Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान फैसला सुनाया है कि अगर पिता की मृत्यु हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 के लागू होने से पहले हो गई थी तो बेटियों का पिता की संपत्ति पर अधिकार नहीं है। जस्टिस एएस चंदुरकर और जितेंद्र जैन की पीठ ने 2007 से लंबित एक मामले में यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि चूंकि व्यक्ति की मृत्यु 1956 के अधिनियम के लागू होने से पहले हो गई थी, इसलिए उसकी संपत्ति उसकी मौत के समय मौजूद कानूनों के मुताबिक बांटी गई और उस वक्त बेटियों को उत्तराधिकारी…
झांसी: यूपी के झांसी में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां बेटी का इलाज कराने जा रही एक महिला का दुपट्टा बाइक की चेन में फंस गया. इसके बाद वह नीचे गिर गई और बाइक में फंसने के बाद महिला का हाथ उखड़कर अलग हो गया. इस दर्दनाक घटना को देख लोग सिहर उठे. फिलहाल महिला को इलाज के लिए झांसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, झांसी के गुरसरांय में रहने वाले जयराम अहिरवार इस समय राजगढ़ में परिवार के साथ रहते हैं. उनकी बेटी रक्षा की शादी दो…
मुंबई: महाराष्ट्र के जलगांव में एक सड़क चलती एंबुलेंस में जोरदार धमाका हो गया। इस एंबुलेंस में एक गर्भवती महिला और उसका परिवार भी था। हालांकि अच्छी बात यह रही है कि हादसे में सभी सुरक्षित बच गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि चलती हुई एंबुलेंस में आग लग जाती है। इसके कुछ ही देर के बाद तेज धमाका होता है और आग की लपटें चारों तरफ बिखरती दिखाई दे रही हैं। विस्फोट में एंबुलेंस के चीथड़े उड़ गए। https://twitter.com/i/status/1856923751553650694 एंबुलेंस में धमाका इतना तेज था कि इसके असर से आसपास…
उज्जैन : मध्य प्रदेश के नीमच जिले की महिला ने उज्जैन में एक होटल के बाहर अपने सरपंच पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया और फिर कार के अंदर बैठी उस महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. सरपंच की गर्लफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि उसी गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, सावन गांव के सरपंच जितेंद्र माली का कथित अफेयर उसी गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ चल रहा था. मंगलवार को सरपंच अपनी इस महिला मित्र के साथ उज्जैन आए थे, जिसकी…
जोधपुर: जोधपुर के लूणी रेलवे स्टेशन पर एक कैंपिंग कोच में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. यह कोच रेलवे कर्मियों का था, जिसमें वो खाना बना रहे थे. खाना बनाते समय गैस लीक होने के कारण आग लग गई, जिससे कोच में मौजूद कर्मचारी घबरा गए. आग के कारण स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, और आग बुझाने के प्रयास किया जाने लगा. रेलवे से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यह कोच काम करने वाले कर्मचारियों के लिए था, जो जोधपुर और लूणी सेक्शन के बीच पटरियों पर काम करते हैं. कोच रेलगाड़ी से जुड़ा नहीं था, इसलिए आग…
जमशेदपुर : लगभग 25 दिन तक चुनाव प्रचार के भागम दौड़ के कारण विकास सिंह अपने घर में बमुश्किल से दो या तीन घंटे ही रहते थे देर रात 2:00 से 3:00 बजे घर आना और सुबह 6:00 बजे ही निकल जाने के कारण बच्चे विकास सिंह को देख नहीं पा रहे थे. विकास सिंह जब जनसंपर्क अभियान चला कर घर पहुंचते थे तो बच्चे सोए हुए रहते थे और सुबह जब निकलते थे तब भी बच्चे नींद में ही रहते थे ।चुनाव संपन्न होने के बाद जब देर रात विकास सिंह घर पहुंचे तो उनके बच्चे सो गए थे…
RANCHI : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में दो बांग्लादेशी नागरिकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि रोनी मंडल और समीर चौधरी बांग्लादेश के नागरिक हैं जबकि पिंटू हलदर भारतीय नागरिक है. मामले में पिंकी बासु मुखर्जी नामक एक भारतीय महिला को बुधवार को गिरफ्तार किया गया. सूत्रों ने बताया कि ऐसा संदेह है कि पहले तीन आरोपी दलाल हैं और उन्हें मंगलवार रात को भारत में मानव तस्करी के लिए बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में पश्चिम बंगाल…
धनबाद : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पिछले एक साल से राज्य में पक्षी की तरह मंडरा रहे हैं और उनकी सरकार को गिराने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन वह सफल नहीं हो सके. धनबाद जिले के निरसा, बाघमारा और बलियापुर में रैलियों को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि भले ही भाजपा उनकी सरकार को गिराने में विफल रही, लेकिन वह उन्हें सलाखों के पीछे भेजने में सफल रही। उन्होंने कहा, ‘झारखंड में पिछले पांच साल से सत्ता से बाहर रहने के बाद भाजपा हताश…
NEW DELHI : निवार्चन आयोग ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के राजस्थान कैडर के एक अधिकारी को ‘ तत्काल प्रभाव से निलंबित’ करने का आदेश दिया है. आयोग ने यह कार्रवाई झारखंड विधानसभा चुनाव में बतौर पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए गए स्थान से बिना सूचित किये घर लौटने पर की है. राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार को किशन सहाय मीणा को ‘तत्काल प्रभाव से निलंबित’ करने और कर्तव्य में कोताही बरतने के लिए उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर करने का निर्देश दिया है। निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को राजस्थान…
RANCHI: झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है और इस संबंध में एक रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को सौंप दी गई है. कांग्रेस ने राज्य में पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया था जिसमें 250 यूनिट मुफ्त बिजली, जाति आधारित जनगणना कराने और एक साल के भीतर सभी रिक्त सरकारी पदों को भरने का वादा किया गया है। भाजपा ने निर्वाचन आयोग में की थी शिकायत भारतीय जनता पार्टी…