Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
ब्लॉक के पीछे अनाज गोदाम के पास पुलिस ने की छापेमारी, पांचों के पास से 15.76 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद; मंजित नामक युवक से मादक पदार्थ मिलने की बात कही जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से अलग-अलग कागज की पुड़ियों में रखा ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है, जबकि मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की…
रांची। मां दुर्गा की भक्ति, आस्था और महिमा से सराबोर भजन एल्बम ‘सुन मेरी देवी पर्वत बसिया’ की शूटिंग शुक्रवार को धुर्वा स्थित जेपी मार्केट के दुर्गा मंदिर में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। मां दुर्गा की आराधना, श्रद्धा और विश्वास से परिपूर्ण इस भजन की शूटिंग में कलाकारों ने मां की आरती गाकर अपनी भक्ति अर्पित की। भजन के मधुर बोल और भक्तिमय प्रस्तुति ने वहां मौजूद लोगों के मन में श्रद्धा और भक्ति का भाव जागृत किया। मां दुर्गा को शक्ति, साहस, करुणा और कल्याण की देवी माना जाता है। भक्तों का…
जमशेदपुर में Electoral Literacy Club 2.0 के प्रभावी संचालन पर कार्यशाला आयोजित, SIR-2026 को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर जमशेदपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिले में निर्वाचन साक्षरता और मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को साकची स्थित रवीन्द्र भवन ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के उच्च विद्यालयों, प्लस-2 विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के प्राधिकृत Electoral Literacy Club (ELC) समन्वयकों ने भाग लिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यशाला में Electoral Literacy Club (ELC) 2.0 के प्रभावी संचालन, क्लब…
उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता वाहनों को किया रवाना, पूजा सामग्री और कचरे का होगा नियमित उठाव जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के दौरान शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष पहल की गई है। पूजा पंडालों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और पूजा में इस्तेमाल होने वाले फूलों, प्रसाद तथा अन्य पूजन सामग्री के उचित निष्पादन के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। इसके तहत विभिन्न पूजा पंडालों में कूड़ेदान लगाए गए हैं, जबकि कचरे के नियमित उठाव के लिए स्वच्छता वाहनों को भी तैनात किया गया है। इसी क्रम में…
रांची। झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने आंदोलन का ऐलान किया है। संघ के अनुसार, 15 अक्टूबर की रात 8 बजे से 17 अक्टूबर की सुबह 8 बजे तक 108 एंबुलेंस सेवा बाधित रहेगी। वहीं, 16 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मांगें पूरी नहीं होने पर 21 अक्टूबर से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री से बैठक नहीं होने पर कर्मचारियों में नाराजगी भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध झारखंड प्रदेश…
जमशेदपुर। शहर में नाबालिगों के वाहन चलाने को लेकर सख्ती की खबर सामने आ रही है। सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नाबालिगों द्वारा दोपहिया या अन्य वाहन चलाने के मामले में अभिभावकों पर भारी जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान चर्चा में है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके अभिभावक या वाहन के मालिक को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए ₹25,000 तक का जुर्माना और वाहन के पंजीकरण से संबंधित कार्रवाई का प्रावधान है। अभिभावक बरतें सावधानी नाबालिग बच्चों को बिना…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के प्रगति स्कीम तथा चार वर्षीय डिप्लोमा कार्यक्रम के तहत सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वालें प्रशिक्षुओं के सम्मान में समारोह आयोजित की गई। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, एच. आर. हेड प्रणव कुमार, ई. आर. हेड सौमिक रॉय, जीएम किरण नरेंद्र, गुलाम मंडल, ज्योतिरमय दास समेत यूनियन के पदाधिकारीगण मौजूद थे। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने टाटा मोटर्स प्रबंधन के इस पहल की सराहना की। गौरतलब हो कि बोनस वार्ताओं के दौरान, यूनियन ने करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने और उन कर्मचारियों को मान्यता देने की आवश्यकता…
सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी, सोशल मीडिया की अफवाहों पर रहेगी विशेष नजर जमशेदपुर। दुर्गापूजा-2026 के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को समाहरणालय में कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, अग्नि सुरक्षा, पूजा पंडालों में जनसुविधाओं और प्रतिमा विसर्जन के दौरान किए जाने वाले इंतजामों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त…
जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर के राष्ट्रीयस्तर पर ख्यातिप्राप्त युवा रंगकर्मी एवं अभिनेता प्रेम दीक्षित को मानगो नगर निगम, जमशेदपुर द्वारा स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर (Swachhata Brand Ambassador) नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर मानगो नगर निगम की महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता एवं उप महापौर श्री राहुल कश्यप ने प्रेम दीक्षित को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। प्रेम दीक्षित रंगमंच एवं अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान रखते हैं। वे गीता थिएटर जमशेदपुर के सचिव होने के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उन्होंने दूरदर्शन झारखंड के दर्जनों धारावाहिकों में अभिनय किया है, जिनमें चर्चित धारावाहिक ‘अखड़ा’…
राजेंद्र नगर की कमेटी पर करीब 10 लाख रुपये के कथित गबन का आरोप, महीनों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज था व्यक्ति जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त (डीसी) कार्यालय के मुख्य गेट पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने अपने शरीर पर केरोसिन तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर तैनात सुरक्षा जवान की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। जवान ने समय रहते व्यक्ति के हाथ से लाइटर छीन लिया और उसे आग लगाने से रोक दिया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद डीसी कार्यालय…