Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर: जनता की समस्याओं को देखते हुए बिरसानगर 1B मे पूर्वी सिंहभूम प्रत्याशी कंचन सिंह ने किया कार्यालय का उद्घाटन बिरसानगर 1B में जनता की समस्याओं को देखते हुए । पूर्वी सिंहभूम की प्रत्याशी कंचन सिंह ने कार्यालय का उद्घाटन किया उनका मानना है कि जनता की समस्याओं को उनकी तकलीफों को समझने के लिए उनके समस्याओं का निवारण करने के लिए सदैव उनके बीच में ही रहना होगा, ताकि लोगों के समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो सके।
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स पर दो करोड़ 59 हजार 237 – रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है। सीजीएसटी-एसजीएसटी एक्ट 2017 की धारा 73 के तहत इन टैक्स क्रेडिट की कंम प्राप्ति को वजह बताते हुए जमशेदपुर के असिस्टेंट कमिश्नर ने इस संबंध में कंपनी प्रबंधन को नोटिस भेजा है। https://youtu.be/14iyQt4Wbd0
रांची: पुलिस ने खलारी रेलवे स्टेशन से एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। उसके पास भारत में प्रवेश से जुड़ा कोई भी वैध कागजात नहीं है। गिरफ्तार शख्स का नाम शाबीर अली है। उसकी उम्र 40 साल है। शाबीर खलारी थाना के इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने खुद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए लिखा है कि 31 अगस्त को सुबह करीब 5:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक शख्स स्टेशन के बाहर संदिग्ध हालत में घूम रहा है। स्टेशन पहुंचकर संदिग्ध युवक के बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। तब उसे किसी ने नहीं पहचाना। इसके बाद युवक से…
जम्मू-कश्मीर: जम्मू संभाग के सुंजवां इलाके में एक सैन्य कैंप पर आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलीबारी के बाद, हमलावरों की पहचान और उनका पता लगाने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया गया है। यह हमला सुबह 11 बजे हुआ। आतंकियों ने आर्मी बेस पर तैनात 36 इन्फेंट्री ब्रिगेड को निशाना बनाया। हमले के जवाब में सेना के जवानों ने भी गोलीबारी की। सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर आतंकियों को खोज रही है। बताया जा रहा है कि दो से तीन आतंकियों ने घटना को अंजाम दिया है। जम्मू…
कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। सीबीआई ने आरजी कर हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई उनसे इस मामले में लगातार कई दिनों से पूछताछ भी कर रही है। https://youtu.be/14iyQt4Wbd0
जमशेदपुर : स्वास्थ्य एवं खाध आपूर्ति मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक बन्ना गुप्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट मानगो फ्लाईओवर निर्माण के दिशा में महत्वपूर्ण खुशखबरी मिली है. तकनीकी रूप से फ्लाई ओवर निर्माण के लिए किया जा रहा पाईल टेस्ट सफल रहा है. इसकी जानकारी देते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि मानगो की जनता से किया वायदा अब पूरा होगा। 27 अगस्त से किया जाने वाला पाईल टेस्ट 29 अगस्त को सफलता हासिल किया, जिसमें 1875 MT का लोड दिया गया था जो पूरी तरह सफल रहा, यानी अब पीलर निर्माण का कार्य शुरू किया जायेगा.…
नई दिल्ली : राजस्थान के उतरलाई एयरबेस से उड़ान भरने के बाद भारतीय वायु सेना का मिग-29 लड़ाकू विमान सोमवार देर रात को बाडमेर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। वायु सेना ने एक बयान में बताया कि भारतीय वायु सेना का एक मिग-29 विमान राजस्थान के बाड़मेर के पास रात्रि उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बाड़मेर सेक्टर में एक नियमित रात्रि प्रशिक्षण मिशन के दौरान मिग-29 में एक गंभीर तकनीकी खराबी आई, जिसके कारण पायलट को…
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। प्रधानमंत्री के विदेश रवाना होने की पूर्व संध्या पर विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने नई दिल्ली में पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के निमंत्रण पर तीन और चार सितंबर को ब्रुनेई की यात्रा पर होंगे। उन्होंने कहा कि यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे और ब्रुनेई के साथ सहयोग के नए क्षेत्रों के अवसर…
राजस्थान : जींद के नरवाना में ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में 3 महिलाओं समेत 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल है जिनका नरवाना के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव के रहने वाले करीब 15 लोग सोमवार देर शाम को टाटा मैजिक में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी धाम पर पूजा अर्चना करने जा रहे थे। देर रात करीब 12:30 बजे वह नरवाना के बिरधाना गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार एक…
रांची: उग्रवादी संगठन टीएसपीसी का एरिया कमांडर राहुल गनझू ने राज्य सरकार के आत्म समर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर दिया है। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक और सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयास से राहुल गंझू ने आत्मसमर्पण किया है। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आत्म समर्पण करने वाले उग्रवादी पर 20 से अधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण नीति और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उग्रवादी ने आत्म समर्पण भी किया है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के सफाई के लिए झारखंड पुलिस झारखंड…