Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : 23 दिसंबर को सिंहभूम फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, बैठक में हर साल की तरह इस बार भी एसोसिएशन की तरफ से वनभोज का आयोजन किया जाएगा, इस वनभोज में जमशेदपुर एवं विभिन्न जिले से फार्मासिस्ट भाग लेंगे, इस बनभोज को लेकर सभी को अपनी जिम्मेदारी दी गई है, बैठक की तिथि एवं स्थान अगली बैठक में तय होगा, इसकी सूचना प्रेस एवं मीडिया के माध्यम से भी दिया जाएगा, बैठक में उपस्थित एसोसिएशन के पधाधिकारीगण जनरल सेक्रेटरी दीपक शर्मा, संयोजक विकास राय, प्रेस प्रवक्ता सह कार्यकारी सदस्य मनी मोहंती,…
जमशेदपुर : जेमको मछुआ बस्ती मे हरहर महादेव संघ के तरफ से कम्बल वितरण का आयोजन किया गया मोके पे मौजूद भाजपा प्रदेश के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले मण्डल अध्यक्ष सूरज सिंह. बिपिन सिंह, मनोज सिरवास्तव. जुगन पाण्डेय आयोजन करता पदमा वती, पवन, सुनील गुप्ता, छोटू पाण्डेय, टिंकू महतो, सूरज रजक, बिकी ठाकुर पुरे बस्ती बासी मौजूद रहे।
RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही मंईयां सम्मान योजना की 2500 रुपए की पहली किस्त जारी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 2500 रुपए की पहली किस्त जारी करेंगे। नामकुम में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं के खाते में यह राशि ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन नामकुम के खोजा टोली मैदान में होगा। इस समारोह में विभागीय मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे।
रांची : विभागीय समीक्षा के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कड़े तेवर दिखाये। मंत्री ने जहां अफसरों के कामकाज पर नाराजगी जतायी, तो वहीं दूसरी तरफ कर्मशाला से गायब एग्रिकल्चर अफसर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दरअसल सोमवार को झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कर्मशाला में विभागीयी समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों के कामकाज से वो असंतुष्ट दिखी। बैठख से गायब नुपस्थित गोड्डा जिला कृषि पदाधिकारी को शोकॉज जारी करने का आदेश दिया। रांची के हेसाग स्थित पशुपालन भवन में रबी फसल पर राज्य स्तरीय कर्मशाला का आयोजन किया गया था।…
रांची : चुनाव खत्म होने ही झारखंड में बालू माफियाओं की सक्रियता बढ़ गयी है. साथ ही बालू का अवैध उत्खनन रोकने जा रहे अफसरों पर हमला करने के साथ-साथ बंधक बनाने से भी बाज नहीं आ रहे हाल के कुछ दिनों में राज्य के अलग-अलग जिलों में इस तरह की कई ऐसी घटनाएं हो चुकी है. जहां अवैध बालू का उत्खनन रोकने गयी अफसरों की टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया, तो कहीं उन्हें घंटों तक बंधक बनाये रखा. लगातार.इन यहां कई घटनाओं का उल्लेख कर रहा है। गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के धमनी के…
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने बच्चों के नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा के अधिकार (RTE) नियम, 2010 में बड़ा संशोधन किया है. इसके तहत ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ को खत्म कर दिया गया है. अब कक्षा 5 और 8 के वार्षिक परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को पास नहीं किया जाएगा. हालांकि, फेल छात्रों को दो महीने के अंदर फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा. अगर वे दूसरी बार भी फेल होते हैं, तो उन्हें अगली कक्षा में प्रोमोट नहीं किया जाएगा. हालांकि, कक्षा 8 तक किसी भी छात्र को स्कूल से निकालने की अनुमति नहीं होगी। शिक्षा सचिव…
जमशेदपुर : 17 दिसंबर को संसद में अमित शाह द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के बाद हुए भाजपा और कांग्रेसियों के बीच विवाद में राहुल गांधी और खड़गे के चोटील होने के मामले में पूरे देश के कांग्रेसियों में अमित शाह के खिलाफ रोष व्याप्त है, इसे लेकर निरंतर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को पूर्व केंद्र मंत्री सुबोध कांत सहाय, जमशेदपुर पहुंचे और कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में प्रेस वार्ता कर घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, अमेरिकी न्यायलय के द्वारा अदाणी को भेजा गया…
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी के निर्देशानुसार संविधान रक्षा अभियान के तहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष उपाध्याय के नेतृत्व में जिले के कांग्रेस जनों ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अम्बेडकर पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर गृहमंत्री अमित शाह की घोर निन्दा करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की गई। श्री उपाध्याय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च स्थान संसद भवन में बैठकर संविधान के रचनाकार डॉ भीमराव अम्बेडकर जी पर इस प्रकार के अशोभनीय टिप्पणी करना दलितों, पिछड़ों, गरीबों, अल्पसंख्यकों…
जमशेदपुर : ज़िला विधिक प्राधिकार सचिव के निर्देश पर बाल कल्याण समिति सरायकेला के द्वारा एक टीम गठित कर चौका बाज़ार एवं चांडिल में दुकानों और वाणिज्यक प्रतिष्ठानों में बाल मजदुरी कराते हुए कुछ दुकानदारों को पकड़ा गया।दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गयी. बाल कल्याण समिति द्वारा मामला दर्ज कर बच्चों को उसके अभिभावक के सुपुर्द कर दिया गया. रेस्क्यू टीम में बाल कल्याण समिति सरायकेला के सैयद आयाज़ हैदर एवं बीना रानी महतो, युवा संस्था के मुकेश कुमार पांडेय, डालसा के पी एल वी सुखरंजन कुमार,विष्णु महतो, बिट्टू प्रजापति और चौका थाना एवं रासुनिया पंचायत के मुखिया शामिल थे।
पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. घटना धमदाहा थाना क्षेत्र के ढकवा गांव की है. जहां बेकाबू पिकअप वैन ने 11 लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं. घायलों में 2 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. नशे में ड्राइवर ने लोगों को कुचला: बताया जाता है कि ढकवा गांव स्थित पंचायत भवन के पास लोग सड़क किनारे खड़े थे, तभी बेकाबू पिकअप वैन…