जमशेदपुर : महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में मारवाड़ी सम्मेलन, साकची शाखा की ओर से 06 अक्टूबर, मंगलवार को साकची आमबागान स्थित श्री अग्रसेन भवन में भव्य अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. आयोजन में समाज के बच्चों, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी रहेगी। गीत-संगीत के माध्यम से समाज की संस्कृति, परंपरा और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

शाखा अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल एवं सचिव बबलू अग्रवाल ने कहा कि अंताक्षरी आयोजन के जरिए नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ समाज में एकता और आपसी जुड़ाव को मजबूत करने का प्रयास है। कोषाध्यक्ष सन्नी संघी ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है. आयोजन को सफल बनाने में संजना अग्रवाल, सुशीला संघी, सीमा जवानपुरिया, कविता अग्रवाल एवं अंजू चेतानी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। शाखा ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
