Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
कोरबा। वन रक्षक भर्ती में शामिल होने आए अभ्यर्थी की मौत हो गई. दौड़ में हिस्सा लेते हुए अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना अंतर्गत बाना परसाही का रहने वाला 30 वर्षीय सुखसिंह कंवर वन रक्षक परीक्षा का फिजीकल टेस्ट देने के लिए कोरबा आया था. बरीडीह में रहने वाले रिश्तेदार के घर में रुकने के बाद फिजीकल टेस्ट के लिए प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम पहुंचा था. 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेते समय सुखसिंह की तबीयत बिगड़ गई, जिसे उपचार…
पटना: बिहार की राजधानी पटना का जक्कनपुर थाना क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज गया। यहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात अजय राय मारा गया। इस घटना में एक सब इंस्पेक्टर के घायल होने की खबर है। दरअसल, एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि कुख्यात अपराधी अजय राय संजय नगर स्थित एक मकान में अपने साथियों के साथ छिपा है। लुटेरों ने यहां बिजली मिस्त्री आकाश यादव बनकर एक मकान किराए पर लिया था। सूत्रों से जानकारी मिली थी कि इन्होंने कोई लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए 9…
भिलाई। छत्तीसगढ़ में छिपकर रह रहे बांग्लादेशियों को लेकर प्रदेश सरकार एक्शन मोड में है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों की फैक्ट्रियों और ठिकानों पर पुलिस की टीम दबिश देकर बाग्लादेशी नागरिकों की तलाश कर रही है। इसी बीच खबर आ रही हे कि भिलाई के 4 अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 85 संदिग्धों की पहचान की गई है। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि हाल ही में गृह मंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया था कि 800 से अधिक बांग्लादेशियों को बाहर भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेशी नागरिकों की तलाशी अभियान…
जमशेदपुर : भाजपा नेता द्वारिका शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि झारखंड सरकार हर बार की तरह एक बार फिर JSSC-CGL परीक्षा को लेकर हुई गड़बड़। अब छात्रों का मग है की परीक्षा को रद्द कर दिया जाए। जब झारखंड सरकार राज में रहकर राज को मैनेजमेंट नहीं कर पा रही है तो और जो वादे उन्होंने जनता और छात्रों से की है उस वादे को पूरा नहीं कर पा रहे है तो ऐसा झूठा वादा जनता से मत करिए। आप नहीं जानते हैं कि स्टूडेंट दिन रात एक कर कर के अपना पढ़ाई में लगे हुए…
मेरठ: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेरठ इलाके में एक मुठभेड़ में सोनू मटका नाम के बदमाश का एनकाउंटर किया है. बता दें कि यह वही बदमाश है जो दिवाली की रात शाहदरा में चाचा भतीजे को गोली मारकर फरार हुआ था. सोनू मटका के मेरठ में मूवमेंट की जानकारी मिली थी. जिसके बाद शनिवार तड़के स्पेशल सेल की टीम ने उसकी घेराबंदी की. सूत्रों के मुताबिक दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई है. वह मेरठ के टीपी नगर पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस की गोली से घायल हुआ तो उसे गिरफ्तार किया गया. बाद में अस्पताल में…
★ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से झारखंड वासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की… देवघर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने आज देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूरे विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से झारखंड वासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की। इससे पूर्व देवघर एयरपोर्ट आगमन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन…
फुटपाथ में आश्रय लेने वाले बेघर और लाचार लोगों के बीच कंबल वितरण के साथ आश्रय गृहों में दिया जा रहा शरण जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार बढ़ते ठंड को देखते हुए सभी प्रखंड व नगर निकायों के प्रमुख चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था की जा रही ताकि राहगीरों का ठंड से बचाव हो सके। फुटपाथ में सोने वाले बेघर और लाचार लोगों के बीच कम्बल वितरण भी किया जा रहा, साथ ही फुटपाथ से शिफ्ट कर उन्हें आश्रय गृहों में भेजा जा रहा है। जिलावासियों से अपील है कि अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा को…
तमिलनाडु। डिंडीगुल में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आग लगने के कारण 6 लोगों की मौत हो गई. हादसा गुरुवार रात को हुआ. बताया जा रहा है कि जिस समय अस्पताल में आग लगी, उस समय वहां कई मरीजों का इलाज चल रहा था. आनन-फानन में उन्हें वहां से निकालकर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया. जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के बाद 29 मरीजों को सरकारी अस्पताल के साथ-साथ पास के दूसरे निजी अस्पातल पहुंचाया गया. हादसे के बाद रेस्क्यू का काम तेजी से चलाया जा रहा है. आग पर काबू पा लिया गया है. हालांकि, अभी बिल्डिंग के अंदर जाकर…
रांची : झारखंड में ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है, और तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, जिससे राज्य में ठंड और बढ़ने की संभावना है। 13 से 15 दिसंबर तक शीतलहर का प्रकोप मौसम विभाग के अनुसार, 13, 14 और 15 दिसंबर को झारखंड के कई जिलों में शीतलहर का प्रभाव देखा जा सकता है। राज्य के धनबाद, बोकारो, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा में शीतलहरी का असर रहेगा। उत्तरी-पच्छुआ हवा के चलते ठंड…
रांची : डुमरी विधायक जयराम महतो ने हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार 18-25 वर्ष की लड़कियों को 2500 रुपये प्रति माह देकर उन्हें आलसी बना रही है। उनका कहना था कि अगर यही राशि स्कॉलरशिप के रूप में दी जाए, तो लड़कियां उस पैसे का सही इस्तेमाल कर सकती हैं और उनका वास्तविक भला हो सकता है। अनुपूरक बजट पर निशाना जयराम महतो ने अनुपूरक बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व में जो बजट की राशि निर्धारित की जाती है, वह खर्च नहीं हो पाती। ऐसे में अनुपूरक बजट का कोई औचित्य…