Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। नक्सलियों के शवों के पास से एक एके-47 राइफल समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर झारखंड पुलिस और सुरक्षाबलों ने बोकारो जिले में तेजनारायणपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान बुधवार तड़के नक्सलियों ने जब खुद को सुरक्षाबलों से घिरा देखा तो उन्होंने उनपर फायरिंग कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। दोनों तरफ से…
यूपी। जिला बंदायू के मूसाझाग थाना क्षेत्र मे आज मंगलवार को एक बार फिर से शोले फिल्म का एक दृश्य देखने को मिला। जिस प्रकार इस फिल्म मे बसंती के साथ शादी की जिद पर अड़े अभिनेता धर्मेंद्र ने पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी दी थी उसी प्रकार प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी युवती यहाँ पानी के ओवरहेड टैंक पर चढ़ गयी और आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से युवती को बमुश्किल टैंक से नीचे उतारा। पुलिस ने युवती…
तुर्की। बोलू पहाड़ों के ग्रैंड कार्टल होटल में लगी भीषण आग में मंगलवार को 76 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए. साथ ही आग से घबराए मेहमानों ने जान बचाने के लिए होटल की खिड़कियों से छलांग लगा दी. ये घटना उत्तर-पश्चिमी तुर्की में स्थित एक मशहूर पर्यटन स्थल कार्टालकाया स्की रिजॉर्ट में हुई, जहां उस समय 234 मेहमान रह रहे थे. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि तुर्की के बोलू पहाड़ों में ग्रैंड कार्तल होटल में मंगलवार को भीषण आग लगने से 76 लोगों की मौत हो गई. ये घटना उत्तर-पश्चिमी तुर्की…
रायपुर: राजधानी रायपुर में एक ट्रैफिक ASI का अवैध वसूली करते हुए वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह रिंगरोड नंबर 3 पर अवैध वसूली का वीडियो है। जहां चेकिंग के नाम पर वसूली से परेशान स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया है। कहा जा रहा है कि ASI नागेंद्र सिंह का वीडियो है जो कि सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद SSP रायपुर ने आरोपी एएसआई को लाइन अटैच कर दिया है।
भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही से रेप और ब्लैकमेल के आरोप में एक 21 साल के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है. 19 वर्षीय नवविवाहित ने 2 जनवरी को जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी. पुलिस के मुताबिर यह घटना उस समय हुई जब महिला अपने मायके गई हुई थी. छत पर नहाने के दौरान महिला के पति के दोस्त सावन कुमार ने उसका वीडियो बना लिया. इसके बाद उसने…
गरियाबंद: जिले के कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में सोमवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनके शव को लेकर जवान गरियाबंद पहुंचे हैं। जवानों ने मुठभेड़ के दौरान एक करोड़ के इनामी नक्सली केंद्रीय कमेटी सदस्य जयराम उर्फ चलपती को मार गिराया है। इसके अलावा सेंट्रल कमेटी का सदस्य मनोज और स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य गुड्डू भी मारे गए हैं। मनोज पर एक करोड़, तो गुड्डू पर 25 लाख रुपए का इनाम था। मनोज ओडिशा राज्य प्रमुख भी था। यह पहला मौका है जब गरियाबंद में नक्सलियों के खिलाफ इतना बड़ा ऑपरेशन…
BIHAR : किऊल-जमालपुर रेल लाइन पर डाउन गया-हावड़ा एक्सप्रेस में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। किऊल आउटर सिग्नल के पास एक युवक को गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन को आउटर सिग्नल पर रोका गया, और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान महिसोना निवासी धर्मेंद्र साव उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। हमलावरों ने ट्रेन की जनरल बोगी में इस वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है।
जिला परिषद अध्यक्ष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, जिला परिषद उपाध्यक्ष, निदेशक एनईपी, विद्युत कार्यपालक अभियंता व अन्य हुए शामिल जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में उक्त योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु चर्चा की गई तथा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया । जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, निदेशक एनईपी, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता व अन्य…
जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जनता दरबार में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। इस दौरान 60 फरियादियों ने व्यक्तिगत व सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसपर उन्होने यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया । फरियादियों ने भूमि अधिग्रहण का भुगतान, मंइयां सम्मान राशि के भुगतान में समस्या, शिक्षा ऋण, अवैध शराब बिक्री की शिकायत, पंचायत में विकास कार्यों से संबंधित, स्कूल संबंधी शिकायत, निजी विद्यालय में नामांकन, अपना बाजार दुकान आवंटन, जनगणना के संबंध में, नौकरी की मांग, दिव्यांगता…
सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए रखी गई थी आईईडी, मिली बड़ी कामयाबी.. पश्चिमी सिंहभूम : पुलिस और सुरक्षाबलों ने मंगलवार को चाईबासा के पोड़ाहाट क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। इस दौरान 21 आईईडी बम और 55 जिलेटिन की स्टिक बरामद की। यह बरामदगी सुरक्षा बलों की सफल कार्रवाई कही जा रही है। आईईडी को किया गया डिफ्यूज पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि यह अभियान कराईकेला थाना क्षेत्र के सेरेंगदा गांव के कुचा टोला के जंगली-पहाड़ी इलाके में चलाया गया था, जहां नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए 21 आईईडी…