Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
बारियातू/ कुतुबुद्दीन : प्रखंड के राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी के सर्वर डाउन रहने के कारण दोहरी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य का 31 दिसंबर 2024 तक जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों पर जाकर निःशुल्क ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य किया है। इस घोषणा के बाद प्रखंड के सभी 41 जन वितरण प्रणाली दुकानों पर कार्डधारकों की भीड़ लग रही है, लेकिन सर्वर के लगातार डाउन रहने के कारण लाभुकों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। कार्डधारी मनीता देवी, रिंकी कुमारी, सुनीता देवी, कंचन कुमार, नेपाली गंझू,मनिता, मो रकिब अंसारी,प्रमिला…
धनबाद / अमित कुमार : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र यानि हत्या – – हत्या – हत्या का सुरक्षित केंद्र।अक्टूबर 24 के 22 तारीख को इसी थाना से कुछ फर्लांग की दूरी पर एक कंप्यूटर शिक्षक राहुल मिश्रा की रहस्यमय तरीके से हत्या की गई थी।पुलिस के खिलाफ खूब हायतौबा हुआ लेकिन फलाफल शून्य निकला था।बरवाअड्डा के थानेदार सुनील कुमार रवि पाकुड़ में बड़े साहब के साथ काम कर चुके हैं। श्री रवि साहब के काफी करीबी बताए जाते हैं। ये अपराध गोष्ठी में भी ड्रेसकोड का पालन नहीं करते।साहब की कृपा से बिरादरी समीकरण के तहत रवि को धनबाद जिला बल…
जमशेदपुर : झारखंड में JSSC CGL परीक्षा में हुई धांधली का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद हेमंत सोरेन की युवा विरोधी सरकार के इशारे पर आयोग ने परिणाम जारी कर दिया। यह राज्य के लाखों अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है। भारतीय जनता युवा मोर्चा इस अन्याय के खिलाफ राज्य के युवाओं के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक हर मोर्चे पर संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी सिलसिले में, आज दिनांक 14 दिसंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर ने जिला भाजपा कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक एक…
जमशेदपुर : जोगार्स पार्क गोलमुरी में चल रही भागवत कथा का पंचम दिन कृष्ण भगवान की बाल लीला का रसपान भक्तों ने किया साथ ही भगवान श्री कृष्ण महराज ने पूतना का वध किया कथावाचक ने बताया कि पूतना ने प्रभु को अपने स्तन में जहर भर के दूध पिलाने का प्रयास किया लेकिन भगवान की लीला से पूतना का भी उद्धार हो गया इसके बाद माखन चोरी कर नटखट अवस्था का अहसास कराया और भक्तों के मन मोह लिया , झांकी में सब कुछ दिखाते हुए बाल अवस्था से बढ़ते हुए गाय माता को चराने निकले और दोस्तो संग…
जमशेदपुर : विश्व हिन्दू परिषद झारखंड प्राँत अंतर्गत झारखंड के सभी जिले मे धर्मरक्षा निधि समर्पण अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जमशेदपुर महानगर मे बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन की बैठक मे झारखंड प्राँत संगठन मंत्री देवी सिंह के समक्ष विभाग सहमंत्री अरूण सिंह और जिला के अधिकारियों ने अपना धर्मरक्षा निधि समर्पण कर अभियान का शुभारंभ किया, शहर मे धर्म की रक्षार्थ हेतू विहिप संगठन से जुडे और संगठन के शुभचिंतकों , समाजसेवी, व्यवसाय वर्ग से विहिप जमशेदपुर जिला के अधिकारीगण संपर्क कर धर्मरक्षा निधि समर्पण का सहयोग लेंगे , ज्ञात हो कि विहिप द्वारा एकल विद्यालय, सेवा केंद्र,…
RANCHI : पूरे राज्यभर में तापमान लगातार गिरता जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के धनबाद, बोकारो और रामगढ़ में शानिवार तक शीतलहर का कहर जारी रहेगा. वहीं कई इलाकों में बढ़ती ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है वो है देवघर , दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, ,साहिबगंज समेत पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, और लोहरदगा शामिल है। वहीं हम पिछले 24 घंटों की बात करे तो राज्यभर में मौसम शुष्क रहा है. सबसे अधिक अधिकतम तामपाम…
रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी के सभी आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी जांच के बाद आयोग यह कहने की स्थिति में है कि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है। सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा, “परीक्षा को लेकर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह से गलत हैं। हम यह कह सकते हैं कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।” उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में जेएसएससी के अधिकारियों…
रांची : बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ श्री महावीर मंडल वाल्मीकि समिति की ओर से रांची में आक्रोश रैली निकाली गई. समिति की ओर से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी किया गया. बांग्लादेश की घटना के विरोध में हरमू पटेल चौक हनुमान मंदिर से हरमू चौक तक जय श्री राम के नारे लगाते हुए पदयात्रा की गई. बांग्लादेश के सामान का करें बॉयकॉट मौके पर विश्व हिंदू परिषद के विशेष संपर्क प्रमुख प्रिंस अजमानी ने कहा कि सनातनी समाज नर नारायण सेवा की भावना से काम करता है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के विरोध में…
जमशेदपुर : जहां एक तरफ साइबर बदमाश खातेदारों के खाते से रुपये उड़ा रहे हैं, लेकिन साइबर पुलिस भी कम नहीं है. पुलिस उनके उड़ाए रुपये को सुरक्षित करने का भी काम कर रही है. कुल मिलाकर कुछ मामले में पुलिस भारी भी पड़ रही है. कुछ इसी तरह का एक मामला मानगो से सामने आया है. यहां पर साइबर बदमाशों ने रुपये ट्रांसफर कर दिया था, लेकिन पुलिस ने उसे फ्रीज कर दिया है. पोस्ट ऑफिस रोड के हैं भुक्तभोगी भुक्तभोगी की बात करें तो उनका नाम अंशुमन प्रसाद है और वे मानगो पोस्ट ऑफिस रोड के रहने वाले…
Crime News : एयरफोर्स में स्क्वाड्रन लीडर ने अपनी अफसर बीबी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। मूलरूप से आगरा के रहने वाले स्क्वाड्रन लीडर के मुताबिक 2016 में उनकी पोस्टिंग असम में थी। लखनऊ में पोस्टिंग चाहने के कारण उन्होंने मेट्रोमोनियल साइट के जरिये एक युवती से 26 फरवरी 2016 को कोर्ट मैरिज की थी। स्क्वाड्रन लीडर ने बताया कि उनकी पत्नी सहकारी भूमि विकास बैंक में सहायक लेखाकार है। शादी के बाद स्क्वाड्रन लीडर की पोस्टिंग लखनऊ में हो गई थी। मगर, पत्नी कभी भी उनके साथ नहीं रही । वह कहीं और रहती थी। जांच पड़ताल करने…