रांची : बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ श्री महावीर मंडल वाल्मीकि समिति की ओर से रांची में आक्रोश रैली निकाली गई. समिति की ओर से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी किया गया. बांग्लादेश की घटना के विरोध में हरमू पटेल चौक हनुमान मंदिर से हरमू चौक तक जय श्री राम के नारे लगाते हुए पदयात्रा की गई.
Advertisements
Advertisements

बांग्लादेश के सामान का करें बॉयकॉट
मौके पर विश्व हिंदू परिषद के विशेष संपर्क प्रमुख प्रिंस अजमानी ने कहा कि सनातनी समाज नर नारायण सेवा की भावना से काम करता है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के विरोध में वहां के सामानों का बॉयकॉट करना चाहिए. इसके लिए सभ सनातनियों को एकजूट होने की जरूरत है।
