जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से रविवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में श्री अग्रसेन जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलाकारों ने महालक्ष्मी, महाराजा अग्रसेन और माधवी की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की. स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष मंटू लाल अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के प्रवर्तक थे। उनके आदर्श समाज को समानता, सहयोग और सरल जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।

### वरिष्ठ समाजसेवियों को किया गया सम्मानित……
जमशेदपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती की परंपरा को स्थापित करने और आगे बढ़ाने में योगदान देने वाले कई वरिष्ठ व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक भालोटिया और संतोष अग्रवाल, पूर्व संयोजक प्रभा पाड़िया, गोलमुरी के कैलाश अग्रवाल (अधिवक्ता), मानगो के शिवप्रकाश शर्मा, सोनारी के दीपक पारीक तथा राजस्थान युवक मंडल के अध्यक्ष राजकुमार बरवालिया शामिल रहे। वहीं, स्व. श्रवण मित्तल को मरणोपरांत विशेष स्मृति सम्मान प्रदान किया गया।
### प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार……
अग्रसेन जयंती के सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के तहत विभिन्न शाखाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद राशि और विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमल किशोर अग्रवाल ने किया। समारोह में समाज की महिला शक्ति की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।
### अग्रसेन चौपाटी में व्यंजनों का लिया आनंद……
समारोह के दौरान आयोजित अग्रसेन चौपाटी आकर्षण का केंद्र रही। समाज के लोगों ने पुचका, पापड़ी चाट, राजस्थानी कचौड़ी, डोसा, लिट्टी-चोखा, पाव भाजी, चाऊमीन, फ्राइड राइस, मंचूरियन, फाफड़ा-जलेबी और आइसक्रीम सहित विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया।
### समाज के कई गणमान्य रहे मौजूद…….
समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रिंगसिया, निर्मल काबरा, शंकर सिंघल, पवन पोद्दार, संजय देबुका, अशोक मोदी, नरेश मोदी, रामेश्वर भालोटिया, विजय आनंद मुनका, मानव केडिया, राजीव अग्रवाल, संतोष खेतान, कृष्ण खेतान, बालमुकुंद गोयल, राजकुमार अग्रवाल चंदूका, रमेश मंगोतिया, अरुण बाकरेवाल और संजय पलसानिया सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में सम्मेलन के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, युवा मंच, महिला मंच और विभिन्न क्षेत्रीय शाखाओं के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका, महासचिव अभिषेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया, जिलाध्यक्ष मंटू लाल अग्रवाल, महासचिव विमल बाकरेवाल, कोषाध्यक्ष राजेश गर्ग और प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।
