Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
गोरखपुर: गोरखपुर की एक लड़की को चार लाख रुपए में दुल्हन बनाकर हरियाणा में बेच दिया गया। ये सौदा करने का आरोप लड़की की मां पर ही लगा है। आरोप है कि रुपए लेकर लड़की को दुल्हन बना हरियाणा में जबरन शादी करा दी गई। पुलिस मां और उसकी सहेली के खिलाफ मानव तस्करी का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। मामला, गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र का है। आरोपी मां और उसकी सहेली के खिलाफ लड़की के बयान के आधार पर मानव तस्करी के अलावा जबरन श्रम कराने की धाराओं में भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस…
नई दिल्ली : कर्नाटक और महाराष्ट्र में 44 स्थानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की तलाशी के बाद शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे से आईएसआईएस आतंकी साजिश मामले में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि आतंकवाद रोधी एजेंसी के अधिकारियों ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के पुलिस बलों के साथ करीबी समन्वय में इन स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि आज सुबह से जिन 44 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें से एजेंसी के अधिकारियों ने कर्नाटक में एक, पुणे में दो, ठाणे ग्रामीण में 31, ठाणे शहर में नौ और भयंदर में…
मुंबई : नवी मुंबई के एनआरआई पुलिस स्टेशन में दो नाबालिग लड़कों के खिलाफ एक अन्य नाबालिग लड़के के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने कहा। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि आरोपियों ने 5 अगस्त को उसके घर पर उसके बच्चे के साथ बलात्कार किया था जिसके बाद आरोपियों ने लड़के को धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी और को बताया तो वे उसे मार देंगे। पीड़ित ने डर के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया जिसके…
लातेहार : जिले की मनिका पुलिस ने गुरुवार को एंबुलेंस में लादकर बिहार ले जा रहे 1190 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि यह दूसरी घटना है जब अवैध शराब की ढुलाई के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया है। कल सूचना मिली थी कि मनिका के रास्ते एक एंबुलेंस को मॉडिफाई कर भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए…
हजारीबाग : शुक्रवार की सुबह बच्चों को स्कूल लेकर आ रही संत अगस्टिन स्कूल की वैन के साथ बड़ा हादसा हो गया। कटकमसांडी थाना क्षेत्र में हजारीबाग कटकमसांडी रोड पर स्कूल वैन को एक बस ने टक्कर मार दी, जिसमें वैन चालक रामप्रवेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, बस में सवार 14 बच्चे घायल हो गए हैं। बच्चों को आनन- फानन शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। यहां पर इलालरत दो बच्चो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। चालक का बच्चा भी घायल घटना की सूचना के बाद अस्पताल में स्कूल प्रबंधन और…
JAMSHEDPUR : द फर्नेस में एक रोमांच से भरे मुकाबले में जमशेदपुर एफसी ने चेन्नईयिन एफसी से साथ 2-2 से ड्रॉ खेला. इस मुकाबले के दौरान जमशेदपुर के स्टेडियम में रोमांचक माहौल देखने को मिला और फैंस ने इस मुकाबले का लुत्फ भी उठाया. पहले हाफ की शुरुआत काफी उम्मीदों के साथ हुई, लेकिन चेन्नईयिन एफसी ने 9वें मिनट में शुरुआती बढ़त ले ली, जब फारुख चौधरी ने राफेल क्रिवेलारो की मदद से शानदार हेडर से गेंद को गोल में पहुंचा दिया. एलेन स्टवानोविक और सेमिनलेन डौंगेल के प्रयासों के साथ जमशेदपुर के लगातार गोल करने के प्रयासों के…
रांची : झारखंड में कांग्रेस नेता नेता और राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। नोटों से भरी एक अलमारी तो ऐसी मिली जिसे देखकर आपको लगेगा कि यह किसी बैंक की तिजोरी है। कुल कैश कितना है यह अभी सामने नहीं आया है। नोटों की गिनती अभी जारी है। रांची और लोहरदगा स्थित सांसद के आवास समेत पांच ठिकानों पर बुधवार को इनकम टैक्स की छापेमारी में यह कैश बरामद किया गया है। रांची के रेडियम रोड स्थित आवास सुशीला निकेतन के अलावा ओडिशा के बलांगीर, संबलपुर और कालाहांडी में एक-एक…
उत्तर प्रदेश : मुरादाबाद में लंबे समय से शादी का सपना पालकर बैठे 42 वर्षीय ग्रामीण के साथ अजब छल हुआ। 1.11 लाख रुपये खर्च करके उसने मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र निवासी युवती से शादी की। इसके लिए मध्यस्थता करने वाले दो युवकों को भी 20 हजार रुपए दिए। शादी के बाद दुल्हन को विदा करके घर भी ले गया। लेकिन तीन दिन तक उसने अलग-अलग बहाना करके संबंध बनाने से भी मना कर दिया। चौथे दिन बाद ही दुल्हन घर से 60 हजार रुपए की नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। अब पीड़ित अपने साथ छल करने वालों…
छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में गौरेल पुलिस ने 160 किलो गांजा मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक गौरेला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग भारी मात्रा में गांजा लेकर उड़ीसा से बिलासपुर-रतनपुर के रास्ते होते मध्यप्रदेश के अनुपपुर जा रहे है. मुखबिर की सूचना के बाद गौरेला थाना और साइबर टीम ने खोडरी तिराहा के पास नाकेबंदी कर बिलासपुर तरफ से…
जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने गुरुवार को माननीय संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने पड़े पुर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी में बंद पड़े सुरदा, चापड़ी और केंदाडीह खदानों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि कभी हिंदुस्तान कापर लिमिटेड (एचसीएल) की शान में शुमार झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला के मउभंडार स्थित इंडियन कापर काम्पलेक्स (आइसीसी) युनिट आज वीरान है। आइसीसी क्षेत्र की तमाम कापर माइंस फिलहाल बंद हो गयी है। जिसमें एकमात्र चलने वाली सुरदा…