Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रांची में अपराधियों का मनोबल कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अमन साहू गैंग के मयंक सिंह ने कांग्रेस नेता और बिल्डर ईश्वर आनंद से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है. उसने धमकी दी है कि रंगदारी दो, नहीं तो सीधे ऊपर भेज देंगे… झारखंड : रांची-कुख्यात अमन साहू गैंग के मयंक सिंह ने कांग्रेस नेता और बिल्डर ईश्वर आनंद से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है. उसने धमकी देते हुए कहा है कि रंगदारी नहीं देने पर सीधे ऊपर भेज देंगे. पीड़ित ईश्वर आनंद ने रांची के पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है और…
गढ़वा : रमकंडा प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से 35 हाथियों के झुंड का उत्पात जारी है। बीती रात यह झुंड गोबरदाहा की ओर से निकलकर रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के खेतों तक पहुंच गया। हाथियों के झुंड ने रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के खूंटी टोला, बैरदामर सहित अन्य क्षेत्रों में एक दर्जन किसानों के धान और मकई की फसलों को रौंद कर बर्बाद कर दिया। इसके अलावा, राजकुमार साव, प्रयाग लाल और सत्यनरायण सिंह के घर भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। हाथियों ने सत्यनारायण सिंह के एक बछड़े को पटककर मार डाला। इस घटना की सूचना के बाद ग्रामीण आक्रोशित…
लोकतंत्र सवेरा न्यूज़ : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ब्रुनेई का दौरा पूराकर सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिंगापुर में राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग, गोह चोक टोंग से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री सिंगापुर के कारोबारी समुदाय के नेताओं से भी मिलेंगे। प्रधानमंत्री की ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा कल (मंगलवार) शुरू हुई। यात्रा के पहले चरण में वो कल ब्रुनेई की राजधानी बंदर सेरी बेगवान पहुंचे। आज सिंगापुर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलिकायह के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस बैठक…
चिप्स कुरकुरे और कोल्डड्रिंक की एक्सपायरी बोतलों में छुपाकर ले जाया जा रहा था बिहार… HAZARIBAGH : पुलिस में गुप्त सूचना के आधार पर शराब की एक बड़ी खेप को जब्त किया है। जानकारी मिली है कि यह शराब बिहार लेकर जाया जा रहा था जिसे रास्ते मे ही पदमा के अलीनगर से आबकारी विभाग ने पकड़ लिया। पुलिस ने 2 कंटेनर जब्त किया है जिसमें लगभग 550 पेटी मैकडॉनल्ड शराब की बोतल थी जिसकी कुल कीमत लगभग 40 लख रुपए है। उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त शिवकुमार साहू ने बताया कि कोल्डड्रिंक की एक्सपायरी बोतलों में इसे छुपा कर…
RANCHI : झारखंड के 5 जिलों की 3 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में हेमंत सोरेन आज 4 सितंबर को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रांची के नामकुम खोजाटोली आर्मी कैंप स्थित कुटियातु चौक के पास आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड में किया गया है। इस ग्राउंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 5 जिलों की 3 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1000-1000 रुपए ट्रांसफर करेंगे। इन 5 जिलों की महिलाओं को मिलेगी सौगात • रांची • खूंटी • लोहरदगा • सिमडेगा • गुमला
हजारीबाग : धनबाद से बरही की ओर जा रहा एक ट्रक सोमवार की देर शाम अनियंत्रित होकर बेलकपी पुल से नीचे गिर गया। ट्रक में आग लग गई। ड्राइवर और खलासी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के केबिन में फंस गए और जिंदा जल गए। उनकी पहचान भी नहीं हो पाई। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि चाहकर भी कोई मदद नहीं कर पाया। गोरहर पुलिस ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस दौरान एक घंटे तक सड़क के दोनों ओर गाड़ियों का परिचालन बंद रहा। ट्रक में एंगल लोड था।
जमशेदपुर : महाबली स्पोर्टिंग क्लब द्वारा टेल्को प्लाजा मैदान में गणेश पूजा पंडाल का भूमि पूजन समापन हुआ, जिसमें उपस्थित संरक्षक मनीष तिवारी ,अध्यक्ष सौरव मजूमदार, उपाध्यक्ष सौरव घोष , सोनू पंडित , महासचिव सुरज प्रमाणिक,सचिव शाक्षम , निरज , निखिल, शिवा एवं सदास्य उपस्थित थे ।
दुमका : जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना घटी है. महादलित समाज की एक 13 वर्षीय दिव्यांग लड़की के साथ एक 26 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया. लड़की के चीखने – चिल्लाने पर उसके परिवार वाले और ग्रामीण एकत्रित हो गए और युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया, पुलिस को सूचना दी. फौरन घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और आरोपी युवक गिरफ्तार कर लिया। सीमावर्ती पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला का रहनेवाला है आरोपी….. दरअसल यह घटना झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र एक गांव की है. सोमवार देर…
जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के कार्यकर्ता जब कैंपस में भ्रमण कर रहे थे तो वर्कर्स कॉलेज के लाइब्रेरी हॉल में छत का एक टुकड़ा गिरने की खबर आई जब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जाकर देखा तो लाइब्रेरी हॉल में पीजी सेमेस्टर 4 की परीक्षा चल रही थी चलती परीक्षा के दौरान छत का टूटकर गिर जाना किसी भी समय बहुत बड़ी घटना को आमंत्रण दे सकता है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता वहां के प्राचार्य से मिल उन्हें पूरी मामले से अवगत कराया साथ ही कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक से भी फोन…
जमशेदपुर। बस्ती विकास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल को सर्वसम्मति से नए केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया। बस्ती विकास समिति के निवर्तमान अध्यक्ष खेमलाल चौधरी, रामबाबू तिवारी एवं अन्य वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में यह बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन की आगामी योजनाओं और कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समिति का विस्तार अगले सप्ताह तक पूरा किया जाएगा। इस विस्तार का उद्देश्य समिति की गतिविधियों को और प्रभावी बनाना और समाज के विभिन्न वर्गों को इससे जोड़ना है। बैठक के दौरान समिति के…