Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो ने सपरिवार कोल्हान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हाथीखेदा मंदिर में मत्था टेक कर पूजा अर्चना कर पूरे लोकसभा क्षेत्र के खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर उनकी माताजी सुशीला महतो , धर्मपत्नी श्रीमती उषा महतो , पुत्र कुणाल महतो , बहन , कविता महतो , उनके आप्त सचिव जसबंत महतो , कार्यालय सहायक बिमल महतो ,बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतुनु मुखर्जी , बोड़ाम प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि शिव चरण सिंह , पटमदा मण्डल अध्यक्ष मंटु चरण दत्ता , पतित पावन दत्ता , पटमदा प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो , मुचिराम बाउरी…
जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा, जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों की बैठक झारखंड सरकार द्वारा बिजली बिल में अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में हुई। झारखंड सरकार द्वारा शहरी घरेलू बिजली 6-65 रुपए एवम ग्रामीण घरेलू बिजली बिल 6-30 रुपए किए जाने से आम उपभोक्ताओं पर बड़ा असर होगा. इससे झारखंड में गरीबी घटने के बजाए और बढ़ेगी. भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने इसे सरकार को तत्काल वापस लेने की मांग की है।यदि इसे वापस नहीं लिया गया तो जनता का कोपभाजन बनना पड़ेगा।बैठक में जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, मुकुल मिश्रा, मनोज सिंह उज्जैन, चंद्रशेखर राव, विकास गुप्ता, राजेश कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी बहू और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। रुड़की: उत्तराखंड के इस शहर में एक बहू ने अपनी सास की हत्या दुपट्टे से गला घोंटकर की थी। बहू ने अवैध संबंध को छुपाने के लिए सास को मौत के घाट उतार दिया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी बहू और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। रुड़की कोतवाली में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 15 फरवरी को…
जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में खेले जा रहे मीडिया कप क्रिकेट 2024 के ड्यूज बॉल टूर्नामेंट में दोमुहानी ने जुबिली एकादश को 6 विकेट से हरा दिया। पिछली शाम की बारिश की वजह से आज एक ही मैच खेला गया। टेल्को ग्राउंड में खेले गए मैच में टॉस जीतकर दोमुहाणी के कप्तान इंद्रजीत सिंह पिंटू ने जुबिली एकादश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जुबिली ने 9 विकेट पर 15 ओवर में 94 रन जोड़े जिसके जवाब में दोमुहानी की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 12.4 ओवर में 98 रन बनाकर मैच जीत लिया।…
● गुरुवार को श्रीराम कथा के अंतिम दिन श्रीराम जी के राज्याभिषेक से कथा का होगा विश्राम, 1 बजे प्रारंभ होगी कथा। जमशेदपुर। सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमिटी द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के छठे दिन कथा प्रारंभ से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राकेश चौधरी, अखिलेश चौधरी, देवानंद सिंह, शैलेश गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह एवं छक्कन चौधरी ने सपत्नीक व्यास पीठ एवं व्यास का विधिवत पूजन किया गया। पूजन पश्चात श्री अयोध्याधाम से पधारे मर्मज्ञ कथा वाचिका पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी का स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात कथा व्यास…
जमशेदपुर : भोजपुरी नव चेतना मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की टाटा बक्सर रेल परिचालन शुरू करने की मांग बहुत पुरानी है और शुरू होना गर्व की बात है , क्योंकि टाटा से बक्सर जाने वाली रेल सेवा शुरू होने से बक्सर ,बलिया, आरा, गोरखपुर और देवरिया तक के लोगो को राहत मिलेगी क्योंकि उस क्षेत्र के बहुआयत लोग इस लौह नगरी में निवास करते है और उन लोगो का जाने आने का मार्ग सिर्फ बस सेवा ही रहा और बस से सड़क मार्ग में कभी कभार सड़क जाम होने की स्थिति में…
जमशेदपुर : ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों को किया जा रहा है जिसमे से एक हर हफ्ते 2 दिन एमजीएम अस्पताल में जरूरतमंदों के बीच में भोजन वितरण करना है. यह सामाजिक संस्था शहर के अलग अलग क्षेत्रों में राहत का काम करती रही है जो की काफी सराहनीय है जैसे की सबर परिवारों के बीच जरूरत की सामग्री पहुंचाना, बच्चों में पढ़ने लिखने की चीज बांटना,निशुल्क चिकित्सा,गरीब मरीजों का इलाज करवाना,निश्कुल रक्त उपलब्ध करवाना एवं रक्त दान शिविर का आयोजन हर वर्ष करवाना संस्था के कार्यों में से अहम कार्य है।आज के इस…
Jamshedpur: मंगलवार को हुए तूफान मे जमशेदपुर के परसुडीह थानांतर्गत परसुडीह बाजार में दुकान का एक बड़ा हिस्सा छज़्ज़ा गिर गया जिससे बड़ा हादसा होते होते बच गया किसी भी लोग को चोट नही लगी, ये घटना रात को बाजार बंद हो जाने बाद हुई अगर ये घटना दिन में हुई होती तो एक बड़ा हो जाता,आपको बताते चले कि पूरे परसुडीह बाजार का दुतल्ला भवन पूरा जर्जर हो गया है. इसे भवन विभाग ने कंडम घोसित कर दिया गया इसके बाबजूद भी लोग जान जोखिम में रख कर दुकान चलाते हैं वही इस बाजार को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टी…
Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस के हाथ एक बार फिर से बड़ी सफलता लगी है जहाँ सीतारामडेरा थाना अंतर्गत हुए टकलू लोहार हत्या काण्ड मे दो अपराधकार्मियों कों गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है, वैसे इस काण्ड मे संलिप्त दो अपराधियों कों पुलिस पूर्व मे ही जेल भेज चुकी है. गौरतलब हो की विगत 1 फ़रवरी कों पाण्डेय घाट स्थित चौधरी होटल के सामने अज्ञात मोटरसाईकल सवार अपराधियों ने टकलू लोहार की गोली मारकर हत्या कर दी थी, इस घटना मे उसका एक साथी बानेश्वर नामता उर्फ़ मानस गोली लगने से घायल हो गया था, घटना के अनुसन्धान के क्रम मे…
भ्रमित, निराश और हताश करने वाला बजट, युवाओं को फिर मिला धोखा : प्रेम झा वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला प्रवक्ता प्रेम झा ने झारखंड सरकार के बजट को भ्रमित, निराश और हताश करने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि बजट में भविष्य की कोई ठोस योजना नही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और दुःखद है कि युवाओं को फिरसे धोखा मिला है। प्रेम झा ने कहा कि यह बजट सिर्फ घोषणाओं पर टिकी हुई बजट है। झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पिछली बार के बजट की राशि और घोषणाओं को अबतक पूरा नही कर पाई। बजट में बेरोजगारी और युवाओं के रोजगार…