Author: LOKTANTRA SAVERA

विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर फाउंडेशन की जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर फाउंडेशन द्वारा बिरसानगर लालटांड स्थित प्रशिक्षण कार्यालय से लोयला स्कूल, टेल्को तक भव्य पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। रैली के दौरान बच्चों ने अपने हाथों से निर्मित आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित संदेश आमजन तक पहुंचाए। बच्चों ने पर्यावरण…

Read More

जमशेदपुर : भीषण गर्मी के कारण ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए शहर की सामाजिक संस्था वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी ने शुक्रवार को बिष्टुपुर ब्लड बैंक में 2 घंटे का एक छोटा सा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस शिविर में संस्था के 52 सदस्यों एवं उनके साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान कर मानवता के प्रति अपना बहुमूल्य योगदान दिया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित प्रभुनाथ सिंह जी ने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इतनी भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद युवाओं का आगे आकर रक्तदान करना अत्यंत सराहनीय और…

Read More

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर EYA Foundation, Jamshedpur द्वारा बालदेव बस्ती में एक विशेष पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) के डॉक्टरों, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रतिनिधियों एवं EYA Foundation के सदस्यों ने मिलकर 51 पौधों का वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों…

Read More

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपी के पास से एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार, दो पिस्टल की मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराधी की पहचान आजाद नगर (ओल्ड पुरुलिया रोड) निवासी सैयद अदनान मिर्जा (27 वर्ष) के रूप में हुई है। कार की सीट के नीचे बना रखा था ‘सीक्रेट बॉक्स’ वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पूर्वी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली थी कि आर्म्स और एम्युनिशन की सप्लाई करने वाले संगठित आपराधिक…

Read More

​रांची : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अचानक गरमा गया है। मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने एक ऐसा बड़ा फैसला लिया है, जिसने राज्य की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। ​बैठक से बाहर आते ही सूबे के कद्दावर मंत्री हफ़ीजुल हसन अंसारी और मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने मीडिया के सामने बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया कि JMM दोनों ही राज्यसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा और चुनाव लड़ेगा। ​गठबंधन के भीतर बढ़ सकती है रार!…

Read More

पटना : फायरिंग विवाद में अब पटना वाले खान सर फंसते नजर आ रहे हैं. इस पूरे मामले में खान सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पटना के कदमकुआं थाने में खान सर पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत यह एफआईआर हुई है. पुलिस ने खुद ही एफआईआर दर्ज की है फायरिंग मामले में खान सर के अंगरक्षक की गिरफ्तारी और पूछताछ के आधार पर यह मामला दर्ज हुआ है. अब सवाल उठने लगा है कि क्या इस मामले में खान सर की भी गिरफ्तारी हो सकती है? हालांकि अभी इस पर पुलिस की ओर…

Read More

जमशेदपुर : शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और रेंगती हुई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) ने एक बार फिर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को जेएनएसी की टीम ने साकची मेन रोड बाजार स्थित व्यस्त संजय मार्केट क्षेत्र में एक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिससे अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। फुटपाथ खाली कराए, कईयों के कटे चालान अभियान के दौरान जेएनएसी की टीम ने सड़क और फुटपाथ को ब्लॉक कर अवैध रूप से लगाए गए ठेलों और दुकानों को मौके से हटवाया। इस दौरान सिर्फ चेतावनी ही नहीं…

Read More

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर गठित जमशेदपुर पुलिस की विशेष टीम ने जुगसलाई थाना क्षेत्र में सक्रिय अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई पुलिस को जुगसलाई क्षेत्र में अवैध हथियार की खरीद-बिक्री से जुड़ी एक गुप्त सूचना मिली थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का…

Read More

जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को नई दिशा देते हुए श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने मलेशिया की प्रतिष्ठित आईएनटीआई इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी के साथ एक महत्वपूर्ण मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। यह समझौता भविष्य में यहां के छात्रों और शिक्षकों को वैश्विक स्तर पर शिक्षा, शोध और अकादमिक अनुभव प्राप्त करने के अवसर प्रदान करेगा।एमओयू पर मलेशिया में आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान श्रीनाथ विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक डॉ. जे. राजेश तथा आईएनटीआई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर (ग्लोबल एंगेजमेंट) प्रो. डॉ. गोह खांग वेन ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर आईएनटीआई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ पदाधिकारी…

Read More

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र में बाइक जब्ती को लेकर गुरुवार सुबह कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रकाश नगर निवासी संतोष सिंह ने पुलिस गश्ती दल के वाहन चालक पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए टेल्को प्लाजा रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। संतोष सिंह का आरोप है कि देर रात वह टेल्को प्लाजा से अपने घर लौट रहे थे, तभी पुलिस गश्ती दल ने उनकी काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोक लिया। बाइक के पीछे नंबर प्लेट नहीं होने का हवाला देते हुए वाहन को जब्त कर टेल्को थाना ले जाया गया। युवक…

Read More