Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के दो कमेटी मेंबरों के सेवानिवृत होने से रिक्त हुए स्थान पर चुनाव कार्यक्रम चल रहा है। उसी क्रम में चुनाव समिति के द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज नामांकन पत्र वितरण किया गया। चुनावी कार्यालय ओल्ड कैंटीन टाटा मोटर्स प्रांगण में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नामांकन पत्र वितरण की सारी प्रक्रिया पूरी की गई। दोनों क्षेत्र से कई प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया। एचबीटीएल क्षेत्र से कुल चार प्रत्याशियों ने एक पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा। जिनके नाम निम्नलिखित है:- संतोष कुमार, रऊफ खान, बी के महतो,…
RANCHI : झारखंड मे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभारियो की घोषणा की गयी है जिसमे भारत सरकार में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा को झारखंड विधानसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया। वही वही महाराष्ट्र में भूपेंद्र यादव को प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा में धर्मेंद्र प्रधान और विप्लव कुमार देव को सह प्रभारी बनाया गया है जम्मू और कश्मीर में जी किशन रेड्डी को प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया गया है आपको बता दे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इन राज्यो मे चुनाव होना है…
कोडरमा : कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में रविवार को किलकारी गूंज उठी। दरअसल, उत्तर प्रदेश के पितांबरपुर से कोडरमा तक जनरल कोच में पति और सास के साथ यात्रा कर रही गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। कोच में मौजूद महिला यात्रियों ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। यात्रियों ने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर इसकी जानकारी दी। रेलवे कंट्रोल ने इसकी सूचना कोडरमा स्टेशन को दी। ट्रेन के सुबह आठ बजे कोडरमा स्टेशन पहुंचने पर रेलवे के डॉक्टर और रेलवे सुरक्षा बल की महिला आरक्षी ने महिला को कोच से सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद रेलवे के चिकित्सक ने…
लोकसभा चुनाव के रिजल्ट जारी हुए अभी 15 दिन नहीं बीते हैं की सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है।जिसका सीधा असर उपभोक्ता की जेब पर पड़ेगा.. Petrol – Diesel price hike। राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी (Petrol-Diesel Price Hike) का ऐलान किया है. सरकार ने पेट्रोल 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है, जबकि डीजल के दाम में 3.02 रुपये का इजाफा किया है. यह बढ़ोतरी सेल टैक्स में संशोधन के बाद हुआ है. पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, पेट्रोल और डीजल के दाम कर्नाटक में बढ़ाए गए हैं. पेट्रोल-डीजल…
RANCHI: रांची से एक खबर सामने आई हैं जहां तालाब में डूबने से एक साथ तीन बच्चों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि रविवार की शाम को तीनों बच्चे तलाब में नहाने गए थे तभी बच्चों के साथ यह हादसा हुआ. बता दे कि यह घटना रांची जिले के इटकी थाना क्षेत्र की है. एक साथ डूबे तीन बच्चे बताया जा रहा है कि सेमरा गांव में रविवार को तालाब में बच्चे नहाने गए थे. और इस बीच बच्चे नहाते-नहाते अचानक गहराई में चले गए. वहीं इस दौरान एक बच्चा गहराई में चले जाने से डूबने…
पश्चिमी सिंहभूम : जिले के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले लिपूंगा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ में चार नक्सली को ढेर कर दिया गया चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले लिपूंगा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ में चार नक्सली को ढेर कर दिया गया. जबकि दो नक्सली को गिरफ्तार किया गया है. नक्सलियों को भारी नुकसान हुई है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया. मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शवों के साथ हथियार और…
जमशेदपुर : भारतीय जन महासभा के लोगों ने रविवार को रांची के नवनिर्वाचित सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का भव्य अभिनंदन एवं स्वागत किया। अभिनंदन एवं स्वागत करने वालों में संस्था के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार के अलावे अचल पोद्दार, रांची के अरुण कुमार बुधिया एवं बिमल कुमार पोद्दार आदि के नाम सम्मिलित हैं। आयोजन रांची की एक संस्था के द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में किया गया था। जिसमे रांची की अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के साथ ही जमशेदपुर की भारतीय जन महासभा ने भी अपनी ओर से अभिनंदन किया।
बकरीद के मौके पर जुगसलाई ईदगाह मैदान पहुंचकर विधायक मंगल कालिंदी ने इमाम साहब सहित दी सभी को बकरीद की मुबारकबाद
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गतबाबा कुट्टी कैरेज कॉलोनी स्थित श्री मां पहाड़ी मंदिर में माता पूजन समारोह में हिंदू जागरण मंच जिलाध्यक्ष बलबीर मंडल शामिल हुए और मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्री मंडल ने कहा मां की कृपा मात्र से हमें जीवन की हर समस्या का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है. इस अवसर बलबीर मंडल के साथ हिंदू जागरण मंच युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशिक स्वाई सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गतबाबा कुट्टी कैरेज कॉलोनी स्थित श्री मां पहाड़ी मंदिर में माता पूजन समारोह में भाजपा नेता सह समाजसेवी कोशिश संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह शामिल हुए और मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मौके पर शिव शंकर सिंह द्वारा भंडारा का भी विधिवत शुभारंभ कर प्रसाद वितरण किया गया.समाजसेवी शिव शंकर ने कहा मां की कृपा मात्र से हमें जीवन की हर समस्या का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है.इस अवसर पर किरण चौहान, त्रिदेव सिंह, बाबूलाल एवं अन्य प्रमुख गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।