आदित्यपुर : आदित्यपुर स्थित एम टाइप मैदान में प्रवीण सेवा संस्थान की ओर से इस वर्ष हिमाचल प्रदेश के प्राचीन एवं भव्य शिव मंदिर की थीम पर आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया गया है। पूजा समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मेचेदा से आए कारीगरों ने पंडाल को भव्य स्वरूप दिया है, जबकि कोलकाता के मूर्तिकारों ने मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं तैयार की हैं। प्रतिमाओं और सजावट में हिमाचल की सांस्कृतिक परंपराओं एवं पारंपरिक पहनावे की झलक देखने को मिलेगी। वहीं, कोलकाता के बीजू दा लाइट सिस्टम द्वारा की गई विशेष विद्युत सजावट पंडाल की खूबसूरती में चार चांद लगाएगी।
Advertisements
Advertisements

