Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : भाजपा बागबेड़ा मंडल की महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी कि अध्यक्षता में शिव हनुमान मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई. इस बैठक में शामिल शक्ति केंद्र के संयोजक, सह संयोजक एवं सभी बूथ अध्यक्षों और पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में अभी से कमर कस कर तैयारी करने और विधानसभा प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा मतों से विजयी बनाने एवं अपना बूथ सबसे मजबूत कैसे हो इस पर विचार मंथन की गई। मंडल स्तरीय इस सांगठनिक बैठक में पोटका विधानसभा के प्रभारी के रूप में ओड़िसा के पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री बिशेश्वर टुडू,…
जमशेदपुर : उपभोक्ता आयोग जैसी संवैधानिक संस्था द्वारा जनता को जो मूलभूत अधिकार अंतर्गत पानी सप्लाई देने के आदेश की (TSUISL) टाटा स्टील अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड द्वारा लगातार अवमान्ना किया जा रहा. जिसका पालन न होता देख पिडीत ने उपायुक्त एवम अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष उपभोक्ता आयोग द्वारा दिए आदेश दिनांक- 07/08/2024 तथा अवैध निर्माण अतिक्रमण पर लंबित कारवाई अविलंब पुर्ण करने की गुहार लगाते हुए आज उपायुक्त एवम अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन सौंपा।
जमशेदपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर आर.डी. टाटा सी यूनिट के 96 बैच के छात्रों ने अपने शिक्षकों का सम्मान किया। गुरुवार को आर डी टाटा सी यूनिट के छात्रों ने अपने पांच प्रमुख शिक्षकों के घर जाकर उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सम्मानित किए गए शिक्षकों में हीरा सिंह, श्री डी.आर. यादव, आर.एन. शर्मा और उदल गिरी शामिल थे। शिक्षक हीरा सिंह ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में भी छात्र अपने शिक्षकों का सम्मान करने का समय निकालते हैं, यह सराहनीय और प्रशंसनीय है। छात्र पप्पू कुमार सिंह ने इस…
जमशेदपुर : आदित्यपुर राजकीय पॉलिटेक्निक से सेवानिवृत्त प्रभारी प्राचार्य और आरटीआई कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार महतो के खिलाफ जमशेदपुर के बागुननगर निवासी देवानंद झा ने नौकरी दिलाने के नाम पर 2.50 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया है। इस मामले में बर्मामाइंस थाने में उन्होंने शिकायत दर्ज करायी है। देवानंद झा ने बताया है कि उनके बेटे को पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडहॉक पर नियुक्त कराने के नाम पर सुरेंद्र कुमार महतो ने 2.50 लाख रुपए की ठगी की है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत में देवानंद झा ने बताया है कि उनकी सुरेंद्र कुमार महतो…
रांची : तमाड़ स्थित देवड़ी मंदिर में गुरुवार सुबह 5 बजे आदिवासी समूह ने मुख्यद्वार पर ताला लगा दिया है। मंदिर के पुजारी और पाहन बाहर हैं और पूजा-अर्चना भी बंद हो गयी है। आदिवासी समूह का कहना है कि यह देवड़ी मंदिर नहीं बल्कि दिवड़ी दिरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर पर सरकार का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। मंदिर पहले की तरह बिना सरकार के हस्तक्षेप के चलना चाहिए। गौरतलब है कि मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 8 करोड़ की लागत से काम होना था। लेकिन इसे भी रोक दिया गया है। देवड़ी मंदिर ट्रस्ट…
जमशेदपुर : न्यू युथ बॉयज कल्ब कुर्मिटोला, सोपोडेरा परसुडीह अपना 23वा गणेश उत्सव भव्य तरीका से आयोजित कर रहा है। कमिटी के संरक्षक सह विश्व हिंदू परिषद परसुडीह प्रखंड मंत्री यशवंत शुक्ल ने बताया कि, जिस तरह पिछले वर्ष हमने चंद्रयान 3 का मॉडल से अपने क्षेत्र के श्रद्धालुओं का मन मोहा और क्षेत्र के लोगों ने जिस प्रकार कमिटी के आयोजन की प्रशंसा किया, उसी अनुरूप इस वर्ष भी मेला, झूला, जागरण, भोग, भंडारा और सामाजिक समरसता से जुड़ा हुआ कार्यक्रम का अयोजन किया जा रहा है।आप समस्त नगरवासी का पूजा कमिटी में स्वागत है।
RANCHI।राजधानी राँची में कभी उग्रवादी संगठन तो कभी अपराधी गिरोह के द्वारा लगातार कारोबारियों को टागरेट किया जा रहा है और उनसे रंगदारी की मांग की जा रही हैं। इस बीच एक बार फिर से उग्रवादी संगठन पीएलएफआई की तरफ से लापुंग में काम कर रहे एक ठेकेदार से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पीएलएफआई के एरिया कमांडर अमृत होरो के नाम पर एसएनजी बिल्ड टेक प्राइवेट लिमिटेड के ठेकेदार और उनके कर्मी से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी की रकम नहीं देने पर संगठन द्वारा फौजी कार्रवाई की धमकी दी गई है। इस…
साहिबगंज : जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बसियाचक दरला गांव की छह वर्षीय बच्ची की बुधवार सुबह नदी में डूबने से मौत हो गयी। बसियाचक दरला गांव निवासी उज्ज्वल कुमार महतो की बेटी आयुषी कुमारी का डहरू कुवार पुल के पास पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में गिरी और डूब गई। ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह मृतक की बहन कपड़ा धोने के लिए डहरू कुवार पुल के पास गयी थी। कुछ देर बाद ही गांव के छोटे-छोटे बच्चों के साथ आयुषी कुमारी भी वहां पहुंच गई। सब बच्चे पुल के ऊपर थे लेकिन आयुषी नदी में उतर गई। वहां…
रांची : मनरेगा कर्मियों ने ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी के सरकारी आवास का किया घेराव। मनरेगा कर्मियों ने मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दिया है. मनरेगा कर्मियों का दो सूत्री मांग है, इसे लेकर मनरेगा कर्मी पिछले 45 दिनों से चरणबद्ध रुप से आंदोलनरत हैं। सरकार ने जब बात नही सुनी तब मनरेगा कर्मी मंत्री के आवास का घेराव किया है. झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा हैं। आपको बतादे की स्थाईकरण और वेतनमान को लेकर मनरेगा कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। संघ के अध्यक्ष…
RANCHI : नामकुम के खोजाटोली स्थित ट्रेनिंग ग्राउंड में आज बुधवार को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने योजना के तहत दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पांच जिलों की सात लाख लाभुकों के खाते में राशि ट्रांसफर की. कार्यक्रम में रांची, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा और गुमला जिले के करीब सात लाख महिलाएं शामिल हुईं. रांची में 33, 54,95,000 खूंटी में 7,52,93,000, लोहरदगा में 8,07,81,000, सिमडेगा में 7,67,98,000 और गुमला में 13,65,60,000 रुपये लाभुकों के खातों में ट्रांसफर किये गये। इस तरह दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में 7 लाख 4…