Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर जिला प्रशासन द्वारा मानगो हाट- बाजार को उजाड़े जाने के विरोध में कारोबारी सड़क पर उतरकर प्रशासन के कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं. गुरुवार को मानगो बाजार सुरक्षा समिति के आह्वान पर सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे. समिती के सदस्यों ने बताया कि उन्हें साजिश के तहत उजाड़ा जा रहा है. बाजार समिति द्वारा उन्हें यहां बसाया गया है। दुकानदारों ने बताया कि सालों से यहां कारोबार कर रहे हैं. मगर अतिक्रमण बताकर जिला प्रशासन उन्हें उजाड़ने की योजना बना रही है, जिसका हम सभी दुकानदार विरोध कर रहे हैं. दुकानदारों ने बताया कि उन्हें ना…
RANCHI : झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का गठन हो चुका है. अब कल यानी 12 दिसंबर को हेमंत सरकार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए उतरने वाली है. हालांकि मंत्रियों के शपथ के बाद हेमंत कैबिनेट के मंत्री एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. सरकार लगातार राज्य में विकास कार्यों के लेकर चिंतन कर रही है. इसी बीच राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने मंगलवार को विभाग के अधिकारियों के…
JHARKHAND । झारखंड में शिक्षक भर्ती को लेकर सरकार कानूनी अड़चनों को दूर करने का प्रयास करेगी। शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद विभागीय स्तर पर तैयारियों भी चल रही है। इससे पहले स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने शिक्षा व्यवस्था को सुचारू और दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। मंत्री ने निर्देश दिया है कि स्कूलों में बच्चों को मातृभाषा में पढ़ाई कराने की दिशा पर विभाग काम करे। उन्होंने कहा कि जिस जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा की लिपि उपलब्ध है, उसमें पढ़ाई के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए। विधानसभा सत्र के बाद…
RANCHI : जेएसएससी सीजीएल को लेकर आज भी सदन में मुद्दा गूंज सकता है। इधर छात्रों का गुस्सा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। 15 दिसंबर को राजभवन के बाहर धरना देने की तैयारी है। माना जा रहा है कि राज्यस्तरीय प्रदर्शन में आसपास के जिलों से भी अभ्यर्थी पहुंच सकते हैं। इधर लगातार सीजीएल परीक्षा को लेकर सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा एक बार फिर विवादों में है। परीक्षा के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाने वाले छात्रों का गुस्सा रिजल्ट जारी होने के बाद और तेज हो गया है. यही वजह है कि…
Jharkhand Highcourt News: झारखंड हाईकोर्ट से जदयू विधायक सरयू राय को फौरी राहत मिल गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव की तरफ से दर्ज कराए गए मामले में उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। ये राहत 10 जनवरी तक बरकरार रहेगी। इधर अदालत ने राज्य सरकार को इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए दोबारा समय दिया है। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में हुई। सरयू राय की ओर से इस मामले में अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने अपनी दलीलें प्रस्तुत कीं। गौरतलब है कि चुनाव के दौरान पीड़क कार्रवाई…
HAZARIBAGH : डिजनीलैंड मेले में देर रात भीषण आग लग गयी। इस आगजनी में लाखों के नुकसान की खबर है। घटना झारखंड के हजारीबाग से हैं, जहां मटवारी गांधी मैदान में आयोजित डिज्नीलैंड मेला के सामान में बुधवार की देर शाम आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे टेंट को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। जानकारी के मुताबिक डिजनीलैंड मेला दो दिन पहले ही खत्म हुआ था, लेकिन मेला का सामान और टेंट वहां पड़ा हुआ था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। आग की वजह से टेंट हाउस…
जमशेदपुर। बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान की घेराबंदी करने पहुंची टाटा स्टील की टीम को स्थानीय पूजा कमेटियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विदित हो की इस मैदान में दो- दो पूजा कमेटियां हर साल दुर्गा पूजा का आयोजन करती हैं। अचानक टाटा स्टील द्वारा उक्त मैदान की घेराबंदी कराई जा रही है जिसके बाद दोनों पूजा कमेटियों ने विरोध शुरू कर दिया है। इधर स्थानीय पुलिस दोनों पक्षों को समझाने में जुटी है। इस संबंध में भाजपा नेता सतवीर सिंह सोमू ने बताया कि टाटा स्टील को मानवीय संवेदना से कोई सरोकार नहीं रह गया है। आए दिन…
SARAIKELA : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्राउन शुगर हब के रूप में विकसित मुस्लिम बस्ती में लगातार सरायकेला पुलिस की दबिश के चलते ब्राउन शुगर का कारोबार लगभग ध्वस्त हो गया है. इसी कड़ी में सरायकेला के एसडीपीओ समीर कुमार सवैंया के नेतृत्व में बुधवार को मुस्लिम बस्ती में पैदल मार्च किया. इस दौरान आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत पुलिस बल ने बुधवार को आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में पैदल मार्च कर लोगों को हर सूचना पुलिस तक पहुंचाने की अपील की। मौके पर मौजूद एसडीपीओ समीर कुमार सवैंया ने बताया कि पुलिस द्वारा ब्राउन शुगर कारोबार पर कड़ा प्रहार…
RANCHI : जिला खनन पदाधिकारी रांची एवं माइनिंग इंस्पेक्टर द्वारा औचक निरीक्षण करते हुए मेसरा थाना, दलादली टीओपी, टूपुदाना, बेड़ो, लापुंग थाना अंतर्गत कुल- 15 गाड़ी पकड़ी गई। जिसमें अवैध बालू लदी गाड़ी- 12 एवं स्टोन चिप्स लदी गाड़ी-03 पकड़ी गई। उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री अवैध बालू उठाव की लगातार मिल रही शिकायतों पर काफ़ी गंभीर हैं। जिसका असर काफ़ी बड़े पैमाने पर देखने को मिल रहा है. 05 थानों में कुल-15 वाहन एवं 45 अभियुक्तों पर F.I.R. की कार्रवाई की जा रही है उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा अवैध बालू उठाव की लगातार मिल रही शिकायतों पर काफ़ी गंभीर…
जमशेदपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह नोडल अधिकारी बहरागोड़ा डॉ मृत्युंजय धाउड़िया के द्वारा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं ए.एन.एम के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई।समीक्षात्मक बैठक में उन्होंने पोषण माह (10 दिसम्बर 2024 से 10 जनवरी 2025) अंतर्गत किये जाने वाले गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जाँच, एन0सी0डी0, कुष्ठ रोग, एनेमिया मुक्त भारत अभियान की समीक्षा की। वहीं, चर्मरोग जाँच शिविर में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो के द्वारा 23 संदेहास्पद मरीजों की जाँच कर 2 नये कुष्ठ मरीजों की सम्पुष्टि कर नि:शुल्क एम0डी0टी0…