जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के टासला गांव में महिला थाना साकची, Meraki एवं Anwesha संस्था के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं और बच्चियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। खेल-कूद एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा, कानून और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में नशा मुक्ति, आपातकालीन सेवा Dial 112, साइबर अपराध से बचाव, JOHAR Police और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। प्रतिभागियों को ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल तथा यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं एवं बच्चियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारी, दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
