Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
भिवाडी/मुकेश शर्मा : पुलिस थाना फैज तृतीया ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल चोरी की घटना का 48 घंटे में खुलासा करते हुए, आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार एवं चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। https://youtu.be/ZSBs_FI1M_Y भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेई के आदेश अनुसार वांछित अपराधियों के विरुद्ध पुलिस थाना भिवाड़ी फैज तृतीय द्वारा त्वरित एवम प्रभावी कार्यवाही करते हुए 21 मई 2024 को टावर उपकरण एवं मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी सचिन कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह जाति अहीर उम्र 21 वर्ष निवासी हिंगवाहेडा थाना तिजारा जिला खैरथल तिजारा को गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस अनुसंधान…
भिवाडी/ मुकेश शर्मा: तिजारा के बालेवास रोड स्थित एल के एस ( लॉर्ड कृष्णा स्कूल) के बच्चों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10 + 2 की परीक्षा परिणाम पी सी एम, पी सी बी, एवम जी पी एच में तहसील में टॉप किया है। विद्यालय के सत्रह बच्चों ने 90% अंक से ऊपर अंक लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर आयोजित मेघावी बच्चों के सम्मान समारोह में बच्चों को फूल मालाएं डालकर सम्मानित किया गया एवं विद्यालय निदेशक धनबीर सिंह एवं प्रधानाध्यापक रमेश चंद यादव ने सम्मान यात्रा…
खैरथल-तिजारा/ मुकेश शर्मा। बुधवार को नगर परिषद भिवाड़ी द्वारा प्लास्टिक बैग का उपयोग करने वालों पर कार्रवाही करते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि भिवाड़ी में नगर परिषद द्वारा चलाए गए अभियान के तहत प्लास्टिक बैग का उपयोग करने वाली दुकानों पर 4000 रुपए के चालान किए गए। नगर परिषद में सभी दुकानों पर जाकर प्लास्टिक बैग से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर दूसरे विकल्प को उपयोग में लाने के निर्देश दिए तथा आमजन को प्लास्टिक के नुकसान से अवगत कराते हुए जागरूक किया।
जमशेदपुर : जमशेदपुर संसदीय सीट से निर्दलीय उम्मीदवार जितेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को पूरे शहर भर में जोरदार बाइक रैली निकाली. सुबह लगभग 10 बजे पारीडीह काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद जितेंद्र सिंह ने रैली की शुरुआत की. लगभग 200 बाइकों के काफिले के साथ जितेंद्र सिंह पायल सिनेमा रोड से पारडीह काली मंदिर से बड़ा हनुमान मंदिर मानगो पहुंचे. यहां भी उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मुख्य पुजारी से जीत का आर्शीवाद लिया. सबसे आगे बैनर, पोस्टर व झंडो से पटा प्रचार वाहन चल रहा था. इसके पीछे जितेंद्र सिंह…
जमशेदपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को जमशेदपुर में सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी बिद्युत महतो के पक्ष में समर्थन के लिए भव्य रोड शो करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने बुधवार को विभिन्न विधानसभा के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक एवं जिला पदाधिकारी के साथ बैठक कर रूपरेखा बनाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 2 बजे साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान से रोड शो की शुरुआत करेंगे। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी बिद्युत महतो भी मौजूद रहेंगे। रोड शो स्ट्रेट माइल रोड होते हुए एग्रिको मैदान पहुंचकर सम्पन्न होगी। रोड शो के दौरान…
नियमों के अनुसार चलाएं श्री अन्नपूर्णा रसोई-जिला कलक्टर श्रमिकों को लू से बचाव संबंधी दी जाये आवश्यक जानकारी खैरथल-तिजारा/ मुकेश शर्मा । जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के ग्राम पंचायत ततारपुर में स्थित मनरेगा साइट एवं श्री अन्नपूर्णा रसोई का प्रातः 10:15 बजे औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान उक्त समय तक ततारपुर स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई में कुल 62 लाभार्थियों द्वारा भोजन प्राप्त किया गया । सर्वप्रथम जिला कलेक्टर ने मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे निर्माण कार्यों मे ग्राम पंचायत ततारपुर तालाब छटाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा श्रमिको के लिए कार्य स्थल पर छाया, पानी के बारे मे…
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से तमाम कर्मचारी साथियों को यह जानकारी दे रहे है कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा लगातार कोविड के बाद से मल्टी स्किल बेनेफिशरी प्लान जो कि मजदूरों के तकनीकी विकास एवं दक्षता को बेहतर बनाने के लिए चलाई जाती थी पुनः इस स्कीम का फायदा कर्मचारियों को दिया जाए इसकी मांग जमशेदपुर स्तर पर एवं मुंबई बोर्ड से लगातार की जा रही थी। जिसका परिणाम स्वरूप आज प्रबंधन ने मल्टी स्किल टाटा मोटर्स के कर्मचारियों को देने का निर्णय लिया गया है। इस स्कीम को…
जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव में सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत महतो के पक्ष में भाजपा ने जमशेदपुर अधीन दर्जनों मंडलों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। बुधवार को आजादनगर, गोलमुरी, साकची पश्चिम, कदमा, बिस्टुपुर, बागबेड़ा, सोनारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर, परसुडीह, घाघीडीह, जुगसलाई समेत अन्य मंडल क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। भाजपा के विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंडल अधीन क्षेत्रों में पदयात्रा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं सांसद बिद्युत महतो के कार्यों एवं उपलब्धियों पर लोगों को जागरूक किया। कार्यकर्ताओं…
जमशेदपुर : ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा एमजीएम अस्पताल में 500 जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि सैयद शहाबुद्दीन ने पिछले कई वर्षों से चल रहे भोजन वितरण जो की एमजीएम अस्पताल में होता आ रहा है उसमे में रह रहे मरीज के अभिभावक, रिश्तेदार और अटेंडर के बीच ब्रेड, केला, सेब ,फ्रूट केक और बच्चों को चॉकलेट का वितरण अपने हाथों से किया। https://youtu.be/6WbaI3TF5Mk?si=ZzejvEJxUgboK8Qf मुख्य अतिथि सैयद शहाबुद्दीन ने आयोजन का हिस्सा बन कर अपने आप को बहुत गर्वमणित महसूस किया और इस तरह के कामों में जुड़े रहने की बात कही और संस्था…
जमशेदपुर : आजसू जिला समिति द्वारा जुगसलाई बाजार मे प्रचार प्रसार कर लोगो से एनडीए प्रत्यासी विद्युत वरण महतो के जीत के लिए आशीर्वाद मांगा, प्रचार प्रसार का नेतृत्व कर रहे आजसू जिला अध्यक्ष ने बताया की वर्तमान सरकार के कार्यप्रनाली से जनता त्रsत हैँ राज्य मे अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ हैँ महिलाये सुरक्षित नहीं हैँ सरकार के कौन मंत्री कब जेल जायेंगे तय नहीं हैँ इस विपरीत परिस्थिति मे जनता का रुझान एनडीए के तरफ हैँ. https://youtu.be/yLqJpCFIX2Y क्योंकि देश के प्रधानमंत्री पुरे विश्व के मानचित्र मे भारत का झंडा उछा करने का कार्य किया हैँ देश की महिलाये…