Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित नौवें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सार्वजनिक मंच से ममता सरकार के रवैये पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। राष्ट्रपति के इस रुख के बाद केंद्र सरकार के शीर्ष नेतृत्व—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्य सरकार के प्रति कड़ा ऐतराज जताया है। मुख्य घटनाक्रम: ‘छोटी बहन’ कहकर किया संबोधित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘छोटी बहन’ बताया। हालांकि, उन्होंने भावुक लहजे के साथ-साथ कूटनीतिक स्पष्टता का भी परिचय दिया। उन्होंने…
झरिया : धनाबाद के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ताकोला में रविवार को एक प्लाई गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा लाखों रुपये का प्लाई जलकर राख हो गया। घटना में राजू अग्रवाल समेत तीन लोग झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर फटने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की चपेट में आने से एक मवेशी के झुलसने की भी सूचना मिल रही है, जबकि अन्य मवेशियों को समय रहते…
रांची : झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य की दो सीटों पर होने वाले चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दोनों सीटों पर अपना दावा ठोक दिया है। हालांकि राज्य में महागठबंधन की सरकार है, जिसमें कांग्रेस और राजद भी शामिल हैं, लेकिन इसके बावजूद झामुमो दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। पिछली बार भी गठबंधन के बावजूद झामुमो ने कांग्रेस को झटका देते हुए अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा था और इस बार भी लगभग वैसी ही स्थिति बनती नजर आ रही है। राजनीतिक हलकों में…
श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘बी मास्टर ऑफ योरसेल्फ’ कार्यशाला का आयोजन, स्वामी निर्विशेषानंद हुए शामिल
जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय में शनिवार को एमबीए छात्रों के लिए एक दिवसीय प्रेरणादायक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया जिसका शीर्षक था ‘बी मास्टर ऑफ योरसेल्फ’। यह कार्यशाला सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक सेंटर फॉर इनर रिसोर्स डेवलपमेंट में आयोजित हुई। इस सत्र का संचालन प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु स्वामी निर्विशेषानंद तीर्थ ने किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों के भीतर आत्मबल, स्पष्ट सोच और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। अपने प्रेरणादायक और विचारोत्तेजक संबोधन में स्वामी निर्विशेषानंद तीर्थ ने छात्रों को अपने अंदर छिपी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें सही दिशा में विकसित…
जमशेदपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिला उप विकास आयुक्त (DDC) को ज्ञापन सौंपकर छात्रों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुख्य रूप से दो मांगें रखीं। संगठन ने मांग की कि सत्र 2023–2024 और 2024–2025 के छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान अविलंब किया जाए। साथ ही +2 विद्यालयों में शिक्षकों की जल्द से जल्द बहाली करने की भी मांग की गई, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।इस मौके पर जिला सचिव शुभम कुमार झा ने कहा कि छात्रवृत्ति नहीं मिलने…
जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कीताडीह ग्वाला पट्टी में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। नशे में धुत एक युवक ने परिजनों द्वारा हंगामा करने से मना करने पर चाकू से अपना ही गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है, जो बिजली विभाग में ठेकाकर्मी के रूप में कार्य करता है। अमित के भाई श्याम ने बताया कि अमित को अक्सर नशे की लत…
लोकतंत्र सवेरा : अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत के लिए राहत वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों फिलहाल बढ़ोतरी नहीं होगी। अमेरिका ने भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए अस्थायी अनुमति दे दी है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बना दबाव कुछ समय के लिए कम हो गया है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने 30 दिनों का विशेष लाइसेंस जारी किया अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने भारतीय रिफाइनरियों को 30 दिनों का विशेष लाइसेंस जारी किया है, जो 3 अप्रैल तक मान्य रहेगा। अमेरिकी…
पश्चिम बंगाल : कोलकाता में धरना शुरू किया है. उनका आरोप है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के बाद मनमाने ढंग से नाम हटाए गए, जिससे निष्पक्ष चुनाव खतरे में है. मुख्यमंत्री ने ‘मृत’ घोषित किए गए जिंदा लोगों को सामने लाने की बात कही है, जो चुनाव आयोग और टीएमसी के बीच गहरे विवाद को दर्शाता है मुख्य बिंदु: विरोध प्रदर्शन: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में मतदाता सूची से लाखों नाम हटाए जाने के खिलाफ धरना शुरू कर दिया है। चुनाव आयोग पर आरोप: उनका प्रमुख आरोप है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के…
रामगढ़ : जिले के चूटूपालू घाटी में रांची से रामगढ़ जा रहे एक ट्रेलर के पलटने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के कारण सड़क पर करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें बन गईं। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर घाटी के घुमावदार मोड़ पर पहुंचते ही चालक संतुलन खो बैठा और वाहन पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रेलर का अगला हिस्सा उसके पिछले हिस्से से अलग हो गया और पिछला हिस्सा चालक के केबिन में फंस गया। हालांकि, गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं…
नई दिल्ली : ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध एशमोलियन म्यूजियम ने 16वीं सदी की एक ऐतिहासिक कांस्य प्रतिमा भारत को वापस सौंप दी है। यह करीब 500 साल पुरानी मूर्ति वैष्णव संत तिरुमंगई अलवर की बताई जा रही है। यह अनमोल प्रतिमा मूल रूप से तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के थाडिकोम्बु स्थित श्री सौंदरराजा पेरुमल मंदिर की है। बताया जाता है कि यह मूर्ति मंदिर से चोरी हो गई थी और बाद में विदेश पहुंच गई। एशमोलियन म्यूजियम ने इस प्रतिमा को 1967 में एक नीलामी के जरिए खरीदा था, लेकिन बाद में हुई जांच में पता चला कि…