Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : भारतीय जनता पाटी रांची प्रदेश कार्यालय मे कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र राय, असम के मुख्यमंत्री व झारखंड सह प्रदेश प्रभारी हेमंता विश्वा सरमा के द्वारा रांची प्रदेश कार्यालय मे प्रेस कांफ्रेंस कर जमशेदपूर पूर्वी के प्रत्याशी अमित शर्मा को पाटी कार्यालय मे सम्मानित कर भाजपा का सदस्यता ग्रहण कराकर घर वापसी करायी गई। हेमंता बिस्वशर्मा ने कहा की घर वापसी से भाजपा को मजबूती मिलेगी और ये युवा घर के ही लोग थे. झारखंड की राजनीति मे युवा चेहरा है. झारखंड को आने वाले समय के लिए एक युवा चेहरा है झारखंड के पूर्वी एवं पश्चिम विधानसभा मे सहयोग…
तेहरान: ईरान में महिलाएं लंबे समय से हिजाब का विरोध कर रही हैं. हाल ही में एक महिला ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए बीच सड़क पर अपने कपड़े उतार दिए. ऑनलाइन वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के सख्त इस्लामिक ड्रेस कोड के विरोध में शनिवार को एक महिला ने ईरानी विश्वविद्यालय में अपने कपड़े उतार दिए. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी की एक ब्रांच के सुरक्षा गार्डों को एक अज्ञात महिला को हिरासत में लेते हुए देखा जा सकता है. यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता अमीर महजोब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
जमशेदपुर। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अन्य दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर मंडल क्षेत्र के कांग्रेस-झामुमो एवं भाजमो व अन्य दलों के 160 युवक-युवतियों ने भाजपा की नीति, सिद्धांत से प्रेरित होकर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के समर्थन हेतु भाजपा का दामन थामा। बिरसानगर जोन नं 5 में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय प्रमुख नेता पदमावती, रोमानी विश्वास, नंदिता गोराई शर्मा, सुनील प्रसाद, डब्बू, राज सिंह गिल के नेतृत्व में 160 से अधिक कार्यकर्ताओं…
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में कोल्हान फतह करने के मिशन में जुट गई है। तीन दिनों में कोल्हान प्रमंडल में भाजपा ने तीन बड़ी जनसभा की तैयारी की है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के साकची स्थित जमशेदपुर महानगर कार्यालय में इस बाबत प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि आगामी 3, 4 और 5 नवंबर को क्रमशः नरसिंहगढ़, चाईबासा और जमशेदपुर में पार्टी की ओर से विशाल जनसभा की तैयारी की गई है। जहां 3 नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पुर्वी…
जमशेदपुर। विधानसभा चुनाव में विजय फतह करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा का जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। शनिवार को पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने चुनाव प्रचार में तेजी लाते हुए विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र के प्रमुख इलाकों में भव्य रोड शो सह जनसंपर्क अभियान चलाया। इस तूफानी जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अपार हुजूम दिखाई पड़ा। इस दौरान टिनप्लेट, टेल्को, बारीडीह, बर्मामाइंस, एग्रिको, साकची, भालूबासा, सीतारामडेरा, गोलमुरी, साकची में कंपनी क्षेत्र की कॉलोनी और मुख्य सड़कों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें जनता एवं भाजपा समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर पूर्णिमा साहू का…
जमशेदपुर : गोलमुरी के जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच द्वारा आयोजित मां काली पूजा महाप्रसाद का आयोजन इस बार राजनीतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक बना। रविवार को आयोजित इस महाप्रसाद में करीब 3000 श्रद्धालुओं ने भोग ग्रहण किया। इस अवसर पर विभिन्न दलों के दिग्गज नेता और प्रत्याशी एक साथ नजर आए, जो समाज में सकारात्मक संदेश देता है कि राजनीति भले ही दूरियां बढ़ाती हो, लेकिन आस्था एकजुट करती है। इस कार्यक्रम में ओड़िसा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, डॉ. अजय कुमार, कुणाल सारंगी, चंद्रशेखर मिश्रा, अमरप्रीत सिंह काले, शिवशंकर सिंह, दिनेश कुमार,…
जमशेदपुर : पूर्वी विधानसभा के प्रत्याशी डॉ अजय कुमार ने पूर्वी विधानसभा अंतर्गत विभिन्न छठ घटों पर जाकर निरीक्षण किया साथ ही साफ सफाई का अभियान चलाया, कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं युवा कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव रंजन ने कहा कि आज सुबह सुबह डॉ अजय कुमार जी द्वारा विभिन्न घाटों पर जाकर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया जिसके फलस्वरुप साफ सफाई कराया. घाट के किनारे पड़े कचरे को साफ कराया. साथ ही संबंधित अधिकारियों से बात कर समुचित व्यवस्था करने का आदेश भी दिया. साथ ही सफाई अभियान को निरंतर जारी रखने को भी कहा।संजीव रंजन…
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विकास सिंह ने आज उलीडीह, कालिंदी बस्ती, बिरसा रोड, राम कृष्णा कॉलोनी, क्षेत्र में पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों को पश्चिम जमशेदपुर में परिवर्तन लाने की बात कही विकास सिंह ने कहा चुनाव के वक्त प्रत्याशी दिन रात क्षेत्र में रहते हैं और चुनाव खत्म होने के साथ ही सफेद हाथी की तरह लापता हो जाते हैं। पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने विकास सिंह का फूल माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत करते हुए आशीर्वाद देते हुए मत देने की बात कही । उलीडीह में पदयात्रा के बाद…
जमशेदपुर : परिवर्तन चौपाल भाजपा युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के द्वारा कोवली में सम्पन्न हुआ जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, युवा मोर्चा मंत्री गणेश सरदार, एसटी मोर्चा ज़िला मंत्री मनोज सरदार, ज़िला परिषद सूरज मंडल, युवा मोर्चा प्रचारी अभिषेक आचार्य, कोवली मण्डल महामंत्री राहुल महतो सहित कई अन्य मौजूद रहे सभी ने मीरा मुंडा को भारी मातो से जिताने का संकल्प लिया।
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी सीट पर बड़ी जीत हेतु भाजपा ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। एक ओर जहां कार्यकर्ता हर घरों में दस्तक दे रहे हैं, तो वहीं कमल रथ गीत-संगीत के साथ पार्टी के विजन बता लोगों को जागरूक करेंगे। शनिवार को भाजपा ने आगामी चुनावों के प्रचार को लेकर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडल क्षेत्रों के लिए हाईटेक रथ (प्रचार वाहन) को उतारा। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय से जमशेदपुर पुर्वी के विस प्रभारी राकेश प्रसाद ने पार्टी का ध्वज दिखाकर रथ को रवाना किया। ये सभी प्रचार रथ…