Author: LOKTANTRA SAVERA

झारखंड के स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप, मां के साथ पहुंची युवती ने लगाए गंभीर आरोप कोडरमा (झारखंड): झारखंड के कोडरमा जिले में सिविल सर्जन की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। यौन शोषण के आरोपों के बाद पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, एक युवती अपनी मां के साथ पहुंची और सिविल सर्जन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। इस घटना के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे में हलचल मच गई है।…

Read More

जदयू ने कहा—पानी नहीं तो बिल नहीं! जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा तथा पेयजल समस्या के त्वरित एवं स्थायी समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को अवगत कराया कि मानगो के विभिन्न मोहल्लों में पिछले कई दिनों से नियमित पेयजल आपूर्ति बाधित है। कहीं पानी का प्रेशर बेहद कम है, तो कहीं लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सहित आम नागरिकों को…

Read More

चांडिल । सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़ामटांड़ के समीप टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को टाइगर बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में बस में सवार कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाईबासा से कुकड़ू के लिए चलने वाली टाइगर बस चाईबासा से लौटकर चौका के रास्ते कुकड़ू जा रही थी। इसी दौरान बोड़ामटांड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर के साथ बस की सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद…

Read More

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स अस्पताल में कर्मचारियों एवं मेडिकल स्टाफ के लिए बस सेवा की शुभारंभ की गई । इसके उद्घाटन सत्र में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह , प्रबंधन की ओर से ईआर हेड सौमिक रॉय, हॉस्पिटल हेड डॉ संजय लाल श्रीवास्तव, डॉ अरूणिमा वर्मा, रजत सिंह , आरके सिंह , राकेश कुमार समेत यूनियन के तमाम ऑफिस वेयरर मौजूद थे। गौरतलब हो कि पिछले वेतन समझौते के दौरान यूनियन के द्वारा अस्पताल कर्मियों, नर्स आदि के आवागमन के लिए बस सेवा बहाल करने की मांग को प्रबंधन के समक्ष प्रमुखता से रखी गई…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को गोलमुरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विधायक निधि से करीब 36 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई विभिन्न जनहितकारी विकास योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। इन योजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उद्घाटन की गई योजनाओं में गोलमुरी के माहुलबेड़ा में क्षतिग्रस्त नाले का मरम्मतीकरण, केबुल टाउन सिक्योरिटी लाइन में सीवरेज लाइन का निर्माण, न्यू केबुल टाउन स्थित श्री हनुमान मंदिर के…

Read More

जमीन की चौहद्दी से अधिक क्षेत्र के इस्तेमाल की जांच, अतिक्रमण को लेकर कंपनी ने की मापी जमशेदपुर : शहर के बिष्टुपुर स्थित पीएम मॉल के खिलाफ टाटा स्टील ने कार्रवाई की है। शुक्रवार को कंपनी के अधिकारियों ने मॉल परिसर पहुंचकर जमीन की मापी की। इसके बाद मॉल के पिछले दरवाजे को लाल कपड़े से सील कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील के अधिकारियों ने जमीन की चौहद्दी और मॉल प्रबंधन द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे क्षेत्र की जांच की। मापी के बाद मॉल के पिछले…

Read More

जमशेदपुर : देश के महान उद्योगपति एवं समाजसेवी पद्म विभूषण रतन टाटा जी की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर EYA Foundation के सदस्यों ने जमशेदपुर ब्लड बैंक पहुँचकर रक्तदान किया। इस पहल के माध्यम से सदस्यों ने रतन टाटा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर सुमित, सुमन, चीकू, अभिषेक झा, सुजीत दास एवं दीपक मिश्रा ने रक्तदान किया। इस खास अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक के वरीय पदाधिकारी संजय चौधरी जी भी मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला…

Read More

जमशेदपुर : शहर में नवरात्रि के उत्साह को और खास बनाने के लिए 17 अक्टूबर को ‘डांडिया धमाल 2.0’ का आयोजन किया जाएगा। माशअप इंडिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जमशेदपुर की पहली मास्करेड डांडिया नाइट आकर्षण का केंद्र होगी। कार्यक्रम शनिवार को एग्रिको ट्रांसपोर्ट ग्राउंड में आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में डांडिया और गरबा के साथ संगीत, मनोरंजन और कई आकर्षक गतिविधियों की व्यवस्था रहेगी। इसमें टॉप डीजे, सेल्फी प्वाइंट, गेम्स, फूड स्टॉल और मनोरंजन के विभिन्न इंतजाम किए जाएंगे। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई…

Read More

जादूगोड़ा : दुर्गा पूजा को लेकर बढ़ने वाली गतिविधियां पर किसी तरह खलल नहीं पड़े।जिसको लेकर जादूगोड़ा थाना के पुलिस अधिकारी अनंत मार्डी की अगुवाई में स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के अवैध दारू कारोबारियों में शिकंजा कसना तेज कर दिया है। इसी क्रम में जादूगोड़ा थाना के पुलिस अधिकारी अनंत मार्डी, सुमन सिंह व अशोक दास समेत अन्य सशस्त्र बल ने वर्षों से जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के भाटीन गांव के नदी किनारे स्थित जाहिर टोला में चल रही इस अवैध कारोबार को विराम लगाने लिए करीबन तीन शराब भट्ठी को ध्वस्त करने में सफलता पाई। शराब बनाने में इस्तेमाल की…

Read More

16 गवाहों की गवाही के बावजूद आरोप साबित नहीं कर सका अभियोजन पक्ष, बचाव पक्ष की दलीलों के बाद अदालत ने सुनाया फैसला जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के चर्चित अश्विनी कुमार हत्याकांड में जमशेदपुर न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय की अदालत ने मामले के तीनों आरोपियों सूरज यादव, राजेश उर्फ राजू यादव और गौरव भगत उर्फ इंदु कोड़ा को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। यह मामला गोविंदपुर थाना कांड संख्या 53/03 से संबंधित है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 और आर्म्स एक्ट की धारा 27…

Read More