जादूगोड़ा : दुर्गा पूजा को लेकर बढ़ने वाली गतिविधियां पर किसी तरह खलल नहीं पड़े।जिसको लेकर जादूगोड़ा थाना के पुलिस अधिकारी अनंत मार्डी की अगुवाई में स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के अवैध दारू कारोबारियों में शिकंजा कसना तेज कर दिया है। इसी क्रम में जादूगोड़ा थाना के पुलिस अधिकारी अनंत मार्डी, सुमन सिंह व अशोक दास समेत अन्य सशस्त्र बल ने वर्षों से जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के भाटीन गांव के नदी किनारे स्थित जाहिर टोला में चल रही इस अवैध कारोबार को विराम लगाने लिए करीबन तीन शराब भट्ठी को ध्वस्त करने में सफलता पाई। शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही कच्चा माल महुआ को भी नष्ट कर शराब माफियाओं के खिलाफ पहली बार पुलिस ने दबिश दी है। इस दौरान शराब बनाने के उपकरण,प्लास्टिक जार को भी नष्ट कर दिया। इस छापामारी में अवैध कारोबारी भगाने में सफल रहे।

