Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : सनातन उत्सव समिति के द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर भव्य भजन संध्या और झांकी का आयोजन किया गया. जिसमे मुख्य रूप से झारखंड सरकार गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी और भारती जनता पार्टी के पुर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार भारती जनता पार्टी युवा मोर्चा और सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, आजसू नेता आकाश सिन्हा, समाजसेवी सीनू राव, राजा सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
जमशेदपुर : आदित्यपुर गणपति गणेश पूजा क्लब के द्वारा आयोजित गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन शनिवार की देर शाम सरायकेला खरसावां के भाजपा नेता गणेश महाली एवं अमित कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। साथ ही विधानसभा क्षेत्र वासियों पर कृपा बनाए रखने के लिए भगवान गणेश की पूजा-अर्चना भी की। मौके पर गणेश महाली ने कहा कि सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वह हर संभव प्रयास करते रहेंगे! इस मौके पर क्लब के अभय सिन्हा, सोम नदी, समर कुमार, अंशु कुमार, सुमित कुमार, शिवा पंडित, प्रियांशु कुमार, राजू दास, अनुराग कुमार, अमरजीत कुमार, सूरज गोराई, रोहित…
जमशेदपुर : ऑल इंडिया लॉयर्स कॉउंसिल झारखण्ड प्रदेश के राज्य सचिव गुड्डू हैदर ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा अधिवक्ताओं के हित मे लिये गए निर्णय को इतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि अब राज्य बार कौंसिल का ये दायित्व बनता है कि जल्द से जल्द इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने में अपनी भूमिका निभाए। झारखण्ड के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है। पूरे भारतवर्ष में झारखण्ड सरकार की ये घोषणा एक लकीर साबित होगा।अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु पेंशन में 50% की बढ़ोतरी, नए अधिवक्ताओं को स्टाइपेंड में पाँच गुना विर्द्धि, स्वास्थ्य बीमा लाभ,अधिवक्ताओं के निधन के बाद उनके आश्रितों को सहायता…
जमशेदपुर : बीती रात मानगो डिमना बस्ती के मंगल कॉलोनी में नंद किशोर शर्मा के वर्कशॉप में चोरों ने ताला तोड़कर काम करने वाले औजार के साथ-साथ लाखों रुपए का लोहा लेकर फरार हो गए । नंदकिशोर शर्मा ने मामले की जानकारी की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया । विकास सिंह ने मामले की जानकारी स्थानीय उलीडीह थाने में देते हुए अपराधियों के गिरफ्तार करने की बात कहीं। चोरी की सूचना मिलने पर वर्कशॉप पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को वर्कशॉप के मालिक नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि कल पड़ोस का एक लड़का मोटरसाइकिल की चाभी मांगने आया…
पलामू : उत्पाद सिपाही नियुक्ति के लिए दौड़ने वाले एक और अभ्यर्थी के मौत की जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार बिहार के मुंगेर के रहने वाले 25 वर्षीय करण राज की मौत इलाज के दौरान हज़ारीबाग में हो गई। उनकी दौड़ पलामू के चियांकी एयरपोर्ट पर थी. दौड़ने के दौरान ही वह बेहोश हुए थे. उसके बाद उन्हें पलामू से बेहतर इलाज के लिए हज़ारीबाग लाया गया था. जानकारी के अनुसारी करण राज का दौड़ 29 अगस्त को थी।
गंगटोक : भारत-चीन बाॅर्डर के पास नॉर्थ सिक्किम में भारतीय सेना का ट्रक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में 4 जवानों की मौत हो गई है। ये ट्रक सड़क से फिसलकर लगभग 800 फीट गहरी खाई में गिर गया। ये हादसा उस समय हुआ, जब सेना का ट्रक पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिक्किम के पाकयोंग जिले में सिल्क रूट के रास्ते ज़ुलुक जा रहा था। यह घटना सिक्किम में रेनॉक रोंगली राज्य राजमार्ग पर दलोपचंद दारा के पास घटी। फिलहाल हादसे की सूचना मिलते ही सेना के अधिकारी और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची…
हाथरस : Hathras Road Accident – उत्तर प्रदेश के हाथरस में भीषड़ सड़क हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मरने वालों में 4 बच्चे, 4 महिला और 7 पुरुष हैं। जो कि आगरा के रहने वाले हैं। हाथरस में यह हादसा आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मैक्स वाहन और अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में जहां एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई की स्थिति नाजुक है। तत्कल स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस द्वारा राहत बचाव…
ईम्फाल : मणिपुर में उग्रवादियाें के हमलाें में लगातार बढ़ाेत्तरी हाे रही है। इस क्रम में शुक्रवार काे पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के ट्रोंगलाओबी इलाके में स्थित घर पर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कुकी उग्रवादियों ने रॉकेट बम से हमला किया। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 5 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस की ओर से बताया गया कि हमला कांग्रेस नेता मैरेम्बम कोइरेंग के घर पर हुआ है जाे राज्य के पहले मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे 1963 से 1967, 1967 में 200 दिन और 1968 में 3 बार मणिपुर के मुख्यमंत्री रह चुके…
Onion Price: सरकार के अनुसार प्याज के स्टॉक में कमी नहीं है, लेकिन इसकी जमाखोरी की जा रही है, जिस कारण प्याज की कीमत बढ़ रही हैं। लेकिन अब सरकार आगे आकर, कम कीमतों पर ग्राहकों को प्याज उपलब्ध करा रही हैं। नई दिल्ली : प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों को रुला दिया है। इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए सरकार, दिल्ली और मुंबई के कुछ क्षेत्रों में रियायत देते हुए 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेच रही है, जिससे ग्राहकों को थोड़ी राहत मिलेगी। प्याज की जमाखोरी पर लगेगा अंकुश सरकार के अनुसार…
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10 सितंबर को सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल आएंगे। वे चांडिल प्रखंड स्थित काजू मैदान, डोबो में आयोजित ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्ति तथा स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान हरिकुमार केसरी व डीआईजी कोल्हान मनोज रतन चौथे ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस मौके पर सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उपविकास आयुक्त (पूर्वी सिंहभूम) मनीष कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी सिंहभूम) आशुतोष शेखर, पुलिस अधीक्षक (सरायकेला-खरसावां) मुकेश कुमार लुणायत समेत…