Author: LOKTANTRA SAVERA

जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये पर्यावरण संरक्षण और संरक्षण का संदेश दे रही बस्ती विकास समिति की ओर से 6 दिवसीय चित्रांकन प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। पर्यावरण चुनौती एवं समाधान विषय पर आधारित चित्रांकन प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 115 बच्चे-बच्चीयों ने भाग लिया। बागुन नगर स्थित आशीर्वाद मंडप में आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में जमशेदपुर के सांसद बिद्युत महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान 5 से 8 आयु वर्ग में अंकुर आनंद, यशस्वी अग्रवाल एवं आरोही सिंह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार…

Read More

जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। जमशेदपुर लोकसभा सीट पर बिद्युत बरण महतो के ऐतिहासिक तीन बार जीत दर्ज करने के बाद जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक बैठक के जरिये कार्यकर्ताओं को एकजुट करने एवं संगठन मजबूती पर चर्चा कर रही है। इसी कड़ी, में जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में मैराथन बैठक का दौर लगातार जारी है। जिसके तहत बोड़ाम, कमलपुर, गोविंदपुर, बर्मामाइंस एवं पटमदा मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष…

Read More

जमशेदपुर : तीन वर्ष पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा गोपाल मैदान में मानगो के फ्लाई ओवर एवं बस टर्मिनल का शिलान्यास किया गया था लेकिन धरातल में कुछ भी कार्य तीन वर्ष पूरा होने पर भी नहीं हुआ। भाजपा नेता विकास सिंह ने योजना के आरंभ नहीं होने पर लोगों को जाम से हो रही परेशानी के कारण प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि योजना के कार्यपालक अभियंता दीपक सहायक के ऊपर थाने और न्यायालय में मुकदमा दर्ज करवाया जायेगा। विकास सिंह ने कहा की मंत्री बन्ना गुप्ता की तो राजनीतिक मजबूरी है कि वोट बैंक के कारण…

Read More

मुख्यमंत्री ने आयोजित समारोह में लगभग 16709.805 लाख रुपए की 160 योजनाओं का शिलान्यास और 7000.759 लाख रुपए योजनाओं का किया उद्घाटन, लाभुकों के बीच लगभग 54 करोड़ 42 लाख 46 हज़ार 498 रुपए की बांटी परिसंपत्ति। मुख्यमंत्री ने कहा – राजनगर में कभी सुखाड़ की स्थिति उपन्न नहीं होगी, 12 महीने हर खेत में होगा पानी मुख्यमंत्री बोले – बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता, सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक व्यवस्था को कर रहे मजबूत। मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार जल्द घरेलू उपभोक्ताओं को नि:शुल्क 200 यूनिट बिजली प्रदान करने जा रही अबुआ आवास योजना के माध्यम से…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के विधायक निधि से बने बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन ओलंपिक दिवस की पूर्व संध्या पर 22 जून, 2024 को होगा. सुप्रसिद्ध बास्केटबॉल के ओलंपिक खिलाड़ी हरभजन सिंह बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन करेंगे. विधायक सरयू राय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय (ओलंपिक) स्तर के बास्केटबॉल कोच जेपी सिंह भी समारोह में आमंत्रित किए गए हैं।  इस अवसर पर बास्केटबॉल का दो दिवसीय दोस्ताना मैच होगा, जिसमें विभिन्न विद्यालय के टीमें भाग लेंगी. यह मैच दो दिवसीय होगा जिसका समापन ओलंपिक दिवस की संध्या में 23 जून, 2024 को होगा. इसके बाद…

Read More

नीमडीह : नीमडीह थानांतर्गत रघुनाथपुर के जुगीपाड़ा गांव में शनिवार को देसी महुआ शराब पीने से कृष्ण दास नामक 28 वर्षीय युवक की महुआ शराब विक्रेता सुधीर कुम्हार की दुकान में मौत हो गई. मृतक की मां और ग्रामीण संयुक्त रूप से रघुनाथपुर वन विश्रामागार पहुंचे और ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में आभा यात्रा के दौरान पहुंचे रांची के सांसद संजय सेठ से जाकर मिलकर उन्हें आपबीती सुनाई. सांसद संजय सेठ ने कहा कि जल्द ही अवैध देसी शराब चुलाई ओर बिक्री को लेकर डीआइजी और एसपी से बात करेंगे और कार्रवाई भी होगी।  उधर नीमडीह पुलिस ने पांच घंटे…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके बोड़ाम थाना अंतर्गत भुईयांसिनान चौक के पास रविवार की सुबह आटो को पीछे से पिकअप वैन ने टक्कर मार दी, जिससे आटो पर सवार कई घायल हो गए. हलांकि घायलों को हल्की चोटें आयी है. इस घटना में आटो क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद पुलिस आयी और वाहनों को जब्त किया. घायलों का प्राथमिक उपचार भी कराया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटमदा के बेलटांड साप्ताहिक बाट से बकरीद के लिए खस्सी की खरीदारी कर कुछ लोग आटो से जमशेदपुर लौट रहे थे. इस दौरान भुईयांसिनान के पास ब्रेकर पर…

Read More

लातेहार : चतरा के नव निर्वाचित सांसद कालीचरण सिंह ने मानवता का परिचय दिया, उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल युवकों को अस्पताल पहुंचवाकर क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया, दरअसल लातेहार में आयोजित भाजपा की लोकसभा स्तरीय बैठक में शामिल होकर चतरा लौट रहे थे, इसी क्रम में सांसद का काफिला जैसे ही बालूमाथ के ओल्हेपाट पहुंचा, वहां उन्होंने पुल के समीप सड़क दुघर्टना में तीन व्यक्ति को घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा देखा. यह देखकर सांसद ने अपनी गाड़ी रोका और घायल व्यक्तियों को तुरंत इलाज के लिए बालूमाथ अस्पताल भिजवाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने घायलों का…

Read More

जमशेदपुर: सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आदित्यपुर स्थित आशियाना मोड़ के पास नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। वालंटियर मनीष तमसोय, तृषा विश्वास, प्रणव आनंद ने चौक चौराहा पर लोगों से नशा मुक्ति एवं नशे में गाड़ी नहीं चलाने का शपथ लेते हुए सिग्नेचर करने का आग्रह किया तथा लत छोड़ने के लिए टाॅल फ्री नंबर भी शेयर किया। अध्यक्ष पल्लवी दीप ने नशा से होने वाले दुष्परिणामों को बताते हुए कहा कि नशे से शरीर, घर – परिवार, समाज सभी बर्बाद हो जाते हैं साथ ही साथ सोचने समझने की शक्ति भी खत्म हो जाती है। महिलाएं और बच्चे…

Read More

श्रावणी मेला में बाघमारा स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डा चालू कर दिया जायेगा. बस अड्डे की बंदोबस्ती ओपन टेंडर के माध्यम से दो माह के लिए दी जायेगी. देवघर : श्रावणी मेला में बाघमारा स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डा चालू कर दिया जायेगा. बस अड्डे की बंदोबस्ती ओपन टेंडर के माध्यम से दो माह के लिए दी जायेगी. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस संबंध में नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि श्रावणी मेला में बाघमारा के अंतरराज्यीय बस अड्डा को चालू करने से शहर में जाम से मुक्ति मिलेगी. इसकी दो माह की बंदोबस्ती की जायेगी. इसमें छोटे वाहन…

Read More