Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
राँची : झारखंड के गांवों में एक बार फिर लोकतंत्र की दस्तक सुनाई देगी। पंचायत भवनों से लेकर प्रखंड कार्यालयों तक चुनावी तैयारियों की आहट महसूस होने लगी है। अगले साल अप्रैल-मई 2027 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आयोग ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है। वहीं, चुनाव से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी मांगी गई हैं। गांव की सरकार चुनने की तैयारी शुरू पंचायत चुनाव के जरिये ग्रामीण क्षेत्र की चार महत्वपूर्ण इकाइयों के लिये जनप्रतिनिधि चुने जायेंगे। इनमें जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य…
रांची : राजधानी रांची में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पूरे दिन चले अभियान में कुल 3335 चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा…
वीआईपी कल्चर पर फूटा आम आदमी का गुस्सा; गर्भवती पत्नी को ले जा रहे शख्स ने पुलिस के सामने लगाई दहाड़
‘मेरी पत्नी प्रेग्नेंट है’, राज्यपाल के काफिले के लिए रुका ट्रैफिक, तो भड़क उठा शख्स; कहा- हमारी कोई अहमियत नहीं है क्या? बेंगलुरु : बेंगलुरु में ट्रैफिक की समस्या काफी पुरानी है, जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कर्नाटक की राजधानी में पीक आवर्स में तो सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आते हैं. इस बीच बेंगलुरु से एक ऐसा विरोध प्रदर्शन सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. दरअसल, बेंगलुरु में एक शख्स ने सड़क पर वीआईपी प्रोटोकॉल के खिलाफ…
रांची : रांची के सिकिदिरी थाना क्षेत्र के हेसातू में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब तीन घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा।जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे नाबालिग अचानक टावर पर चढ़ गई और ऊपर बैठकर गुमसुम रही। परिजन, ग्रामीण और सिकिदिरी थाना प्रभारी बम शंकर यादव लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। करीब दो घंटे तक वह टावर पर बैठी रही और नीचे…
मुख्य आकर्षण (Highlights): दूरी और समय: जमशेदपुर से महज 55 किलोमीटर दूर बनेगा एयरपोर्ट, डेढ़ घंटे में तय होगा सफर। पहला चरण: पहले फेज में 100 हेक्टेयर जमीन पर तैयारी शुरू, छोटे विमानों से होगी शुरुआत। बड़ा बदलाव: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट से पूर्वी सिंहभूम की बदलेगी सूरत, 75,000 लोगों के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार। धालभूमगढ़ : जमशेदपुर और पूरे पूर्वी सिंहभूम के निवासियों के लिए हवाई सफर का सपना अब सच होने जा रहा है। धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर अब तक की सबसे बड़ी और सकारात्मक अपडेट सामने आई है। जमशेदपुर से महज 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित धालभूमगढ़…
गिरिडीह/बगोदर : पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में बगोदर थाना क्षेत्र के पोखरिया पंचायत अंतर्गत पोचरी गांव निवासी मिथुन मंडल की मौत हो गई। मिथुन मंडल मुंबई मेल ट्रेन से उतरने के दौरान असंतुलित होकर ट्रैक पर गिर गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। छुट्टी पर घर लौट रहे थे मिथुन पद और कार्य: मृतक मिथुन मंडल गुजरात में टावर लाइन निर्माण कार्य में सीनियर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। घटना का कारण: वे छुट्टी लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय उनका संतुलन बिगड़…
कम फीस में रिकॉर्ड चयन से बौखलाए कोचिंग माफिया? खान सर ने लगाया आपसी रंजिश और वर्चस्व का बड़ा आरोप; पुलिस जांच में जुटी। पटना। बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और चिंताजनक मामला सामने आया है। देश के प्रसिद्ध शिक्षक Khan Sir (खान सर) के कोचिंग संस्थान के बाहर देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। इस हिंसक हमले में संस्थान का एक सुरक्षा कर्मी (गार्ड) गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया…
जमशेदपुर : टिनप्लेट पार्क में पतंजलि योग समिति द्वारा सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का नेतृत्व पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार कर रहे हैं। शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन में योग, आयुर्वेद, प्राणायाम, भारतीय संस्कृति, आयुर्वेदानुसार स्वस्थ दिनचर्या एवं जीवन शैली आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है एवं रोगानुसार योगाभ्यास कराया जा रहा है। शिविर को सफल बनाने हेतु उत्पल महापात्र, अमित महापात्र, मुख्तार सिंह, मोहन यादव, शिवप्रसाद सिंह, संजय दुबे जवाहरलाल समेत कई पतंजलि कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।यह शिविर लगातार 21 जून, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक…
जमशेदपुर। बर्मामाइंस क्षेत्र के विनोबा आश्रम, सिद्धू कानू बस्ती एवं विनोबा बस्ती में टाटा स्टील यूएआईएसएल द्वारा पेयजल कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराए जाने पर और जुस्को द्वारा गंदा सप्लाई पानी पिलाने को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) नेताओं ने गहरा रोष व्यक्त किया है। जद (यू) बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष बीत चुका है जमशेदपुर पूर्वी के पूर्व विधायक एवं जमशेदपुर पश्चिम के वर्तमान विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील यूएआईएसएल के प्रबंध निदेशक को रिमाइंडर पत्र लिखकर बर्मामाइंस क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों—विनोबा आश्रम, सिद्धू कानू बस्ती, विनोबा बस्ती, दास बस्ती और कोयला ताल बस्ती—में…
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल किया है। एसपी द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के 12 थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव को अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।जारी आदेश के अनुसार, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार को चौका थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सरायकेला थाना में पदस्थापित राहुल कुमार सिंह को खरसावां का नया थाना…