जमशेदपुर : भारतीय जन महासभा के लोगों ने रविवार को रांची के नवनिर्वाचित सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का भव्य अभिनंदन एवं स्वागत किया। अभिनंदन एवं स्वागत करने वालों में संस्था के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार के अलावे अचल पोद्दार, रांची के अरुण कुमार बुधिया एवं बिमल कुमार पोद्दार आदि के नाम सम्मिलित हैं।
Advertisements
Advertisements

आयोजन रांची की एक संस्था के द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में किया गया था। जिसमे रांची की अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के साथ ही जमशेदपुर की भारतीय जन महासभा ने भी अपनी ओर से अभिनंदन किया।
