pa2344 पर कार्यरत परिचालक सुरेश पाठक ने अपने साथ हुई मारपीट में अनियमितताओं को लेकर आज तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में बताया गया है कि परिचालक अलवर से भिवादी मार्ग पर ड्यूटी पर कार्यरत था, जिसमें अनुबंध चालक एवं रोडवेज परिचालक सुरेश पाठक अलवर से भिवाड़ी की यात्रा पर तिजारा आगमन पर यात्री उतरने और बिठाने की व्यवस्था हेतु चालक से कहा गया, चालक ने अनसुनी कर सवारी छोड़कर गाड़ी को भगा ले…
बारियातू / कुतुबुद्दीन : वक्फ़ संशोधन विधेयक-2024 को लेकर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक कोलकाता के होटल आईटीसी सोनार में संपन्न हुई। इसमें झारखंड और पश्चिम बंगाल के बुद्धिजीवी, धार्मिक विद्वान, सामाजिक व राजनीतिक विशेषज्ञों ने भाग लिया। बैठक में वक्फ़ संशोधन विधेयक पर विशेष चर्चा की गई, जिसमें लातेहार जिले के बालूमाथ के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व झारखंड अंजुमन के संयोजक जुनैद अनवर ने कहा कि इस विधेयक से संविधान प्रदत्त सामाजिक और धार्मिक स्वतंत्रता का हनन होगा। उन्होंने कहा कि वक्फ़ पूरी तरह धार्मिक मामला है, लेकिन संशोधन के माध्यम से हमारे धार्मिक अधिकारों को छीनने की…
जमशेदपुर : शहरी क्षेत्र के स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद बिक्री को लेकर चलाये गए अभियान के दौरान जब्त तंबाकू उत्पाद को नष्ट करने की कार्रवाई की गई । विदित हो कि जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा नियमित तौर पर जांच अभियान चलाया जा रहा था । इसी क्रम में जब्त तंबाकू उत्पादों की इंवेंटरी लिस्ट बनाते हुए आज कार्यपालक दण्डाधिकारी सुदीप्त राज की उपस्थिति में नष्ट किया गया । जांच टीम ने पाया कि दुकानदारों द्वारा प्रशासन को भ्रमित करने के उद्देश्य से जीरा पाउडर, जिंजर-गार्लिक पेस्ट तथा…
जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला में खनिजों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर नियमित रूप से खनिज टास्क फोर्स द्वारा कार्रवाई की जा रहीहै । इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर के पास से JH05CQ-8165 वाहन को अवैध रूप से बालू परिवहन करते जब्त किया गया। वैध परिवहन चालान मांगे जाने पर चालक प्रस्तुत नहीं कर पाया जिसके बाद वाहन को थाना को सुपुर्द करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
सरायकेला : झारखंड पुलिस की पहल पर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन 22 जनवरी 2025 (बुधवार) को टाउन हॉल, सरायकेला में किया जाएगा। यह कार्यक्रम आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिकायतें दर्ज करने और उनके समाधान के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति, नागरिकों से प्राप्त लिखित एवं मौखिक शिकायतों का त्वरित निपटारा तथा प्रखण्ड कार्यालय और थाना स्तर पर अधिकारियों के साथ समन्वय आदि मुख्य बिंदु होंगे। कार्यक्रम टाउन हॉल, सरायकेला में पूर्वाह्न 11:00 बजे से आयोजित की जाएगी। शिकायत दर्ज…
RANCHI : राजधानी रांची में तीन बच्चों की मां मनीषा देवी अचानक गायब हो गयी। बीते 17 जनवरी को वह अपने ससुराल से मायके जाने के लिये निकली थी, पर मायके पहुंची नहीं। वह बीच रास्ते से ही गायब हो गयी। मनीषा देवी का ससुराल रांची के रातू थाना क्षेत्र में कमड़े स्थित श्रीनगर कालोनी में है। उसके पति का नाम संतोष विश्वकर्मा है। संतोष एक गैरेज में काम करते हैं। मनीषा का मायके रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के कांटाटोली के बेलबगान में है। मनीषा देवी के अचानक गायब हो जाने की सूचना उसके ससुर सुरेश विश्वकर्मा ने बीते…
KOLKATA : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मामले में सोमवार को सजा का एलान कर दिया गया है। कोर्ट ने दिन के 2.45 बजे अपना फैसला सुनाते हुए महिला ट्रेनी डॉक्टर के गुनहगार संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई। सियालदह अदालत ने संजय रॉय पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। सियालदह कोर्ट के जज अनिरबन दास ने कहा कि यह दुर्लभतम मामला नहीं है। पीड़ित परिवार को उसकी मौत के लिए 10 लाख रुपये मुआवजा और 7 लाख रुपये अतिरिक्त दिया जाना चाहिए। इससे पहले सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला…
जमशेदपुर : हावड़ा टाटा स्टील एक्सप्रेस पर पथराव होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पथराव के कारण खिड़की के कांच टूट गए हैं। यह घटना आसनबनी और गोविंदपुर स्टेशन के बीच हुई है। फिलहाल इस घटना को लेकर किसी भी यात्री ने शिकायत नहीं की है। यह ट्रेन हावड़ा से जमशेदपुर जा रही थी। हावड़ा से चलकर टाटानगर को आने वाली 12813 स्टील एक्सप्रेस पर सोमवार रात पत्थरबाजी हुई है। इसमें सी-2 और डी-4 कोच में लगे खिड़की के कांच पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना से दोनों…
रांची : झारखंड में आदर्श विद्यालय योजना के तहत संचालित जिला स्तरीय 80 ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 10 फरवरी निर्धारित की गई है. सभी जिलों के उत्कृष्ट विद्यालयों के वेबसाइट पर नामांकन के लिए प्रपत्र और दिशा निर्देश उपलब्ध करा दिया गया है, जहां से अभिभावक आवेदन कर पाएंगे। आवेदन प्रपत्र के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना है. अभिभावकों को किसी तरह का डाउट हो तो जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. वहां एक हेल्प…