Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
जयराम महतो की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. अब कोर्ट ने जयराम को झटका देते हुए उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। RANCHI : जेबीकेएसएस (JBKSS) के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी रहे जयराम महतो को कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है. दरअसल, जयराम महतो ने कोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की थी जिसे कोर्ट ने ठुकरा दिया है। क्या है मामला जयराम महतो के मुशकिलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. अब ताजा मामले में जयराम महतो को कोर्ट ने राहत देने से…
रांची : शहर की नामकुम थाना पुलिस ने मंगलवार को भारी मात्रा में डोडा बरामद किया है। यह डोडा ट्रक में लोडकर खूंटी से राजस्थान ले जाया जा रहा था। एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने नामकुम से डोडा लोड ट्रक को पकड़ा है। बरामद डोडा लगभग एक करोड़ की बताया जा रहा है।
गिरिडीह : शहर के अंबेडकर चौक पर विवादित जमीन पर मंगलवार को दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। जिसके कारण आधा घंटा तक सड़क पूरी तरह से जाम हो गया। जाम में एंबुलेंस समेत कई वाहन फंस गए। नगर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामला को शांत करवाया और सड़क जाम को भी खत्म किया। बता दें कि अंबेडकर चौक पर एक जमीन है जो भीम ज्वेलर्स के मालिक विकास स्वर्णकार का है। उसी जमीन के सामने महाराजा मिष्ठान भंडार वर्षों से संचालित है। जो भाड़ा पर…
लोकतंत्र सवेरा न्यूज़ :- ”हीरामंडी” फेम एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल रविवार 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लीक हुए कार्ड के मुताबिक, इवेंट मुंबई में आयोजित किया जाएगा। पूनम ढिल्लन और हनी सिंह जैसी मशहूर हस्तियों ने सोनाक्षी और जहीर की शादी की खबर की पुष्टि की है, लेकिन न तो इस जोड़े और न ही उनके परिवार ने इस पर कोई टिप्पणी की है। अब शत्रुघ्न सिन्हा के एक करीबी शख्स ने कहा है कि शादी की अफवाहें सच हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के पूर्व अध्यक्ष और मशहूर…
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से 22 जून से 11वीं, 12वीं तथा 13वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा 24 जून तक दो पालियों में होगी। आयोग ने लगभग सात हजार अभ्यर्थियों के लिए रांची जिला में 15 परीक्षा केंद्र बनाये हैं। कुल 342 पदों पर नियुक्ति के लिए 22 जून को प्रथम पाली में प्रथम पत्र व द्वितीय पाली में द्वितीय पत्र, 23 जून को प्रथम पाली में तृतीय पत्र व द्वितीय पाली में चतुर्थ पत्र, 24 जून को प्रथम पाली में पांचवें पत्र तथा द्वितीय पाली में छठे पत्र…
बेटे को पढ़ने भेज ससुर बहु को अकेली पाकर करने लगा दुष्कर्म, बहु ने इस बात की जानकारी अपने पिता को दी, फिर ससुर को मिली ऐसी सजा की हवालात की हवा खानी पड़ी… गोड्डा। जिले के देवडांढ थाना क्षेत्र में समाज को कलंकित करने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां ससुर पर बहु के साथ जबरन संबंध बनाने का आरोप लगा है। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ससुर पर बहू ने जबरन 15 दिनों से यौन शोषण करने का आरोप लगाया। ससुर की गलत हरकत से तंग आकर बहू ने अपने पिता को ससुर की कारनामा…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी 2024 परीक्षा में कथित पेपर लीक और कदाचार से संबंधित याचिकाओं पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) और केंद्र सरकार को मंगलवार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “अगर किसी की ओर से 0.001 प्रतिशत की लापरवाही है तो इससे पूरी तरह निपटा जाना चाहिए।” शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि देश की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक की तैयारी के लिए मेडिकल छात्रों की मेहनत को भूलाया नहीं जा सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, न्यायालय ने कहा, “बच्चों ने परीक्षा…
सिलीगुड़ी : कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन के दो यात्री जिन्हें गंभीर चोटों के साथ उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था, मंगलवार को उनकी मौत हो गई, जिससे एक दिन पहले न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास एक मालगाड़ी ने यात्री ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी थी, इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 10 हो गई। उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉ. संदीप कुमार सेनगुप्ता ने आज कहा कि वेंटिलेटर सपोर्ट पर एक बच्चे सहित दो और लोगों की आज सुबह मौत हो गई। “कल, 37 लोगों को भर्ती कराया गया था, दो…
संभाजीनगर: महाराष्ट्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की रील बनाने के चक्कर में ब्रेक लगाना भूल गई और ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इससे हुआ यूं कि वह कार संग 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। लड़की की दर्दनाक मौत हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार की है और लड़की की पहचान 23 साल की श्वेता सुरवासे के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, लड़की चलाते हुए वीडियो शूट कर रही थी, तब यह हादसा हुआ। सोमवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में लड़की ने रिवर्स…
लोकतंत्र सवेरा न्यूज़। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ दी है। राहुल यूपी की रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद बने रहेंगे। जबकि केरल के वायनाड सीट से इस्तीफा देंगे। राहुल की बहन और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 में वायनाड और रायबरेली सीट से जीत दर्ज की। नियमानुसार, रिजल्ट घोषित होने के 14 दिन के भीतर एक सीट छोड़नी होती है। 4 जून को चुनाव के नतीजे आए थे। कांग्रेस की सोमवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर बैठक हुई। इसमें कांग्रेस संसदीय समिति की चेयरपर्सन…